International Pushkar Cattle Fair and Horse Show: फोटोग्राफर्स के लिए स्वर्ग से कम नहीं है अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला और हॉर्स शो, जानें ट्रैवल गाइड

अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला और हॉर्स शो राजस्थान की संस्कृति और विरासत का प्रतीक है। यह मेला फोटोग्राफरों और पर्यटकों के लिए स्वर्ग माना जाता है। आइए जानते हैं, इस लेख में मेले के बारे में। 
Updated:- 2026-11-16, 14:01 IST
image

राजस्थान अपनी शाही मेहमाननवाजी, रेगिस्तान की सुनहरी रेत और ऐतिहासिक इमारतों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां की कई ऐसी चीजें हैं जो पूरे देश में मशहूर हैं। हर साल कार्तिक महीने में लगने वाला अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला और पशु प्रदर्शनी वैश्विक स्तर पर आकर्षण का केंद्र होते हैं। इस खास मेले में देश ही नहीं, बल्कि विदेश से भी अलग-अलग फोटोग्राफर और संस्कृति प्रेमी शामिल होने आते हैं।

राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग और अजमेर जिला प्रशासन के आधिकारिक पोर्टल के अनुसार रेगिस्तान की विशाल रेत पर सजी सतरंगी दुकानें, पगड़ी पहने राजस्थानी लोग और पारंपरिक संगीत-नृत्य इस मेले को और भी खास बनाते हैं। खासकर इस मेले में होने वाला हॉर्स शो यहां का सबसे मुख्य आकर्षण माना जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं इस प्रसिद्ध मेले के बारे में।

Pushkar fair Images - Free Download on Magnific (formerly Freepik)

फोटोग्राफर्स के लिए खास है पुष्कर मेला

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए पुष्कर मेला सबसे बेहतरीन जगह साबित हो सकती है। मेले के मैदान में सजे हॉर्स शो में आपको शानदार मारवाड़ी और सिंधी नस्ल के घोड़े देखने को मिलेंगे। उनके कानों का अनोखा मुड़ाव और सजावट कैमरे में कैद करना किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं है।

यही नहीं, रंग-बिरंगी पगड़ियां और धोती पहने राजस्थान के पुरुष और पारंपरिक घाघरा-चोली पहनकर आती महिलाएं इस मेले की रौनक बढ़ाती हैं। ऐसे में आप राजस्थानी संस्कृति को अपने कैमरे के फ्रेम में आसानी से उतार सकती हैं। पुष्कर के रेगिस्तानी टीलों पर सूर्यास्त और सूर्योदय का नजारा भी बेहद मनमोहक होता है। आप यहां ऊंटों के काफिलों की भी एक से एक खूबसूरत तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में भी है सफेद नमक का विशाल मैदान, खूबसूरती ऐसी कि भूल जाएंगे कच्छ का रण

पुष्कर मेले में घूमने और फोटोग्राफी के लिए जरूरी ट्रेवल गाइड

अगर आपने भी पुष्कर मेले में जाने का मन बना लिया है, तो यात्रा को आसान और यादगार बनाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें -

  • बेहतरीन तस्वीरें खींचने और मेले का पूरा आनंद लेने के लिए सुबह सूरज निकलने के ठीक बाद या शाम को सूरज ढलने से ठीक पहले मेले के मैदान में पहुंच जाएं।
  • किसी की भी तस्वीर खींचने से पहले उनसे अनुमति जरूर लें। राजस्थानी लोग बहुत दिलदार होते हैं, प्यार से पूछने पर वे फोटो लेने की अनुमति दे देंगे।
  • रेगिस्तान की उड़ती रेत की कई खूबसूरत तस्वीरें आप क्लिक कर सकती हैं, लेकिन ध्यान रखें कि यह रेत आपके कैमरे और लेंस को नुकसान पहुंचा सकती है।
  • शाम के समय होने वाले लोक नृत्य, महाआरती और संगीत कार्यक्रम आपके इस ट्रिप को और भी शानदार बना देंगे।

This may contain: a decorated camel is being walked by a man

पुष्कर मेले तक कैसे पहुंचें?

अगर आप पुष्कर मेला देखने जाना चाहती हैं, तो यहां तक पहुंचने का रास्ता बेहद आसान है -

  • आप अपने शहर के नजदीकी एयरपोर्ट से अजमेर के पास स्थित जयपुर एयरपोर्ट तक की फ्लाइट ले सकती हैं। एयरपोर्ट से आपको कई शेयरिंग रिक्शा या पर्सनल कैब आसानी से मिल जाएंगी।
  • आप पुष्कर के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन अजमेर या पुष्कर जंक्शन तक का ट्रेन टिकट बुक कर सकती हैं। यह रेलवे स्टेशन मेले के बिल्कुल नजदीक है, जहां से आपको मेले तक जाने के लिए पर्याप्त ट्रांसपोर्ट मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में भी है सफेद नमक का विशाल मैदान, खूबसूरती ऐसी कि भूल जाएंगे कच्छ का रण

निष्कर्ष: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला और हॉर्स शो राजस्थान की संस्कृति, विरासत और कला का सबसे सुंदर रूप दिखाता है। यह मेला फोटोग्राफर्स और घूमने के शौकीनों के लिए एक बेहद शानदार अनुभव साबित हो सकता है। रेगिस्तान की रेत पर दौड़ते शाही घोड़े, राजस्थानी नृत्य और संगीत आपकी इस ट्रिप को हमेशा के लिए यादगार बना देंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।   

FAQ
क्या पुष्कर मेले के दौरान फोटोग्राफी के लिए कोई विशेष अनुमति लेनी पड़ती है?
आम सार्वजनिक क्षेत्रों और मेलार्थियों की तस्वीरें लेने के लिए किसी अनुमति की जरूरत नहीं होती, लेकिन विशेष प्रतियोगिताओं के लिए आयोजकों से संपर्क करना पड़ सकता है।
फोटोग्राफर्स के लिए पुष्कर में ठहरने की क्या व्यवस्था है?
मेले के दौरान रेगिस्तान में विशाल 'टेंट सिटी' बसाई जाती है जहां लग्जरी कैंप्स मिलते हैं, इसके अलावा शहर में बजट होटल और होमस्टे भी उपलब्ध हैं।
पुष्कर मेले में फोटोग्राफी के अलावा और क्या घूमने लायक है?
आप विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर के दर्शन कर सकते हैं, पवित्र पुष्कर झील पर शाम की महाआरती देख सकते हैं और स्थानीय बाजारों से पारंपरिक खरीदारी कर सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।