IRCTC दे रहा है 30 हजार रुपये में कश्मीर घूमने का मौका, टिकट बुक करने से पहले जानें यह कितना फायदेमंद?

भारतीय रेलवे अन्य टूर पैकेज के साथ-साथ हर महीने कश्मीर टूर पैकेज भी लाता है। कश्मीर की वादियों में घूमने का प्लान बना रहे यात्रियों के मन में सवाल है कि यह टूर पैकेज उनके लिए फायदेमंद होगा की नहीं। कश्मीर में वह समय आ गया है, जब आपको झीलों में तैरते शिकारे और रंग-बिरंगे ट्यूलिप गार्डन के बीच छुट्टियां बिताने का मौका मिलेगा। मार्च से अप्रैल में कश्मीर खूबसूरत फूलों से भर जाता है। टूर पैकेज में आपको अलग-अलग होटल बुकिंग, फ्लाइट टिकट, लोकल ट्रांसफर और साइटसीइंग की व्यवस्था करने की जरूरत नहीं होती। रेलवे द्वारा लाए गए इस टूर पैकेज में भी कई सुविधाएं मिल रही हैं। अगर आप भी मार्च में घूमने का प्लान बना रही हैं, तो यहां जाने का प्लान कर लें।
पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी
- इस पैकेज की शुरुआत 18 मार्च से हो रही है।
- अमृत्सर से यात्री ट्रिप प्लान कर पाएंगे।
- पैकेज में आपको गुलमर्ग/पहलगाम/सोनमर्ग/श्रीनगर घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
- पैकेज का नाम JEWELS OF KASHMIR EX AMRITSAR है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
- पैकेज में पहले फ्लाइट से उसके बाद कश्मीर में घूमने के लिए बस की सुविधी मिलती है।
इसे भी पढ़ें- Coorg की खूबसूरत वादियों का मजा उठाएं मात्र 9000 रुपये में, IRCTC ने लाइव कर दिया है सस्ता टूर पैकेज
पैकेज फीस
- अकेले सफर करती हैं, तो पैकेज फीस 38,900 रुपये है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस कम है, इसमें आपको 27,730 रुपये है।
- 3 लोगों के साथ सफर करने पर पैकेज फीस 26,160 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 20,110 रुपये है।
इसे भी पढ़ें- Chandigarh वालों की हो गई मौज, 7 दिनों के टूर पैकेज में मिल रहा है गुजरात घूमने का मौका; पढ़ें IRCTC का पूरा प्लान
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
- आने-जाने के लिए फ्लाइट का टिकट का खर्च पैकेज फीस में शामिल है।
- टेम्पो ट्रैवलर में शेयरिंग आधार पर दर्शनीय स्थलों की यात्रा।
- श्रीनगर और पहलगाम में ठहरने के लिए होटल की सुविधा।
- हाउस बोट में एक रात का आवास मिलेगा।
- 5 दिन नाश्ता और 5 दिन रात का भोजन मिलेगा।भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।