East India के इन टूर पैकेज में 30 हजार में हो जाएगी पूरी यात्रा, IRCTC का प्लान पढ़ें

रेलवे के कुछ टूर पैकेज 5 दिनों और 10 दिनों वाले हैं। ऐसे में जितने दिन तय किए गए हैं, उसके पहले आप यात्रा छोड़कर नहीं आ सकतीं। अगर आप ऐसा करती हैं, तो इसके लिए आपको रिंफड नहीं मिलेगा, साथ ही वापसी के लिए फ्लाइट या ट्रेन टिकट की सुविधा भी नहीं मिल पाएगी।
Updated:- 2026-07-05, 14:35 IST
irctc east india tour packages under rs thirteen thousand know full travel plan

पूर्वी भारत के टूर पैकेज में रेलवे कई जगहों पर घूमा रहा है। बस पैकेज का सिलेक्शन आपको ध्यान से करना होगा। वेबसाइट से टिकट बुक करते समय आप पैकेज लोकेशन पर ध्यान दें। पैकेज की शुरुआत भारत के अलग-अलग शहरों से होती है। हो सकता है कि जिस पैकेज का सिलेक्शन आप कर रही हैं, उसकी शुरुआत आपके शहर से ना हो रही हो, इसलिए बुकिंग के समय सभी सुविधाओं पर ध्यान दें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रेलवे द्वारा 30 हजार के अंदर शुरू किए गए टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। पैकेज अगर आपके बजट के अनुसार है, तो बुकिंग कर सकती हैं।

अंडमान टूर पैकेज

इस टूर पैकेज में आपके फ्लाइट का खर्च शामिल नहीं है। इसके अलावा आपको होटल में ठहरने की सुविधा दी जा रही है। तय फीस के अनुसार पैकेज में घूमने के लिए वाहन भी मिलेगा और खाने में नाश्ता औऱ डिनर दिया जाएगा। दोपहर के खाने के लिए आपको अलग से पैसे देने होंगे। इसके अलावा एंट्री टिकट, फेरी टिकट और फॉरेस्ट एरिया परमिट का खर्च भी पैकेज फीस में शामिल होगा।
पैकेज की शुरुआत पोर्ट ब्लेयर से होगी, यानी यहां तक आपको अपने शहर से अलग खर्च करके आना होगा।

  • पैकेज फीस 4 रात और 5 दिनों का है।
  • पैकेज 10 जुलाई से शुरू हो जाएगा, जिसके बाद आप हर दिन यात्रा कर पाएंगी।
  • पैकेज फीस- अकेले यात्रा करने पर फीस ज्यादा है, 39100 रुपये देने होंगे।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 24000 रुपये है।
  • 3 लोगों के साथ जाने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 22100 रुपये है।

irctc east india tour packages under rs thirteen thousand know full travel plan

हैवलॉक ,नील और पोर्ट ब्लेयर पैकेज

इस पैकेज में भी होटल का खर्च पैकेज फीस में शामिल है। पैकेज में कहीं भी आना -जाना और घूमने के लिए गाड़ी मिल रही है। तय मेन्यू के अनुसार ही भोजन मिलेगा। इसमें दोपहर का खाना नहीं दिया जाएघा। ध्यान रखें कि टूर गाइड और फ्लाइट का खर्च पैकेज फीस में शामिल नहीं है।

  • इस पैकेज की शुरुआत भी पोर्ट ब्लेयर से ही हो रही है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 29500 रुपये है।
  • 3 लोगों के साथ जाने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 27100 रुपये है।

इसे भी पढ़ें- मुंबई से नेपाल जाने के लिए यह टूर पैकेज होगा बेस्ट, IRCTC के इस प्लान का बजट जान लें

Andaman tour packages

पुरी जाएं

यह पैकेज आपको ट्रेन से आने-जाने के टिकट का खर्च भी शामिल कर रहा है। इस पैकेज की शुरुआत बेंगलुरू से हो रही है। यह 4 रात और 5 दिनों का टूर पैकेज है। पैकेज से आप हर मंगलवार यात्रा कर सकती हैं। शहर में घूमने के लिए कैब की सुविधा मिल रही है। पैकेज टिकट बुकिंग आप रेलवे का आधिकारिक वेबसाइट से कर सकती हैं। 

  • पैकेज फीस- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 22,950 रुपये है।
  • 2 लोगों के साथ सफर करने पर आपको प्रति व्यक्ति 15,310 रुपये देने होंगे।
  • 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 14,420 रुपये देने होंगे।

इसे भी पढे़ं- जुलाई में अब हर गुरुवार जा सकती हैं Goa घूमने, IRCTC के इस टूर पैकेज का बजट जानें

Puri travel packages

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, irctc official website

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।