20 हजार में IRCTC का Jyotirlinga Darshan टूर पैकेज, बजट में 7 जगहों पर मिलेगा घूमने का मौका

सितंबर में परिवार के साथ देश के अलग-अलग ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो टूर पैकेज से दर्शन करने का सोच सकते हैं। रेलवे की तरफ से भक्तों के लिए ऐसा टूर पैकेज लाया गया है, जिसमें एक ही यात्रा के दौरान आपको कई फेमस ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का मौका मिलेगा। अब अलग-अलग धार्मिक स्थलों के लिए अलग से यात्रा प्लान करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि पूरी यात्रा की तैयारी रेलवे पहले ही आपके लिए तैयार कर चुका है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। पैकेज का बजट और सुविधाएं पढ़ने के बाद आप टिकट ऑनलाइन बुक कर सकती हैं।
सितंबर में कर आएं ज्योतिर्लिंग दर्शन
इस पैकेज में श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन यात्रा, होटल में ठहरने की सुविधा, खाने-पीने का सामान और अलग-अलग जगहों पर घूमने के लिए कैब की सुविधा दी जा रही है, लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिसके लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने होंगे।
पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी
- पैकेज का नाम- JYOTIRLINGA DARSHAN WITH SHIRDI SAI DARSHAN & ELLORA CAVES
- पैकेज कोड- EZBG32
- कहां घूमने को मिलेगा - उज्जैन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, शिर्डी, नासिक, त्र्यंबकेश्वर, छत्रपति संभाजीनगर, घृष्णेश्वर और एलोरा गुफाएं।
- यात्रा की शुरुआत - बेतिया / सगौली जंक्शन
- यात्रा का माध्यम- ट्रेन, कैब और बस
- कुल अवधि- 8 रातें और 9 दिन
- यात्रा की तिथि- 01 सितंबर 2026
टूर पैकेज की फीस
रेलवे ने इस टूर पैकेज को तीन अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है, जिसमें आपको बजट के अनुसार ही सुविधाएं मिलेंगी। आप अगर बजट में यात्रा का प्लान कर रहे हैं, तो सस्ता टूर पैकेज बुक कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि फीस प्रति व्यक्ति के हिसाब से ली जाती है।
इसे भी पढ़ें- वैष्णो देवी जाना हुआ सस्ता, IRCTC के इस टूर पैकेज में रहना, खाना और घूमना सब शामिल
- इकोनॉमी- 18,160 रुपये प्रति व्यक्ति
- स्टैंडर्ड- 32,550 रुपये प्रति व्यक्ति
- कंफर्ट- 39,425 रुपये प्रति व्यक्ति
क्या सुविधाएं मिलेंगी?
सभी यात्रियों के पास वोटर आईडी/आधार कार्ड और कोविड-19 फाइनल डोज का सर्टिफिकेट होना जरूरी है, तभी आप यात्रा कर पाएंगी। इसके लिए आप यात्रा पर जाने से पहले डॉक्टर से स्वास्थ्य जांच जरूर करवा सकती हैं।
- सुबह की चाय, नाश्ता, लंच और डिनर सिर्फ शाकाहारी मिलेगा। इसका खर्च फीस में शामिल है।
- यात्रियों के लिए दुर्घटना यात्रा बीमा भी दिया जाएगा।
- प्रोफेशनलटूर एस्कॉर्ट्स की सेवा मिलेगी।
- जरूरी मदद के लिए IRCTC टूर मैनेजर पूरे टूर के दौरान साथ रहेंगे।
इसे भी पढ़ें- अमृतसर से वैष्णो देवी जा रहे हैं परिवार के साथ? निकलने से पहले नोट करें ये 3 बातें
निष्कर्ष- इससे आप समझ गए होंगे कि पैकेज से घूमना आपको सस्ता पड़ेगा, क्योंकि आपके रहने और खाने की सभी तैयारी इसमें पहले ही की गई है। पूरे परिवार के साथ इस पैकेज से घूमना आपको महंगा लग सकता है, लेकिन अकेले सफर करने वालों के लिए यह बेस्ट है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- irctc official, magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।