Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:41 PM IST

IRCTC के Goa टूर पैकेज से सफर करना सस्ता पड़ेगा या महंगा? जानें बजट से लेकर सब कुछ

आज के समय में टूर पैकेज इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि इनमें होटल, ट्रैवल, साइट सीन और कई बार खाना भी शामिल किया जाता है। ऐसे में यात्रा का पूरा खर्च पहले ही आप दे देते हैं, तो आपको ट्रिप का पूरा खर्चा पहले ही पता लग जाता है।
Updated:- 2026-01-16, 13:49 IST
irctc goa tour package full budget and facility guide

गोवा घूमने जाना है, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि ट्रिप पर कितना खर्च आएगा, तो आप टूर पैकेज से यात्रा का प्लान बना सकती हैं। अक्सर नई जगहों पर घूमने से पहले आप खर्चों की प्लानिंग सही से नहीं कर पाते हैं। ऐसे में जब आप यात्रा से वापस आते हैं, तो आपको पता चलता है कि खर्च ज्यादा हो गया है। अगर आप भी यात्रा का प्लान कर रही हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि गोवा में होटल या ट्रेन की फ्लाइट का खर्च जोड़कर कुल खर्च कितना आएगा, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारतीय रेलवे द्वारा शुरू किए गए गोवा टूर पैकेज के खर्च के बारे में बताएंगे। यह खर्च आपको महंगा पड़ेगा या सस्ता इसके बारे में भी आप समझ पाएंगी।

IRCTC से गोवा जाना फायदेमंद है या नहीं?

  • चंडीगढ़ से शुरू हो रहे टूर पैकेज से आप हर शनिवार यात्रा कर सकते हैं। इसका अर्थ है कि आप कभी भी वीकेंड पर यात्रा का प्लानिंग कर सकते हैं।
  • पैकेज में 5 रात और 6 दिनों तक घूमने का मौका मिल रहा है और ट्रेन से सफर करवाया जाएगा।
  • ऐसे में ट्रेन की टिकट बुक करने की टेंशन आपको नहीं रहेगी।
  • आपको केवल पैकेज टिकट बुक करना है और टिकट आपको मिल जाएगी, इसलिए पैकेज से सफर करना फायदेमंद है।
  • पैकेज में आपको 6 दिनों तक घूमने का मौका मिल रहा है, यानी आप पहले ट्रेन लेकर वापस नहीं आ सकते।
  • इसके अलावा आप ट्रिप में पहले से तय की गई प्लानिंग को बदल भी नहीं सकते। इसलिए, इसमें आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है।
  • पैकेज में खाने की सुविधा, पहले से तय मेन्यू के अनुसार ही दी जाती है।

इसे भी पढ़ें- भारत का ऐसा हिल स्टेशन जहां विदेशी नागरिकों का जाना है मना, घूमने जा रही हैं तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

irctc goa tour package full budget and facility guide1

पैकेज फीस

  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 36,100 रुपये है। यह एसी कोच में टिकट बुक करने पर है।
  • अगर 2 लोगों के साथ सफर कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 22,265 रुपये है।
  • अगर 3 लोगों के साथ सफर कर रहे हैं, तो तो पैकेज फीस 19,400 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस अलग से देनी होगी, 11,420 रुपये लगेंगे।

इसे भी पढे़ं- भक्तों के लिए खुशखबरी; 13 हजार में मिल रहा है श्रीशैलम दर्शन का मौका, जानें पैकेज फीस में क्या-क्या मिलेगी सुविधा

irctc goa tour package full budget and facility guides

पैकेज फीस सस्ता या ज्यादा

  • अगर आप आरामदायक सफर करना चाहती हैं, तो आपके लिए बेस्ट है, लेकिन खर्च के मामले में आपको यह महंगा पड़ सकता है।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि, प्रति व्यक्ति फीस ली जा रही है। यानी 2 लोग साथ में यात्रा करते हैं, तो पैकेज फीस 45 000 रुपये तक चली जाती है।
  • अगर आप बिना पैकेज से सफर करेंगी, तो आप कम बजट में यात्रा कर सकती हैं।
  • जो लोग बिना किसी मेहनत के यात्रा करना चाहते हैं, जिसमें सभी सुविधाएं आपको पहले से मिले, तो उनके लिए पैकेज से सफर करना अच्छा हो सकता है।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

पैकेज में नहीं मिल रही हैं ये सुविधाएं

  • गाइड की सुविधा नहीं मिल रही है।
  • फ्लाइट से भी यात्रा नहीं कर पाएंग, टिकट का खर्च शामिल है।
  • लंच की सुविधा नहीं मिलेगी। केवल ब्रेकफास्ट और डिनर दिया जाएगा।
  • खाने का मेन्यू पहले से तय है इसलिए इसमें बदलाव नहीं हो सकता।

इसे भी पढ़ें- Sundar Saurashtra टूर पैकेज क्या है? IRCTC की वेबसाइट से बुकिंग करने से पहले जान लें पूरी जानकारी

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Freepik, irctc

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।