IRCTC के एक ही पैकेज से कर आएं गंगासागर, काशी और अयोध्या धाम के दर्शन, रहने-खाने की चिंता छोड़ें; इसमें मिल रही है सभी सुविधाएं

रेलवे की तरफ से एक ऐसा धार्मिक टूर पैकेज लाइव किया गया है, जिसमें आपको एक लंबी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। पैकेज की शुरुआत कई शहरों से हो रही है, इसलिए अलग-अलग जगहों से लोग इस पैकेज के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। भारतीय रेलवे इस पैकेज में अयोध्या काशी के अलावा कई शहरों में भी घुमाएगा। इस पैकेज की खास बात यह है कि इसकी फीस भी ज्यादा नही हैं। हालांकि, इससे सफर करने के लिए आपको ऑफिस से लंबी छुट्टी लेनी होगी। यह पैकेज 11 रात और 12 दिनों का है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। पैकेज फीस क्या है और क्या सुविधाएं दी जा रही हैं, इसके बारे में आप यहां विस्तार से पढ़ सकती हैं।
पैकेज से जुड़ी जानकारी
- इस तीर्थ पैकेज की शुरुआत पुणे, लोनावाला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, नासिक, मनमाड, चालीसगांव जंक्शन, भुसावल, अकोला, बडनेरा, वर्धा और नागपुर से हो रही है। इसका अर्थ है आप इन सभी स्टेशन से यात्रा की शुरुआत कर सकती हैं।
- पैकेज में आपको पुणे, पुरी, गंगासागर, बैद्यनाथ, वाराणसी और अयोध्या घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज 11 रात और 12 दिनों का है।
- 7 मार्च से इसकी शुरुआत हो रही है, एक ही बार आप इस पैकेज से सफर कर पाएंगे।
- पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए बस की सुविधा मिलेगी।
- पैकेज का नाम PURI GANGASAGAR DIVYA KASHI YATRA EX PUNE है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
पैकेज फीस
- स्लीपर कोच में सफर करती हैं तो पैकेज फीस 19660 रुपये है।
- 3AC कोच में सफर करने पर पैकेज फीस 34860 रुपये है।
- 2AC कोच में सफर करने पर पूरे पैकेज का प्राइस 46020 रुपये है।
- इस फीस में आपको ट्रेन की आने-जीने की टिकट के साथ-साथ कई सुविधाएं मिलेंगी।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
- ट्रेन में वेज खाना मिलेगा।
- सभी परिवहन और दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए बस की सुविधा मिलेगी।
- यात्रियों के लिए यात्रा बीमा भी दिया जाएगा।
- ट्रेन में सुरक्षा मिलेगी।
- सभी लागू कर इस पैकेज में शामिल है।
- पैकेज में अन्य खाने का खर्च भी शामिल है।
- बजट टूर पैकेज आपके ट्रिप को आसान बना देंगे।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।