भक्तों के लिए खुशखबरी; 13 हजार में मिल रहा है श्रीशैलम दर्शन का मौका, जानें पैकेज फीस में क्या-क्या मिलेगी सुविधा

आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम मंदिर में दर्शन करने का प्लान बना रही हैं, तो आप टूर पैकेज से सफर की प्लानिंग कर सकती हैं। भारतीय रेलवे की तरफ से लाइव किए गए इस टूर पैकेज में केवल श्रीशैलम नहीं बल्कि हैदराबाद और यादाद्री के धार्मिक स्थलों पर भी घुमाया जाएगा। इस पैकेज में आपको कई जगहों पर घूमने का मौका मिल रहा है, इसलिए, आपको पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं के ऊपर खास ध्यान रखना चाहिए। बुकिंग से पहले आप ज्यादा जानकारी के लिए रेलवे कर्मचारी से भी संपर्क कर सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
श्रीशैलम टूर पैकेज
- इस पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से हो रही है।
- पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है।
- पैकेज से आप रविवार, सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार घूम पाएंगे।
- पैकेज में आपको कैब से यात्रा करवाई जाएगी।
- पैकेज का नाम SPIRITUAL TELANGANA WITH SRISAILAM है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग का तरीकाआसान है।
पैकेज फीस
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस ज्यादा है। इसमें आपको 15880 रुपये देने होंगे।
- तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 13500 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 9860 रुपये है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
इसे भी पढ़ें- Sundar Saurashtra टूर पैकेज क्या है? IRCTC की वेबसाइट से बुकिंग करने से पहले जान लें पूरी जानकारी
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
- हैदराबाद में एसी वाहन के अंदर आवास मिलेगा।
- होटल में रात में भोजन और नाश्ता मिलेगा।
- यात्रा कार्यक्रम के अनुसार सभी दर्शनीय स्थल पर भ्रमण करवाया जाएगा।
- यात्रा बीमा शामिल है।
- आने-जाने के लिए वाहन का खर्च भी पैकेज फीस में शामिल है।
पैकेज में नहीं मिलेंगी ये सुविधाएं
- दोपहर का भोजन और कोई अतिरिक्त भोजन लेने पर अलग से पैसे देने होंगे।
- ट्रेन, बस और फ्लाइट टिकट का खर्च इसमें शामिल नहीं है, केवल कैब से यात्रा करवाई जाएगी उसका खर्च शामिल है।
- रामोजी सहित किसी भी दर्शनीय स्थल के प्रवेश टिकट का खर्च आपको खुद देना होगा।
- टूर गाइड की सेवाएं नहीं मिलेंगी।
- होटल में मिनरल वाटर, टेलीफोन शुल्क और कपड़े धोने से लेकर कोई भी खर्च करने पर अलग से पैसे देने होंगे।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
इसे भी पढ़ें- IRCTC की वेबसाइट पर टिकट और होटल बुक करने के सिवा मिलती हैं ये अच्छी सुविधाएं, कई यात्रियों को नहीं पता होगा
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।