herzindagi
vaishno devi train delhi to katra

Indian Railway: वैष्णो देवी जाने के लिए अब नहीं होगी दिक्कत, इंडियन रेलवे द्वारा शुरू की गई हैं 2 स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेलवे ने माता रानी के दर्शन के लिए जाने वाले लोगों को एक खास तोहफा दिया है। माता वैष्णो देवी तक जाने के लिए ये ट्रेनें सबसे बेस्ट हैं।   
Editorial
Updated:- 2023-09-07, 15:37 IST

हर साल माता वैष्‍णो देवी दर्शन के लिए भारी भीड़ जाती है। लेकिन लोगों को ट्रैवल करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए अब भारतीय रेलवे ने लोगों के लिए एक खास तैयारी कर ली है। यात्रियों की सुविधा के लिए इंडियन रेलवे ने 2 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

इसके अलावा माता वैष्णो देवी जाने के लिए उत्तर संपर्क क्रांति (12445) और श्री शक्ति एक्सप्रेस (22461) को सबसे सही माना जाता है। ये ट्रेनें हर दिन चलती हैं और कटरा तक पहुंचने में 12 घंटे का समय लेती हैं। 

वैष्णो देवी जाने वाली नई ट्रेन 

indian railway announce special train  vaishno devi

गाड़ी नंबर- 04071/04072, गति शक्ति ट्रेन और दूसरी ट्रेन गाड़ी नंबर- 04081/04082, गति शक्ति स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से कटरा तक जाएगी। (कम पैसों में करें बनारस ट्रिप प्लान)

इसे भी पढ़ें- दिवाली पर जाना चाहते हैं घर, लेकिन नहीं मिल रहा टिकट? ये है सबसे सस्ता और सही ऑप्शन

 

ट्रेन चलने का समय

indian railway announce special train for mata vaishno devi

04071/04072 ,गति शक्ति ट्रेन के नई दिल्ली से 11:15 पर चलेगी और अगली सुबह 11:25 बजे पर कटरा पहुंचेगी। इस ट्रेन के कटरा से वापस आने का समय 9 सितंबर को सुबह 06:30 बजे का है। 

04081/04082 गति शक्ति स्पेशल ट्रेन के चलने का समय आज 7 सितंबर को नई दिल्ली से रात 11:15 बजे चलेगी। यह ट्रेन 11:25 बजे माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।  इस ट्रेन के वापस आने का समय 10 सितंबर को शाम 6:30 बजे रहेगा। 

इसे भी पढ़ें- Indian Railway: प्लेटफार्म टिकट से भी कर सकते हैं ट्रेन में सफर, जानें क्या करना होगा

 

कितने दिन चलेगी ट्रेन?

माता वैष्णो देवी जाने वाली यह ट्रेन बस 2 दिन बुधवार और गुरुवार को चलेगी। इसके बाद इस ट्रेन के वापसी का समय 9 और 10 सितंबर को रहेगा। 

यह विडियो भी देखें

कटरा पहुंचने के बाद आप वैष्णो देवी तक पैदल यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा आप एक तरफा हेलीकॉप्टर भी ले सकते हैं। हेलीकॉप्टर से वैष्णो देवी तक जाने का शुल्क 1730 रुपये है, जिसमें लगभग 30 मिनट का समय लग जाता है। 

आज के आर्टिकल में बस इतना है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

Image Credit- Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।