Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:18 AM IST

अभी से बना लें IRCTC के जुलाई 2026 टूर पैकेज से घूमने का प्लान, जानें बजट से लेकर सब कुछ

रेलवे के पैकेज बुक करते समय ध्यान रखें कि आपकी यात्रा तय तारीख से पहले शुरू नहीं हो सकती। इसके साथ ही पैकेज बुक होने के बाद डेट भी चेंज नहीं की जा सकती। आपको सोच-समझकर ही टिकट बुक करना होगा।
Updated:- 2026-06-14, 14:45 IST
image

जुलाई 2026 में घूमने का प्लान बना रहे यात्री, टूर पैकज की बुकिंग पहले ही करवा सकते हैं। अक्सर लोग यात्रा की प्लानिंग पहले ही करते हैं, क्योंकि तुरंत ऑफिस से भी छुट्टी मिलना आसान नहीं होता। इस बार रेलवे की टूर पैकेज से आप घूमने जा सकती हैं। अगर आपको लगता है कि टूर पैकेज से यात्रा करना अच्छा नहीं होने वाला, तो आपको एक बार रेलवे से सफर करने का प्लान बनाना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि इन पैकेज में सुविधाओं के बारे में रेलवे पहले ही लाइल कर देता है, ताकि लोग बाद में शिकायत न करें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको जुलाई के अलग-अलग टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

जुलाई में बनाएं लद्धाख का प्लान

  • इस पैकेज का नाम BEST OF LADAKH EX. CHENNAI है।
  • कहां-कहां घुमाया जाएगा?- लद्दाख / लेह / पैंगोंग
  • पैकेज कोड-SMA28
  • पैकेज की अवधि- 6 रात और 7 दिन है।
  • यात्रा कहां से शुरू होगी?- चेन्नई
  • पैकेज में क्या-क्या शामिल है?- फ्लाइट यात्रा, बस द्वारा स्थानीय घूमना, होटल में ठहरने की सुविधा और ट्रैवल इंश्योरेंस।
  • पैकेज फीस - अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 50,400 रुपये है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 49,800 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 44,100 रुपये है।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

IRCTC July 2026 Tour Package

जुलाई में जाएं कन्याकुमारी घूमने

  • इस पैकेज का नाम SOUTH INDIA DIVINE TOUR PACKAGE EX DELHI है।
  • कहां-कहां घुमाया जाएगा?- मदुरै/रामेश्वरम/कन्याकुमारी/तिरुवनंतपुरम
  • पैकेज कोड- NDA07
  • पैकेज की अवधि- 4 रात और 5 दिन है।
  • यात्रा कहां से शुरू होगी?- दिल्ली।
  • एक ही बार यात्रा कर पाएंगी।
  • पैकेज में क्या-क्या शामिल है?- फ्लाइट यात्रा, बस द्वारा स्थानीय घूमना, होटल में ठहरने की सुविधा और ट्रैवल इंश्योरेंस।
  • पैकेज फीस - अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 68,390 रुपये है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 53,210 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 50,760 रुपये है।

इसे भी पढ़ें- इसे भी पढ़ें- IRCTC ने लाइव कर दिए हैं जून के स्पेशल धार्मिक टूर पैकेज, बेहद कम बजट में पूरे परिवार के साथ करें दर्शन

IRCTC Holiday Packages July 2026

इन पैकेज की टिकट आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकती हैं। बुकिंग से पहले ध्यान से पैकेज की सभी सुविधाओं को पढ़ लें। पैकेज टिकट ऑनलाइन बुक करने पर ही आपको कैंसिल करने पर रिफंड मिलेगा।

 इसे भी पढ़ें- मात्र 15000 रुपये में IRCTC के पैकेज से बनाएं 5 दिनों का पुरी ट्रिप, यहां पढ़ें यात्रा डिटेल्स

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- magnific/irctc official

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।