IRCTC का राजस्थान टूर पैकेज फायदेमंद है या नहीं, जानें क्या मिल रही है सुविधाएं?

राजस्थान के इस टूर पैकेज की शुरुआत 3 जुलाई से होने जा रही है। पैकेज में यात्रियों को जयपुर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या एयरपोर्ट से होटल तक पिक-अप भी मिलेगा। हालांकि, फिर भी टूर पैकेज बुक करने से पहले लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि इससे यात्रा करना फायदेमंद होगा या नहीं। अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल हैं, तो बुकिंग करने से पहले आपको राजस्थान के पैकेज में आने-जाने के खर्च और रहने की सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए। इन चीजों पर ही यात्रा के दौरान पैसे ज्यादा लगते हैं। इसलिए, अगर पैकेज में इसकी सुविधा मिल रही है, तो यह पैकेज आपके लिए फायेदमंद हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस पैकेज की सभी जानकारियों के बारे में विस्तार से बताएंगे। जिससे आप अपने बजट के अनुसार फायदा और नुकसान समझ पाएंगी।
राजस्थान टूर पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी
सबसे पहले यात्रियों को इस बात पर गौर करना चाहिए कि इस यात्रा की शुरुआत जयपुर से हो रही है। इसका अर्थ है कि आपको किसी दूसरे शहर से जयपुर आने के लिए ट्रेन या बस की सुविधा नहीं दी जाएगी। आपको अपने खर्च पर पहले जयपुर पहुंचना होगा। इस पैकेज में आपको बीकानेर, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, माउंट आबू, पुष्कर और उदयपुर घुमाया जाएगा।
- पैकेज में 10 रात और 11 दिनों तक यात्रा करवाई जाएगी।
- पैकेज 3 जुलाई से शुरू होगा, जिसके बाद आप किसी भी दिन इस पैकेज से सफर कर सकती हैं।
- राजस्थान के शहरों में घूमने के लिए आपको कैब की सुविधा दी जाएगी।
- पैकेज का कोड NJH079 है।
इसे भी पढे़ं- कम खर्च में गुजरात जाएं घूमने, IRCTC के इस पैकेज में मिल रही है अच्छी सुविधाएं
राजस्थान टूर पैकेज की फीस क्या है?
पैकेज फीस का चुनाव करते समय आप पहले आप सुविधाओं पर ध्यान दें। पैकेज फीस होटल कैटेगरी और कमरे में ठहरने वाले लोगों की संख्या के हिसाब से तय की गई है। जितने लोग एक कमरे में रहेंगे और आप लग्जरी या नॉर्मल होटल चुन रही हैं, तो उसकी फीस कम होगी। पैकेज को स्टैंडर्ड, डीलक्स और लग्जरी तीन श्रेणियों में बांटा गया है।
- स्टैंडर्ड कैटेगरी -आप अकेले यात्रा करती हैं, तो उसे 80,610 रुपये देने होंगे।
- इसी कैटेगरी में दो लोगों के एक साथ कमरा शेयर करने पर प्रति व्यक्ति 41,690 रुपये देने होंगे।
- वहीं तीन लोगों के साथ रूम शेयर करने पर प्रति व्यक्ति 32,530 रुपये देने होंगे।
- इस पैकेज में बच्चों के लिए फीस अलग है। 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड के साथ 10,870 रुपये और बिना बेड के 7,350 रुपये लगेंगे।
डीलक्स कैटेगरी का प्राइस
अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 89,970 रुपये है। हालांकि, दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 47,220 रुपये देने होंगे। तीन लोगों के साथ रूम शेयर करने पर प्रति व्यक्ति 32,530 रुपये का शुल्क रखा गया है। वहीं 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड के साथ 10,870 रुपये देने होंगे। रेलवे की आधिकारक वेबसाइट से टिकट बुकिंग करना मुश्किल नहीं है, आप घर बैठे बुकिंग कर सकती हैं।

निष्कर्ष- यह टूर पैकेज उन यात्रियों के लिए अच्छा साबित हो सकता है, जो कम समय में राजस्थान की ज्यादा से ज्यादा जगहों को देखना चाहती हैं। इसमें उन्हें होटल या कैब बुक करने की चिंता नहीं होगी, लेकिन जो यात्री पैकेज में दूसरे शहर से आने-जाने का खर्च भी चाहते हैं, उनके लिए यह फायदेमंद नहीं है।
इसे भी पढ़ें- Indore से थाईलैंड जानें में अब नहीं होगी परेशानी, IRCTC के इस पैकेज से मिल रही हैं सभी सुविधाएं
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-magnific, irctc official website
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।