Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:09 AM IST

मार्च में घूमने के लिए नहीं जोड़ने पड़ेंगे ज्यादा पैसे, IRCTC ने मात्र 5000 में टूर पैकेज कर दिया है लाइव, जानें फायदेमंद होगा या नहीं

रेलवे के ये टूर पैकेज खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होते हैं, जो कम झंझट में आरामदायक यात्रा करना चाहते हैं। इसके साथ ही, रेलवे की टूर पैकेज से अकेले या परिवार के साथ सफर करना थोड़ा महंगा भी पड़ सकता है, क्योंकि टूर पैकेज फीस प्रति व्यक्ति के हिसाब से तय होती है। जो यात्री आराम दायक सफर करना चाहते हैं, उनके लिए यह बेस्ट है।
Updated:- 2026-02-26, 14:29 IST
irctc march tour packages under rs 5000 only

मार्च के महीने के लिए टूर पैकेज रेलवे की तरफ से लाइव कर दिए गए हैं। हर पैकेज का बजट अलग-अलग है और आपको इन पैकेज से देश के कई हिस्सों में घूमने का प्लान कर सकते हैं। मार्च में बच्चों की परिक्षाएं भी लगभग खत्म हो जाएगी, ऐसे में पेपर खत्म होने के बाद वह कहीं घूमने की जिद्द करेंगे। ऐसे में अगर सस्ते में ट्रिप प्लान करना है, तो आपको टूर पैकेज से यात्रा का प्लान करना चाहिए। टिकट बुकिंग, होटल, खाने-पीने और घूमने की व्यवस्था, इन पैकेज में आपको मिल जाएगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इन पैकेज से घूमने जाना आपके लिए फायदेमंद होगा या नहीं। यहां हम आपको सुविधाओं के साथ-साथ पैकेज के बारे में भी जानकारी देंगे।

शिरडी टूर पैकेज

  • इस पैकेज की शुरुआत चेन्नई, जोलारपेट्टई और कटपाडी से 4 मार्च को होली वाले दिन हो रही है।
  • पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है और हर बुधवार आप इससे यात्रा कर पाएंगी।
  • पैकेज में ट्रेन से यात्रा करवाई जाएगी और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
  • अकेले यात्रा करने पैकेज फीस 5500 रुपये है।
  • अगर 2 यात्री साथ यात्रा करते हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 3650 रुपये है यानी 3650+3650 रुपये 2 लोगों के हिसाब से देने होंगे।
  • इसी तरह 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 3450 रुपये। हर व्यक्ति को अलग-अलग 3450 रुपये देने होंगे।

march tour packages

फायेदमंद है या नहीं?

इस टूर पैकेज से घूमने जाना आपको सस्ता पड़ सकता है, क्योंकि इसमें आपको सुविधाएं भी मिल रही हैं और बजट भी सस्ता है।

इसे भी पढ़ें- Coorg की खूबसूरत वादियों का मजा उठाएं मात्र 9000 रुपये में, IRCTC ने लाइव कर दिया है सस्ता टूर पैकेज

सिंहाचलम टूर पैकेज

  • इस पैकेज की शुरुआत विशाखापत्तनम से हो रही है।
  • पैकेज 1 रात और 2 दिनों का है और हर दिन इससे यात्रा कर पाएंगी।
  • पैकेज में कैब से यात्रा करवाई जाएगी।
  • पैकेज की शुरुआत 3 मार्च से हो जाएगी।
  • अगर 2 यात्री साथ यात्रा करते हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 4765 रुपये है, यानी4765 +4765 रुपये 2 लोगों के हिसाब से देने होंगे।
  • इसी तरह 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 4320 रुपये। हर व्यक्ति को अलग-अलग 4320 रुपये देने होंगे।

Indian Railways tour packages

फायदेमंद है या नहीं?

विशाखापट्टनम से सिंहाचलम की दूरी लगभग 14 किमी की है। ऐसे में इतनी कम दूरी के लिए 2 यात्रियों से लगभग 10 हजार रुपये लेना, यात्रियों को महंगा लग सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यात्री कम बजट में अकेले यात्रा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Chandigarh वालों की हो गई मौज, 7 दिनों के टूर पैकेज में मिल रहा है गुजरात घूमने का मौका; पढ़ें IRCTC का पूरा प्लान

पुरी टूर पैकेज

  • इस पैकेज की शुरुआत पुरी से ही होगी।
  • पैकेज में आपको चिलिका झील, कोणार्क और पुरी घुमाया जाएगा
  • पैकेज 1 रात और 2 दिनों का है।
  • पैकेज की शुरुआत 3 मार्च से हो रही है।
  • पैकेज में आपको कैब से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस प्रति व्यक्ति 5440 रुपये है।
  • 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस प्रति व्यक्ति 5170 रुपये है।

March travel deals India

फायदेमंद है या नहीं?

इस पैकेज की शुरुआत ही पुरी से हो रही है, ऐसे में पुरी से ही पुरी में घूमने के लिए 2 यात्रियों को 10 हजार रुपये खर्चने होंगे, तो उन्हें यह महंगा लग सकता है। हालांकि, इस पैकेज की खासियत यह है कि आपकी यात्रा की पूरी जिम्मेदारी रेलवे लेगा, तो आरामदायक सफर के लिए यह पैकेज बेस्ट हो सकता है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, IRCTC

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।