जुलाई में अब हर गुरुवार जा सकती हैं Goa घूमने, IRCTC के इस टूर पैकेज का बजट जानें

रेलवे के शुरू किए गए गोवा टूर पैकेज में यात्रियों को कई जगहों से टूर पैकेज बुक करने का ऑप्शन मिल रहा है। कुछ पैकेज ऐसे होते हैं, जिसमें केवल आपको एक से दो लोकेशन से ही टिकट बुक करने का मौका मिलता है, लेकिन इसमें ऐसा नहीं है। रेलवे गोवा के जुलाई टूर पैकेज में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, खेड़, मानगांव, पनवेल और ठाणे से टिकट बुक करने का ऑप्शन दे रहा है। इसका अर्थ है कि आप इन सभी जगहों से टिकट बुक कर सकती हैं। इस पैकेज में और क्या-क्या सुविधाएं मिल रही हैं, इसके बारे में आप इस आर्टिकल में विस्तार से पढ़ सकती हैं।
गोवा टूर पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी
ट्रेन जुलाई में हर गुरुवार से मुंबई से गोवा के लिए चलेगी और शनिवार को वापस यात्रियों को मुंबई पहुंचाएगी। अलग-अलग स्टेशन से ट्रेन के चलने की टाइमिंग सुबह 5 बजे से 6 बजे तक और रात 8 बजे से 11 बजे के बीच होगी। आप अपनी लोकेशन और समय के अनुसार टिकट बुकिंग कर सकते हैं।
- पैकेज का नाम GLORIOUS GOA EX MUMBAI है।
- पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है।
- पैकेज कोड WMR125 है।
IRCTC गोवा पैकेज की फीस क्या है?
जो भी यात्री गोवा टूर पैकेज की टिकट रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से बुक करने जा रहें, वह ध्यान रखें कि पैकेज फीस प्रति व्यक्ति के हिसाब से अलग-अलग पे करनी होगी। अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 37950 रुपये है। यह आपको ज्यादा लग सकता है, लेकिन अगर आप ग्रुप के साथ सफर करेंगी, तो आपका बजट में काम चल जाएगा।
- 2 लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 23050 रुपये है। इसका अर्थ है कि आपको दोनों यात्रियों के लिए अलग-अलग 23050 रुपये देने होंगे।
- इसी तरह 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 20050 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 15875 रुपये है।
इसे भी पढे़ं -फ्लाइट से लेकर होटल्स तक, ट्रैवल इन्फ्लुएंसर्स से जानें फिलीपींस में पैसे बचाने के स्मार्ट तरीके
GOA पैकेज में क्या सुविधाएं मिल रही हैं?
पैकेज फीस में आपको वंदे भारत में AC चेयर कार में सफर करने का मौका मिलेगा। गोवा में 3-स्टार होटल की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा शहर में घूमने के लिए AC गाड़ी से लोकल ट्रांसपोर्ट और घूमने-फिरने की सुविधा भी मिलेगी। ट्रैवल इंश्योरेंस, टोल, पार्किंग और GST का खर्च पैकेज फीस में पहले ही एड किया गया है। यात्रा के दौरान तय किए गए मैन्यू के अनुसार ही भोजन भी दिया जाएगा।
इसे भी पढे़ं- IRCTC का राजस्थान टूर पैकेज फायदेमंद है या नहीं, जानें क्या मिल रही है सुविधाएं?

जो भी यात्री रेलवे के इस टूर पैकेज से सफर करने का प्लान बना रहे हैं, वह ध्यान रखें कि टिकट आप आधिकारिक वेबसाइट से ही बुक करें। अगर आप रेलवे स्टेशन के काउंटर से जाकर टिकट बुक करती हैं, तो किसी वजह से यात्रा कैंसिल करने पर आपको रिफंड मिलने में परेशानी हो सकती है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific, irctc official website
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।