Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:03 PM IST

वैष्णो देवी जाना हुआ सस्ता, IRCTC के इस टूर पैकेज में रहना, खाना और घूमना सब शामिल

रेलवे के माता वैष्णो देवी टूर पैकेज में भले ही आपको सभी सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन फिर भी आप टिकट बुक करने से पहले सभी सुविधाओं को दोबारा पढ़ लें।
Updated:- 2026-08-22, 17:11 IST
irctc new vaishno devi tour package includes accommodation meals and sightseeing know budget plan for august 2026

हर साल ऐसे कई यात्री होंगे, जो माता वैष्णो देवी के दर्शन करने की इच्छा तो रखते हैं, लेकिन यात्रा का प्लान नहीं बना पाते। यात्रा पर जाने से पहले उन्हें ट्रेन टिकट, होटल, आने-जाने का खर्च और बाकी सुविधाओं की चिंता होने लगती है। इसलिए, रेलवे ने यात्रियों की इस परेशानी को खत्म करने के लिए हाल ही में एक नया वैष्णो देवी टूर पैकेज लाइव किया है। यह यात्रा अगस्त में माता के दर्शन का प्लान बना रहे यात्रियों के लिए बेस्ट मानी जा रही है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, ताकि आप पैकेज में मिलने वाली सभी सुविधाओं और बजट को ध्यान से पढ़ सकें।

रेलवे के माता वैष्णो देवी टूर पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी

इस पैकेज में ट्रेन से उतरने के बाद सबसे पहले आपको होटल ले जाया जाएगा। यहां आप अपना सामान रख सकती हैं, थोड़ा रेस्ट कर सकती हैं और इसके बाद फ्रेश होकर यात्रा के लिए निकलेंगी।

पैकेज से जुड़ी जानकारी

  • पैकेज का नाम- MATA VAISHNO DEVI EX VARANASI
  • पैकेज कोड- NLR022
  • यात्रा का माध्यम- ट्रेन और कैब
  • कुल अवधि- 4 रात और 5 दिन
  • यात्रा की शुरुआत- लखनऊ, शाहजहांपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी, जौनपुर जंक्शन और मुरादाबाद
  • यात्रा की शुरुआत- 27 अगस्त 2026
  • पैकेज में शामिल सुविधाएं- ट्रेन, कैब, होटल और भोजन

Vaishno Devi tour package

रेलवे के कटरा टूर पैकेज की फीस क्या है?

इस पैकेज की फीस प्रति व्यक्ति के हिसाब से तय की गई है। जो यात्री अपने पूरे परिवार के साथ सफर का प्लान बना रहे हैं, उन्हें यह पैकेज थोड़ा महंगा लग सकता है, लेकिन सुविधाओं को देखते हुए, उन्हें भी इससे यात्रा करना अच्छे लगेगा।

पैकेज फीस

  • दो लोगों के साथ कमरा शेयर करने पर (Double Occupancy)- 14180 रुपये प्रति व्यक्ति
  • तीन लोगों के साथ कमरा शेयर करने पर (Triple Occupancy)-11540 रुपये प्रति व्यक्ति
  • बच्चे के लिए बेड के साथ- 8,130 रुपये
  • बच्चे के लिए बिना बेड के साथ- 7,380 रुपये

इसे भी पढ़ें- अमृतसर से वैष्णो देवी जा रहे हैं परिवार के साथ? निकलने से पहले नोट करें ये 3 बातें

Indian Railways Vaishno Devi

उत्तर प्रदेश से कटरा के टूर पैकेज में क्या सुविधाएं मिल रही हैं?

रेलवे यात्रियों को इस टूर पैकेज में दोपहर के खाने की सुविधा नहीं दे रहा है। ऐसे इसलिए, क्योंकि चढ़ाई के दौरान सभी यात्री एक साथ मौजूद नहीं रहेंगे।

  • इस पैकेज में आपको 3AC क्लास में ट्रेन से सफर करने का मौका मिलेगा।
  • जम्मू रेलवे स्टेशन से कटरा के होटल तक और वापस आने-जाने के लिए AC गाड़ी की सुविधा दी जाएगी।
  • कटरा में 2 रात रहने के लिए होटल की सुविधा
  • इसके साथ हर दिन नाश्ता और डिनर की सुविधा भी पैकेज में दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें- Rakshabandhan Tour Package से बहन को घुमा लाएं यह खूबसूरत जगह, IRCTC का बजट प्लान पढ़ें

निष्कर्ष- इस पैकेज में दी गई जानकारी से पता चलता है कि रेलवे के इस टूर पैकेज में अगर 3 यात्री साथ में टिकट बुक करते हैं, तो उन्हें दर्शन करना ससता पड़ेगा, क्योंकि 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर टिकट प्राइस 12 हजार रुपये से भी ज्यादा है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-magnific , irctc official website

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।