हेमकुंड साहिब यात्रा पर निकलने से पहले अपने बैग में जरूर रखें ये 5 चीजें, दर्शन हो जाएगा आसान

हेमकुंड साहिब की यात्रा को इसलिए कठिन माना जाता है, क्योंकि गोविंदघाट से यात्रा शुरू करके पहले आपको घांघरिया पहुंचना होता है। यह लगभग 13 किमी का सफर होता है।।
important things you must carry for during hemkund sahib yatra

हेमकुंड साहिब यात्रा की शुरुआत 25 मई 2025 से हो गई है। यह यात्रा उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे तक होती है। समुद्र तल से 15,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से यहां का सफर आसान नहीं होता। इस समय हजारों लोग ऐसे हैं, जो पूरे परिवार के साथ इस यात्रा में जाने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन यात्रा के दौरान लोगों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी यात्रा करने जा रहे हैं, तो आपको जरूरी चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए। आप अपने साथ ऐसी चीजें रखें, जो यात्रा में आपकी मदद करे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान साथ में क्या लेकर जाएं (Must have Items for Hemkund Sahib Journey)

important things you must carry for during hemkund sahib yatra4

  • सबसे पहले जरूरी है कपड़े, ऊंचाई पर ठंड होता है, इसलिए मोटे कपड़े होना जरूरी है। अपने साथ टोपी और गल्बज भी रखें।
  • बैग में मुड़ने वाला डंडा रखें, जो मुड़कर बैग में फिट हो जाता है, यह आपको यात्रा में मदद करेगा। इसके साथ ही टॉर्च भी लेकर चलें।
  • खाने-पीने की थोड़ी बहुत चीजें अपने साथ रखें और जरूरत पड़ने पर ही इसका यूज करें। अगर रास्ते में स्टॉल है, तो वहां से खाने का लें, लेकिन बैग में रखी चीज का इस्तेमाल न करें। यह चीजें मुसीबत के समय आपके काम आ सकती हैं।
  • अपने साथ जरूरी दवाई और चोट लगने के बाद पट्टी जैसी चीजें भी रखें, ताकि अगर किसी को चोट लगती है या आपको कोई दिक्कत होती है, तो आप इसका इस्तेमाल कर सकें।
  • Hemkund Sahib Yatra essentials में सबसे जरूरी हैजूते सही पहने और अपने साथ एक जोड़ी चप्पल भी रख सकते हैं, क्योंकि हो सकता है कि रास्ते में कहीं इसकी जरूरत पड़ जाए। कपड़े वाले जूते न पहनें, जिसके फटने के चांस ज्यादा है।यह भारत केसबसे प्रसिद्ध गुरुद्वारेमें से एक है।

इसे भी पढे़ें-Hemkund Sahib: दिल्ली से हेमकुंड साहिब कैसे पहुंचें? यहां जानें सबसे आसान और सस्ता तरीका

important things you must carry for during hemkund sahib yatra44

  • यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा जरूरी है बुजुर्ग लोगों का ध्यान रखना। अगर वह आपके साथ हैं, तो यात्रा जल्दी करने की कोशिश न करें। भले ही इसमें आपको समय लगे, लेकिन आप आराम से इस यात्रा को पूरा करें। स्वास्थ्य जांच करवाकर ही यात्रा पर निकलें।
  • इसके साथ ही रेनकोट और छाता लेकर जाना बिलकुल न भूलें। क्योंकि, ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से कभी भी यहां बारिश हो सकती है।
  • यात्रा 10 अक्टूबर तक चलेगी, इसलिए इस बीच आप कभी भी यात्रा के लिए जा सकते हैं। यह एकधार्मिक यात्राहै।, इसलिए यहां के नियम भी आपको फॉलो करने होंगे।

इसे भी पढ़ें-Hemkund Sahib Yatra पर जाने का बना रहे हैं प्लान, तो यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ लें यहां

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik



HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP