17 हजार में 9 दिनों की यात्रा, IRCTC लाया 'Kashi Tirtha Yatra' का शानदार टूर पैकेज

क्या आप सोच सकते हैं कि सिर्फ 20 हजार रुपये के बजट में 9 दिनों की तीर्थ यात्रा का मौका मिल सकता है? अगर भरोसा नहीं हो रहा है, तो रेलवे का Kashi Tirtha Yatra टूर पैकेज देख लें। खास बात यह है कि यात्रा के दौरान घूमने-फिरने के साथ-साथ खाने-पीने की सुविधा भी इसी पैकेज फीस में शामिल है। इसे बुक करने पर आपको अलग-अलग जगहों पर होटल और यात्रा की व्यवस्था करने की चिंता नहीं रहेगी। इस पैकेज की शुरुआत कहां से हो रही है और पैकेज फीस में IRCTC ने क्या-क्या सुविधाएं देने की बात कही है, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।
IRCTC के KASHI TIRTHA YATRA में क्या है खास?
इस पैकेज की टिकट बुक करते समय पहले आप यात्रा कहां से शुरू होगी, इसके बारे में ध्यान से पढ़ लें। इसके लिए ट्रेन आपको भारत के सभी रेलवे स्टेशन से नहीं मिलेगी। पैकेज केवल कुछ जगहों से ही शुरू किया गया है।
टूर पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी
- पैकेज का नाम- KASHI TIRTHA YATRA
- पैकेज कोड- SZBG43
- कहां घूमने को मिलेगा- गया, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज
- यात्रा की शुरुआत- तिरुनेलवेली, विरुधुनगर, मदुरै, डिंडीगुल, तिरुचिरापल्ली, विल्लुपुरम, चंगलपट्टू, तांबरम, चेन्नई एग्मोर, गूडूर जंक्शन और विजयवाड़ा
- कुल अवधि- 8 रातें और 9 दिन
- पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाई जाएगी
- यात्रा की शुरुआत- 09 सितंबर 2026
KASHI TIRTHA YATRA टूर पैकेज फीस
इस पैकेज में प्रति व्यक्ति पैकेज फीस तय की गई है। जिसमें आपको स्लीपर क्लास (SL), 3AC (थर्ड एसी) और 2AC (सेकंड एसी) में टिकट बुक करने का मौका मिलेगा। सबसे कम टिकट प्राइस स्लीपर कोच का है, इसमें आप 17 हजार से भी कम में यात्रा कर पाएंगी।
इसे भी पढ़ें- वैष्णो देवी जाना हुआ सस्ता, IRCTC के इस टूर पैकेज में रहना, खाना और घूमना सब शामिल
- अकेले यात्रा करने पर इसकी फीस भी ज्यादा है, इसमें आपको 16,900 रुपये देने होंगे।
- दो लोगों के साथ यात्रा करती हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 31,000 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ सफर करती हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 43,500 रुपये है।
KASHI TIRTHA YATRA टूर पैकेज में शामिल सुविधाएं?
इस टूर पैकेज की फीस में आपको 9 दिनों में गया, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, काशी विशालाक्षी मंदिर, अन्नपूर्णाई मंदिर और काल भैरवर मंदिर और गंगा आरती देखने का मौका मिलेगा। अयोध्या में श्री राम मंदिर और प्रयागराज में त्रिवेणी संगम घूम पाएंगे।
इसे भी पढ़ें- अमृतसर से वैष्णो देवी जा रहे हैं परिवार के साथ? निकलने से पहले नोट करें ये 3 बातें
- पैकेज फीस में सुबह की चाय, नाश्ता, लंच और डिनर सिर्फ शाकाहारी मिलेगा।
- यात्रियों के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस।
- प्रोफेशनल टूर एस्कॉर्ट्स की सेवाएं।
- ट्रेन में प्राइवेट सिक्योरिटी।
- जरूरी मदद के लिए IRCTC के टूर मैनेजर पूरे टूर के दौरान साथ रहेंगे।
- सभी लागू टैक्स।
निष्कर्ष- पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं को पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि रहने के लिए होटल की सुविधा का खर्च आपको अलग से करना होगा, इसके अलावा अगर आप तय मेन्यू से अलग खाना ऑर्डर करेंगे, तो भी फीस अलग से देनी होगी।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- irctc official
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।