IRCTC के चार धाम टूर पैकेज से दर्शन करना फायदेमंद होगा या नहीं? सुविधाओं को पढ़कर जानें खर्च में कितना आएगा अंतर

IRCTC के टूर पैकेज से इस समय हजारों लोग छुट्टियां बनाने का प्लान कर रहे हैं। पैकेज में होटल, टिकट और घूमने-फिरने के लिए गाड़ी की सुविधा भी मिलेगी। लेकिन कई बार ऑनलाइन वेबसाइट पर टिकट बुक करते समय यात्रियों को दिक्कतें आ रही हैं। कभी वेबसाइट ठीक से खुलती नहीं, कभी पेमेंट पेज पर जाकर अटक जाती है, अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो आप रेलवे काउंटर या टोल फ्री नंबर से संपर्क करके टिकट बुक करवा सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चार धाम टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। यह पैकेज फायदेमंद होगा या नहीं, इसके बारे में आप जान पाएंगी।
चार धाम यात्रा टूर पैकेज फायदेमंद या नहीं
- इस पैकेज की शुरुआत दिल्ली से हो रही है यानी केवल आप दिल्ली से ही बस ले पाएंगी।
- पैकेज की शुरुआत 12 जून से हो रही है।
- पैकेज का नाम CHARDHAM YATRA EX DELHI है। पैकेज का नाम सर्च करके इसके बारे में जानकारी पढ़ सकती हैं।
- पैकेज में बद्रीनाथ, गंगोत्री, केदारनाथ और यमुनोत्री दर्शन कर पाएंगी।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
इसे भी पढ़ें- GOA घूमने का प्लान बना रहे यात्रियों की हो गई मौज, IRCTC ने 20 हजार के अंदर टूर पैकेज कर दिया है लाइव
पैकेज फीस
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 75000 रुपये है। हालांकि, यात्रियों को यह फीस ज्यादा लग रही है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 62000 रुपये है।
- 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 57000 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 30000 रुपये है।
पैकेज में क्या सुविधाएं मिलेंगी?
- पैकेज में आपको 11 रात और 12 दिन घुमाया जाएगा।
- हर दिन आपको होटल की सुविधा मिलेगी।
- हर दिन 1 लीटर पानी की बोतल भी मिलेगी।
- यात्रा के दौरान नाश्ता और रात का खाना मिलेगा, दोपहर के भोजन के लिए अलग से पैसे देने होंगे।
फायदेमंद होगा या नहीं?
यह पैकेज फीस ग्रुप के साथ यात्रा करने के लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आप आरामदायक यात्रा चाहती हैं, जिसमें आपको कोई तैयारी न करनी पड़े, तो रेलवे के पैकेज आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। हालांकि, अगर आप बजट में यात्रा चाहती हैं, तो यह आपको महंगा लग सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अकेले यात्रा करने वाली यात्री बजट में 30 हजार रुपये के अंदर दर्शन करके वापस आ जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- Delhi to Kedarnath Trip: दिल्ली से मात्र 30 हजार रुपये में पूरी करनी है केदारनाथ यात्रा? बजट में इस तरह प्लान करें अपना ट्रिप
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।