राजस्थान में भी है सफेद नमक का विशाल मैदान, खूबसूरती ऐसी कि भूल जाएंगे कच्छ का रण

गुजरात के कच्छ की तरह राजस्थान में भी साल्ट डेजर्ट मौजूद है, जी हां राजस्थान की सांभर झील गुजरात के कच्छ जैसी नजर आती है। सर्दियों में आप यहां फैमिली या दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
Updated:- 2026-10-28, 18:47 IST
image

जब भी बात सॉल्ट डेजर्ट यानी नमक के रेगिस्तान की होती है, तो गुजरात के कच्छ का नाम सबसे पहले नंबर पर आता है। कच्छ का सफेद रेगिस्तान पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन आज इस लेख में हम आपको एक ऐसी ही दूसरी खूबसूरत जगह के बारे में बताएंगे, जो बिल्कुल कच्छ के सॉल्ट डेजर्ट जैसी है। गुजरात ही नहीं है, बल्कि हमारे देश के राजस्थान में भी एक ऐसी शानदार जगह है, जहां दूर-दूर तक नमक की सफेद परत देखने को मिलती है। हम बात कर रहे हैं राजस्थान की सांभर झील की।

राजस्थान का मिनी कच्छ डेसर्ट 

सांभर झील दिखने में बिल्कुल गुजरात के कच्छ डेसर्ट जैसी लगती है। ऐसे में अगर आप शांति, सुकून और फोटोग्राफी के लिए किसी परफेक्ट जगह की तलाश में हैं, तो यह जगह आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकती है। आइए जानते हैं राजस्थान की इस खूबसूरत और छिपी हुई जगह के बारे में।

This may contain: the sky is very cloudy over the water and train tracks are in the foreground

image credit: pinterest/Rajasthan Tourism

क्या है राजस्थान की सांभर झील की खासियत?

जयपुर के पास स्थित सांभर झील भारत की सबसे बड़ी इनलैंड खारे पानी की झीलों में से एक मानी जाती है, जो सर्दियों के दिनों में सबसे ज्यादा खूबसूरत लगती है। सांभर झील जयपुर, नागौर और अजमेर जिलों की सीमाओं तक फैली हुई है। सर्दियों के मौसम में जब झील का पानी सूखने लगता है, तो कई किलोमीटर के दायरे में सफेद नमक की मोटी परत जम जाती है। यह नजारा देखने में बेहद खूबसूरत लगता है।

सांभर झील का इतिहास सदियों पुराना है। यह सफेद नमक का मैदान बॉलीवुड फिल्म मेकर्स की भी हमेशा से पसंदीदा जगह रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जोधा अकबर, पीके, गोलियों की लीला रामलीला और दिल्ली-6 जैसी कई सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग यहां की गई है।

यह भी पढ़ें- जोधपुर-जैसलमेर छोड़ें, राजस्थान का यह कस्बा है नाइट सफारी के लिए बेस्ट

सर्दियों में प्रवासी पक्षी और गुलाबी फ्लेमिंगो

यही नहीं राजस्थान के इस मिनी सॉल्ट डेजर्ट की सबसे बड़ी खासियत यहां आने वाले पक्षी हैं। सर्दियों के मौसम में यानी नवंबर से फरवरी तक सांभर झील में हजारों किलोमीटर दूर साइबेरिया और उत्तरी एशिया से लाखों गुलाबी फ्लेमिंगो और विदेशी पक्षी आते हैं। सफेद नमक की विशाल चादर पर मंडराते इन गुलाबी पक्षियों का नजारा वाकई देखने लायक होता है। ऐसे में फोटोग्राफी लवर्स के लिए यह किसी जन्नत से कम नहीं है। 

यहां आप दोस्तों और फैमिली वालों के साथ सबसे अनोखी एक्टिविटी कर सकते हैं। यहां एक हेरिटेज नैरो-गेज ट्रेन मौजूद है, जिसे ब्रिटिश काल की साल्ट ट्रॉली कहां जाता है। यह ट्रैन आपको नमक के बड़े-बड़े मैदानों के बीच से लेकर जाती है। इसके अलावा यहां सर्किट हाउस में बना म्यूजियम भी देखने लायक है।

यह भी पढ़ें- अक्टूबर लॉन्ग वीकेंड में कहां जाएं? राजस्थान-शिमला भूलकर इस खूबसूरत घाटी का रास्ता करें नोट

कच्छ का रण और सांभर झील में क्या अंतर है?

अगर आपके मन में भी यह सवाल है कि गुजरात के कच्छ और राजस्थान के सांभर में क्या अंतर है, तो इसे ऐसे समझें -

गुजरात के कच्छ में 'रण उत्सव' के दौरान पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है, जो काफी कमर्शियल है। वहीं, सांभर झील जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सिर्फ 80 किलोमीटर की दूरी पर है, जिससे यहां पहुंचना काफी आसान और बजट-फ्रेंडली होता है। इसके अलावा, सांभर के पास प्रसिद्ध शाकंभरी माता का ऐतिहासिक मंदिर भी मौजूद है, जहां दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं। 

Story Pin image

image credit: pinterest/neoxy

निष्कर्ष:अगर आप भी गुजरात की भीड़भाड़ वाली जगह यानी कच्छ जाने के बजाय उसी से मिलती-जुलती किसी शांत और खूबसूरत जगह जाने का मन बना रही हैं, तो राजस्थान की सांभर झील आपके लिए सबसे बेस्ट विकल्प हो सकती है। यहां आप अपने बजट में परिवार और दोस्तों के साथ आसानी से ट्रिप प्लान कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

FAQ
क्या सांभर के नमक के मैदानों में गाड़ी चलाई जा सकती है?
झील की ऊपरी सतह सूखी होने पर गाड़ियां चलाई जा सकती हैं, लेकिन दलदली क्षेत्रों में गाड़ी फंसने का बड़ा जोखिम रहता है। इसलिए स्थानीय गाइड या तय रास्तों का ही उपयोग करना चाहिए।
क्या सांभर झील के पास रुकने या रिसॉर्ट्स की व्यवस्था है?
जी हां, सांभर के पास 'सांभर हेरिटेज रिसॉर्ट' और कई इको-कैंपिंग तथा टेंट हाउसिंग के विकल्प उपलब्ध हैं जहां रात में ठहरने का शानदार अनुभव मिलता है।
सांभर झील का नाम किसके नाम पर पड़ा है?
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस क्षेत्र पर चौहान वंश की कुलदेवी मां शाकंभरी का आशीर्वाद था, जिनके नाम पर ही इस झील और कस्बे का नाम 'सांभर' पड़ा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।