लखनऊ वालों की हो गई मौज, IRCTC दे रहा है पूरे परिवार के साथ हैदराबाद घूमने का मौका, जानें ट्रिप के दौरान क्या मिलेंगी सुविधाएं?

लखनऊ से अब हैदराबाद जाने के लिए आपको ट्रिप प्लान करने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अब आप टूर पैकेज से यात्रा प्लान बना सकती हैं। बच्चों के पेपर खत्म होने के बाद आपके पास अच्छा मौका है कि आप उन्हें कहीं घुमाने ले जाए। लखनऊ से हैदराबाद जाने के लिए जरूरी नहीं है कि आप महंगा टूर पैकेज ही बुक करें, अगर आपको बजट में अच्छी सुविधा वाला पैकेज मिल रहा है, तो इससे ट्रिप प्लान करने का सोच सकते हैं। हालांकि, आपको टिकट बुक करने से पहले पूरे खर्च पर नजर डाल लेना चाहिए। टूर पैकेज का बजट आपको, अकेले ट्रिप प्लान करने के मुकाबले महंगा लग रहा है, तो बुकिंग न करें। यह पूरी तरह से आपके ऊपर निर्भर करता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
हैदराबाद यात्रा से जुड़ी जानकारी
- इस पैकेज में आप ट्रेन नहीं बल्कि फ्लाइट से यात्रा करने वाले हैं।
- लखनऊ से हैदराबाद पहुंचने के बाद आपको बस से सफर करवाया जाएगा।
- जिन भी लोगों ने पैकेज के लिए टिकट बुक किया है, उन यात्रियों के साथ आप एक साथ बस में सफर करेंगी।
- पैकेज 4 रात और 15 दिनों का है।
- पैकेज में आप 14 अप्रैल को सफर कर पाएंगी।
- पैकेज में मल्लिकार्जुन स्वामी, हैदराबाद, समानता की प्रतिमा और रामोजी फिल्म सिटी घुमाया जाएगा।
- पैकेज का नाम DILKASH HYDERABAD WITH MALLIKARJUNA JYOTIRLINGA है।
पैकेज फीस
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 44400 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 38100 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 36400 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 33900 रुपये है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
- बजट टूर पैकेज आपके ट्रिप को आसान बना देंगे।
पैकेज फीस में क्या सुविधाएं मिलेंगी?
- आने-जाने की फ्लाइट टिकट का खर्च पैकेज फीस में शामिल है।
- नाश्ता और रात का खाना मिलेगा।
- 3 स्टार होटल में रात गुजारने का मौका मिलेगा।
- यात्रा के दौरान एसी बस में सफर करने का मौका मिलेगा।
- यात्रा बीमा भी मिलेगा।
- पर्यटन स्थलों के प्रवेश टिकट।
- केवल 3 दिन नाश्ता और 4 रात का खाना मिलेगा।
- लंच के लिए अलग से पैसे लगाने होंगे।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।