IRCTC का नवंबर-दिसंबर टूर पैकेज हो गया है लाइव, घूमने के लिए बुक कर लें टिकट

टूर पैकेज से ट्रिप की योजना करते समय यात्रियों के पास कई ऑप्शन होते हैं। वह लंबे और छोटे टूर पैकेज का चुनाव अपनी सहुलियत के हिसाब से कर सकते हैं। हालांकि अक्सर लोग लंबी दूरी की यात्रा के लिए पैकेज से यात्रा करना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें उन्हें हर दिन अपनी यात्रा के लिए अलग-अलग योजना नहीं बनानी पड़ती। यात्रा की पूरा तैयारी टूर ऑपरेटर की तरफ से कर दिया जाता है। इसके साथ ही यात्री अपने हर दिन की यात्रा की योजना के बारे में पता भी ला सकते हैं। क्योंकि यात्रा में आपको कहां-कहां घुमाया जाएगा, इसके बारे में पूरी जानकारी दी जाती है। अगर आप भारतीय रेल के टूर पैकेज से यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो नवंबर दिसंबर के टूर पैकेज बुक कर सकते हैं।
नवंबर में शुरू हो रहे टूर पैकेज
- गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और श्रीनगर टूर पैकेज- 7 नवंबर से टिकट बुक कर सकते हैं।
- लखनऊ और अयोध्या टूर पैकेज- 8 नवंबर से टिकट बुक कर सकते हैं।
- अयोध्या, पोखरा, मुक्तिनाथ और काठमांडू टूर पैकेज- 11 नवंबर से यात्रा की शुरुआत होगी।
- नैनीताल, अल्मोड़ा, मुक्तेश्वर और दिल्ली टूर पैकेज- 12 नवंबर से यात्रा की शुरुआत होगी।
- दार्जिलिंग, गंगटोक और कालिम्पोंग टूर पैकेज- 16 नवंबर से टिकट बुक कर सकते हैं।
- आगरा, दिल्ली और जयपुर टूर पैकेज- 20 नवंबर से यात्रा की शुरुआत होगी।
- गंगटोक, दार्जिलिंग और न्यू जलपाईगुड़ी टूर पैकेज- 30 नवंबर से यात्रा की शुरुआत होगी।
दिसंबर में शुरू हो रहे टूर पैकेज
- गुवाहाटी, शिलांग, चेरापूंजी, मावलिनोंग और काजीरंगा टूर पैकेज- 3 दिसंबर से यात्रा की शुरुआत होगी।
- भुज, कच्छ, जामनगर और राजकोट टूर पैकेज- 21 दिसंबर से टिकट बुक कर सकते हैं।
- पुष्कर, रणथंभौर, कुम्भलगढ़, जयपुर और उदयपुर टूर पैकेज- 24 दिसंबर से टिकट बुक कर सकते हैं।
- तिरुपति, मदुरै, रामेश्वरम, कन्याकुमारी और पुडुचेरी टूर पैकेज- 23 दिसंबर से टिकट बुक कर सकते हैं।
- वडोदरा, भावनगर, सोमनाथ, द्वारका और राजकोट टूर पैकेज- 6 दिसंबर से टिकट बुक कर सकते हैं।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
इसे भी पढ़ें- भारतीय रेल के इन पैकेज के जरिए गर्लफ्रेंड के साथ जाएं घूमने, कम बजट में हो जाएगा ट्रिप पूरा
टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधा
- इन टूर पैकेज की फीस में आपको खाने की सुविधा मिलती है। हालांकि, कई पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट या लंच के लिए अलग से पैसे देने पड़ सकते हैं।
- पैकेज में घूमने के लिए बस और कैब की सुविधा भी मिलती है। इससे आपको शहर में घूमने के लिए अलग से गाड़ी बुक नहीं करनी होगी।
- कई पैकेज में आपको फ्लाइट से भी यात्रा का मौका दिया जाता है। पैकेज फीस में आपके आने-जाने की टिकट टूर ऑपरेटर द्वारा किया जाता है।
- पैकेज फीस में होटल की भी सुविधा भी मिलती है।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं पढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
इसे भी पढ़ें- Tour Packages For Kids: बच्चों को घुमाने के लिए अच्छे हैं ये टूर पैकेज, बजट में हो जाएगा ट्रिप पूरा
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।