भारत का ऐसा हिल स्टेशन जहां विदेशी नागरिकों का जाना है मना, घूमने जा रही हैं तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

अगर आपको इस बात का भरोसा नहीं हो रहा है, तो यह सच है। अगर विदेशी नागरिक इस हिल स्टेशन में प्रवेश करने का प्रयास करेंगे, तो उन्हें पहले ही रोक दिया जाएगा। खास बात यह है कि ऊंचाई पर चढ़ने से पहले ही, बेरिगेटिंग लगी होती है, जहां आपकी आईडी भी देखी जा सकती है। यह एक ऑफबीट हिल स्टेशन है, जिसका नाम चकराता है। इस जगह पर अगर आप किसी विदेशी नागरिक के साथ यहां घूमने का प्लान कर रही हैं, तो पहले ही रुक जाएं। हालांकि, कई लोग नहीं जानते कि यहां ऐसा क्यों होता है? क्यों इस हिल स्टेशन पर विदेशी नागरिकों का आना मना है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चकराता के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। यात्रा से पहले आपको इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
चकराता में क्यों मना है विदेशी नागरिकों की एंट्री?
- यह हिल स्टेशन देश के उच्च सुरक्षा वाली जगह में से एक है। यहां आपको जगह-जगह आर्मी फोर्स भी देखने को मिल जाएंगे, क्योंकि यह उच्च सुरक्षा वाला सैन्य छावनी क्षेत्र (Cantonment Zone) में आता है। यहां पर भारतीय सेना की टीम राजनीतिक कार्य करती हैं और खुफिया एजेंसियां भी यहां मौजूद है।
- चकराता ऊंचाई पर स्थित है और भारत-चीन सीमा के करीब भी पड़ता है, इसलिए राष्ट्रीय सुरक्षा के हिसाब से यह एक संवेदनशील क्षेत्र भी माना जाता है। यही कारण है कि यहां विदेशी नागरिकों का आना मना है। क्योंकि, अगर कोई विदेशी नागरिक, खुफिया बनकर यहां आया, तो खतरनाक हो सकता है।
- गृह मंत्रालय की अनुमति के बाद यहां विदेशी नागरिक आ सकते हैं, वरना इसके अलावा गृह मंत्रालय की अनुमति नहीं हैं।
इसे भी पढ़ें- खूबसूरत वादियों के चक्कर में कहीं जान न चली जाए, चकराता जाने वाले पर्यटक भूलकर भी न करें ये गलती
इन बातों का रखें ध्यान
चकराता में कुछ जगहें ऐसी भी है, जहां भारतीय नागरिकों को भी फोटो लेना प्रतिबंधित है। कुछ जगहों पर बोर्ड लगाया गया है, जहां फोटो वीडियो बनाना सख्त मना है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखती हैं, तो हो सकता है कि आर्मी ऑफिसर को आप पर शक हो जाए। ऐसे में आपको पकड़कर पूछताछ भी हो सकती है और आपसे आईडी प्रूफ भी माना जा सकता है। इसलिए, जिन जगहों पर फोटो लेने से मना किया गया है, वहां फोन जेब से बाहर निकालें।

- कोशिश करें की रात में ड्राइव न करें, उजाले में ही होटल ले लें। चकराता पूरा पहाड़ी इलाका है। सड़कें पर ज्यादा चौड़ी नहीं है और मोड़ भी खतरनाक है। इतना ही नहीं, सड़कों पर लाइटें भी नहीं है, इसलिए आपको यात्रा में परेशानी हो सकती है। कोशिश करें कि अंधेरा होने से पहले ही कहीं होटल लेकर रुक जाएं।
- चकराता में होटल या रिसॉर्ट ज्यादा नहीं है। इसलिए, अगर अंधेरा हो गया है, तो जहां भी आपको होटल-रिसॉर्ट मिले, वहां रुक जाएं।

- रात में अगर आपकी गाड़ी खराब हो जाती है या टायर फट जाता है, तो आपको मदद मिलना भी मुश्किल हो सकता है, क्योंकि दूर-दूर तक केवल पहाड़ है और सुविधाएं मिलने में भी परेशानी होती है। रात में लोग सड़कों पर ज्यादा नहीं चलते, लेकिन दिन में मदद मिलना आसान हो जाता है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।