Delhi to Kedarnath Trip: दिल्ली से मात्र 30 हजार रुपये में पूरी करनी है केदारनाथ यात्रा? बजट में इस तरह प्लान करें अपना ट्रिप

दिल्ली से हजारों लोग केदारनाथ जाने का प्लान बना रहे होंगे, हालांकि यह यात्रा इतनी सस्ती नहीं है। अक्सर लोग यात्रा का प्लान बना लेते हैं, लेकिन वापस आने के बाद पता चलता है कि खर्च बहुत ज्यादा हो गया है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि ट्रिप की प्लानिंग सही से नहीं की जाती। आप केवल अंदाजा लगाकर यात्रा प्लान करेंगे, तो आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि सफर के दौरान छोटे-मोटे खर्चे होते रहते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चार धाम का सफर 30000 में कैसे पूरा किया जा सकता है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
Step 1- समय का ध्यान रखें
यात्रा दिल्ली से शुरू हो रही है, तो बजट आपका समय के हिसाब से भी चुनना जरूरी होता है। समय का ध्यान नहीं रखा जाएगा, तो केदारनाथा के दर्शन जहां 2 दिन में हो जाते, वहीं आपको 3 दिन लगाने पड़ेंगे। जितने दिन ज्यादा लगेंगे, उतना ही खर्च भी ज्यादा होगा।
मई-जून में केदारनाथ दर्शन के लिए ज्यादा लोग जाते हैं, क्योंकि मौसम भी ठंडा रहता है और बारिश जैसी परेशानी भी नहीं होती। ऐसे में यहां, होटल और टैक्सी महंगी हो जाती हैं। इसलिए, बजट में यात्रा करना है, तो आप सितंबर-अक्टूबर में जाने का सोच सकती हैं।

Step 2- कैसे पहुंचे?
केदारनाथ जाने के लिए पहले आपको दिल्ली से हरिद्वार या ऋषिकेश पहुंचना होगा। आप शुक्रवार रात सरकारी नॉन एसी बस से सफर करेंगी, तो यहां आप लगभग 300 रुपये में पहुंच जाएंगी।
एसी टिकट का खर्च ज्यादा होता है, इसके लिए आपको 900 से 1000 रुपये देने पड़ सकते हैं। आप उत्तराखंड रोडवेज बस से सफर करेंगी, तो यह आपके लिए ज्यादा फायेदमंद होगा।
Step 3- सोनप्रयाग पहुंचें
शनिवार के दिन ही हरिद्वार या ऋषिकेश पहुंचने के बाद आपको सोनप्रयाग जाना होगा। केदारनाथ के लिए सोनप्रयाग पहुंचना जरूरी है। इसमें आपको 5 से 6 घंटे लग जाएंगे। आप शेयर टैक्सी या बस से यहां पहुंच सकती हैं। शेयरिंग टैक्सी आपको थोड़ी महंगी पड़ सकती है, लेकिन उत्तराखंड रोडवेज बस का टिकट प्राइस कम है। यहां आप नॉन एसी बस से 300 से 400 रुपये में आसानी से पहुंच जाएंगी। यह अधिकतम टिकट प्राइस है, इससे कम खर्च भी लग सकता है।
इसे भी पढ़ें- मई में परिवार के साथ घूमने का है प्लान? पैकिंग करने से पहले देख लें IMD का यह बड़ा अलर्ट

Step 4- सोनप्रयाग से गौरीकुंड
केदारनाथ जाने के लिए अगला स्टॉप सोनप्रयाग से गौरीकुंड होता है। गौरीकुंड से ही भक्तों की पैदल यात्रा शुरू होती है। शनिवार के दिन ही आप टैक्सी ले सकती हैं। आपको सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए लोकल टैक्सी मिलेगी, यहां आप अपना वाहन लेकर आगे नहीं बढ़ सकते। टैक्सी का प्राइस लगभग 50 से 100 रुपये तक ही होता है, इसलिए आपके लिए यह फायदेमंद होगा। सोनप्रयाग से गौरीकुंड लगभग 20 मिनट का रास्ता है। यहां पहुंचने के बाद केदारनाथ के लिए 16-18 किमी का ट्रेक शुरू करेंगे। आप चाहें, तो शनिवार के दिन सोनप्रयाग में ही रात बिताएं, इसके बाद सुबह-सुबह सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए टैक्सी लें, 20 मिनट में गौरीकुंड पहुंचे और पैदल यात्रा की शुरुआत करें।
इसे भी पढ़ें- Train में Upper Seat मिल गई? ये हैक्स आपका सफर बना देंगे आसान
खर्च
आपके पैसे खाने-पीने और होटल पर ज्यादा खर्च होंगे। क्योंकि, रास्ते का सफर आप शेयरिंग में कर रहे हैं, इसलिए केदारनाथ आप बजट में पहुंच जाएंगी। पहाड़ी जगहों पर खाने-पीने का खर्च और रहने का खर्च ज्यादा होता है। आप डॉरमेट्री चुन सकती हैं, क्योंकि यह होटल के मुकाबले थोड़ा सस्ता पड़ता है। पहाड़ी इलाकों में प्रति व्यक्ति खाने-पीने का खर्च 1 हजार लेकर चलें। अगर 3 दिन यात्रा में लगते हैं, तो 3000 रुपये प्रति व्यक्ति खाने पर जाएंगे। इसके अलावा रहने के लिए होटल आपको 2500 से 3000 रुपये में मिल सकते हैं। अगर आप 2 रात होटल में बिताती हैं, तो 4000 से 5000 रुपये होटल में लग जाएंगे।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।