चार धाम यात्रा के लिए बुक करें IRCTC के ये टूर पैकेज, बिना किसी परेशानी के कर पाएंगे दर्शन

चार धाम की यात्रा की शुरुआत 10 मई से होने जा रही है। यात्रा के लिए पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू कर दिया गया है। केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट 10 मई से खुल जाएंगे और बदरीनाथ के कपाट 12 मई से खुलेंगे। ऐसे में चार धाम की यात्रा करने की इच्छा रखने वाले लोग, यात्रा की तैयारियों को लेकर परेशान है।
दरअसल, यात्रा बिना पंजीकरण के नहीं कर सकते हैं। यात्रा के लिए आपको कई तरह की तैयारियों करनी पड़ती है। लेकिन अगर आप बिना किसी परेशानी के यात्रा करना चाहते हैं, तो भारतीय रेल के पैकेज से जा सकते हैं। भारतीय रेल यात्रियों की सुविधा के लिए कई पैकेज लेकर आया है। इसमें आपको केवल पैकेज टिकट बुक करना होगा, जिसके बाद चार धाम यात्रा से जुड़ी सभी तैयारियां भारतीय रेल करेगा।
मुंबई से चार धाम यात्रा के लिए टूर पैकेज
- इस पैकेज की शुरुआत 11 मई से होने जा रही है।
- पैकेज में आपको बद्रीनाथ, बड़कोट, गंगोत्री, गुप्तकाशी, हरिद्वार, जानकी चट्टी, केदारनाथ, सोनप्रयाग, उत्तरकाशी और यमुनोत्री के दर्शन करने का मौका मिलेगा।
- यह धार्मिक टूर पैकेज 11 रात और 12 दिनों का है।
- पैकेज के लिए आप 11.05.2024, 18.05.2024 और 25.05.2024 के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।
- इस पैकेज में फ्लाइट से आपको यात्रा करने का अवसर मिलेगा।
- पैकेज फीस - दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 72600 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 66800 रुपये है।
- पैकेज में टेंट और होटल की सुविधा भारतीय रेल की तरफ से की जाएगी।
इसे भी पढ़ें- Char Dham Yatra 2024: कब से खुल रहे हैं चारों धाम के कपाट, जानें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से लेकर सभी जानकारियां
अहमदाबाद और हरिद्वार से चार धाम यात्रा के लिए टूर पैकेज
- इस पैकेज के लिए आप 8 जून को टिकट बुक कर पाएंगे।
- पैकेज 13 रात और 14 दिनों का है।
- पैकेज में आपको हरिद्वार,बड़कोट, जानकीचट्टी, यमुनोत्री, उत्तरकाशी, गंगोत्री, गुप्तकाशी, सोनप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ घुमाया जाएगा।
- पैकेज फीस- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 39000 रुपये है।
इसे भी पढ़ें- Kedarnath Trip Plan: पहली बार केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे हैं, तो इन टिप्स को न करें इग्नोर
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।