Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:12 AM IST

IRCTC ने लाइव कर दिया है गुजरात का नया टूर पैकेज, जानें यात्रियों को इससे घूमना सस्ता पड़ेगा या महंगा?

गुजरात के टूर पैकेज में आपको सोमनाथ-द्वारका के साथ-साथ कई जगहों की सैर करवाई जाईगी। इन जगहों पर जाने के लिए आपको अलग से कैब या बस की बुकिंग करने की जरूरत नहीं होने वाली। ऐसा इसलिए, क्योंकि पैकेज में कैब की सुविधा दी गई है।
Updated:- 2026-03-09, 16:52 IST
irctc dwarka somnath tour package know travelling cheaper or costlier for tourist

रेलवे ने मार्च में घूमने वाले यात्रियों के लिए गुजरात टूर पैकेज लाइव कर दिया है। इस पैकेज में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट से सफर करने का मौका मिल रहा है। इसका अर्थ है कि आप कुछ ही घंटों में गुजरात पहुंच जाएंगी और यात्रा में आपका ज्यादा समय नहीं जाएगा। आपके फ्लाइट की टिकट और होटल की बुकिंग भी रेलवे कर रहा है, इसलिए आपको अलग-अलग एयरलाइन का बजट और खर्च में अंतर करने में समय भी बर्बाद नहीं करना होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गुजरात टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

टूर पैकेज से जुड़ी जानकारी

  • गुजरात के इस टूर पैकेज की शुरुआत दिल्ली से हो रही है।
  • पैकेज में यात्रियों को गुजरात के द्वारका, पोरबंदर, सोमनाथ, सासन गिर और दीव घुमाया जाएगा।
  • पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है।
  • 13 मार्च से इसकी शुरुआत हो रही है, जिसके बाद आप 27 मार्च को इससे यात्रा कर पाएंगी।
  • पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का नाम TEMPLE TOUR OF GUJARAT WITH GIR NATIONAL PARK है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।

Gujarat tour package

इसे भी पढ़ें- होली के बाद सस्ते में करें गोवा की सैर, मात्र 15000 रुपये में रहने-खाने का खर्च भी शामिल, जानें फायदेमंद होगा या नहीं

पैकेज फीस

  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 55,200 रुपये है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 40,750 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 38,890 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 33,980 रुपये है।

Gujarat tour packageे

इसे भी पढ़ें- मार्च में घूमने के लिए नहीं जोड़ने पड़ेंगे ज्यादा पैसे, IRCTC ने मात्र 5000 में टूर पैकेज कर दिया है लाइव, जानें फायदेमंद होगा या नहीं

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

  • इस पैकेज में आपको दिल्ली से राजकोट और राजकोट से दिल्ली के लिए फ्लाइट मिलेगी।
  • शेयरिंग कैब के द्वारा आपको शहर में घुमाया जाएगा।
  • द्वारका में 2 रातें, सोमनाथ में 1 रात, दीव में 1 रात, सासनगीर में 1 रात और राजकोट में 1 रात के लिए होटल मिलेगा।
  • 5 दिन नाश्ता और 5 दिन रात का भोजन मिलेगा।
  • 30 लोगों के समूह में एक IRCTC कर्मचारी साथ रहेगा, जो आपकी मदद करेगा।
  • बजट टूर पैकेज आपके ट्रिप को आसान बना देंगे।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।