Sundar Saurashtra टूर पैकेज क्या है? IRCTC की वेबसाइट से बुकिंग करने से पहले जान लें पूरी जानकारी

Budget Tour Packages: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे टूर पैकेज वायरल होते रहते हैं, जिसमें आपको बजट में ट्रिप प्लान करने का ऑफर मिलता है। हालांकि, ऑनलाइन वायरल हो रहे पैकेज पर लोग जल्दी भरोसा नहीं कर पाते। यही कारण है कि वह वायरल हो रहे टूर पैकेज को इग्नोर कर देते हैं, लेकिन अगर आपको IRCTC का टूर पैकेज नजर आ रहा है, तो आप भरोसा कर सकती हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि आपको पैकेज की बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट से ही करनी है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
क्या है सुंदर सौराष्ट्र?
- इस पैकेज का नाम सुंदर सौराष्ट्र है। आप गूगल पर सुंदर सौराष्ट्र IRCTC टूर पैकेज सर्च करेंगी, तो आप आधिकारिक वेबसाइट से भी इसका बारे में पढ़ सकती हैं।
- इस पैकेज की शुरुआत हैदराबाद / कल्याण / पुणे / सिकंदराबाद और सोलापुर से हो रही है।
- पैकेज में आपको वडोदरा / अहमदाबाद / द्वारका और सोमनाथ घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज की शुरुआत 14 जनवरी से हो रही है।
- इस पैकेज के शुरू होने के बाद हर दिन आप हर बुधवार टिकट बुक कर पाएंगी।
- पैकेज 7 रात और 8 दिनों का है यानी आप 7 दिन घूम पाएंगी।
- पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा, इसके बाद आप कैब से यात्रा कर पाएंगी।
टूर पैकेज का क्या है बजट?
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 29210 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 28680 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 22810 रुपये है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
- पैकेज में आपको एसी और स्लीपर कोच, दोनों में टिकट बुकिंग का ऑप्शन मिल जाता है।
इसे भी पढ़ें- IRCTC की वेबसाइट पर टिकट और होटल बुक करने के सिवा मिलती हैं ये अच्छी सुविधाएं, कई यात्रियों को नहीं पता होगा
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
- स्टैंडर्ड स्लीपर क्लास और कम्फर्ट 3 एसी में ट्रेन यात्रा करने का मौका मिलेगा।
- एसी होटल में रात में घूमने का मौका मिलेगा।
- घूमने के लिए एसी वाहन की सुविधा मिलेगी।
- 4 दिन नाश्ता और 4 दिन डिनर दिया जाएगा।
- यात्रा बीमा मिलेगा।
- यात्रा कार्यक्रम के अनुसार सभी दर्शनीय स्थल पर घूमने का मौका मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- चेन्नई से मात्र 6 हजार रुपये के अंदर कर आएंगी साईं बाबा के दर्शन, क्या आपने यह सस्ता टूर पैकेज देखा?
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।