Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:48 PM IST

बैकवॉटर, कथकली और जायके से सजी है भगवान की अपनी धरती, क्या आप जानती हैं केरल का यह रूप?

केरल भारत के सबसे खूबसूरत राज्‍यों में से एक है। यहां घूमने के ल‍िए कई जगहें हैं।
Updated:- 2026-08-16, 16:33 IST
kerala gods own country

केरल का नाम आते ही सबसे पहले हरे-भरे पेड़, नार‍ियल के लंबे-लंबे पेड़, पानी से भरे बैकवॉटर और खुशनुमा माहौल की याद आने लगती है। साउथ इंड‍िया में बसा यह राज्य अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अलग कल्‍चर और खाने के लिए भी जाना जाता है। यही वजह है कि केरल को गॉड्स ओन कंट्री (God's Own Country) यानी भगवान का अपना देश कहा जाता है। यहां आपको एक ही जगह पर समुद्र, पहाड़, चाय के बागान, बैकवॉटर और जंगल सब कुछ देखने को मिल जाते हैं।

इसके अलावा यहां का कथकली, कलरीपट्टू, ओनम और पारंपरिक खाना भी केरल को बाकी जगहों से अलग बनाता है। अगर आप केरल को सिर्फ समुद्र और बीच के लिए जानते हैं, तो इसका यह रूप भी जरूर जानिए। हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं।

बैकवॉटर में म‍िलता है हाउस बोट का अलग मजा

केरल की असली खूबसूरती उसके बैकवॉटर में है। खासकर अलेप्पी और कुमारकोम की खूबसूरत झीलें और हाउस बोट दुनियाभर में फेमस हैं। नारियल के पेड़ों के बीच से गुजरती नहरों में हाउस बोट की सैर करने से आपको एक अलग ही मजा म‍िलेगा। हरियाली के बीच पानी में धीरे-धीरे तैरती बोट पर समय बिताना तो सभी को पसंद आता है। इससे मन को भी बहुत सुकून मि‍लता है। अगर आप कभी केरल घूमने का प्लान बनाएं, तो बैकवॉटर की सैर को अपनी लिस्ट में शामिल करना बिल्कुल न भूलें।

kerala gods own country

मुन्नार की हरियाली कर देगी खुश

केरल का असली जादू उसके पहाड़ों में भी दिखता है और मुन्नार सबसे बढ़‍िया ऑप्‍शन है। यह जगह अपने दूर-दूर तक फैले चाय के बागानों के लिए दुन‍ियाभर में फेमस है। यहां आपको चारों ओर हरे-भरे पहाड़ और कोहरा यानी क‍ि थोड़ा-थोड़ा धुंध भी नजर आएगा। यही चीज इस जगह को खास बनाती है। अगर आपको ठंडी हवाएं और शांति पसंद है, तो मुन्नार आपके दिल को छू लेगा।

यह भी पढ़ें- मानसून में बेहद खूबसूरत हो जाते हैं ये शांत बीचेस, जरूर बनाएं ट्रिप का प्‍लान

बीच पसंद है तो कोवलम और वर्कला जाएं

केरल में सिर्फ बैकवॉटर और पहाड़ ही नहीं हैं, बल्कि खूबसूरत समुद्र और बीच भी है। कोवलम और वर्कला तो अपने सुंदर बीच, गोल्‍डन रेत और खूबसूरत नजारों के लिए जाने जाते हैं। खास बात तो यह है क‍ि यहां शाम के समय सनसेट का नजारा और भी ज्‍यादा खूबसूरत लगता है।

kerala gods own country (1)

वायनाड में जंगल और झरने देखें

अगर आपको नेचर के बीच घूमना अच्छा लगता है तो वायनाड भी जा सकती हैं। यहां घने जंगल, झरने और मसालों के बागान देखने को मिलेंगे। वायनाड की एडक्कल गुफाएं भी बहुत खूबसूरत हैं। यानी केरल में आपको सिर्फ समुद्र किनारे घूमने का मौका नहीं मिलेगा बल्कि जंगल और ऐतिहासिक जगहों को भी आप देख सकती हैं।

खाने के मामले में भी खास है केरल

केरल की खूबसूरती के साथ यहां का खाना भी लोगों को खूब पसंद आता है। यहां के खाने में नारियल, चावल और फ्रेश मसालों का ज्‍यादा इस्तेमाल होता है। यहां वेज और नॉनवेज, आपको दोनों तरह के ऑप्‍शन म‍िल जाएंगे। आपको बता दें क‍ि यहां की पारंपरिक साद्या एक स्‍वाद‍िष्‍ट शाकाहारी थाली होती है, जिसमें केले के पत्ते पर 20 से भी ज्‍यादा अलग-अलग डिशेज सर्व की जाती हैं। इसके अलावा यहां का अप्पम और स्टू भी लोग बड़े चाव से खाते हैं।

यह भी पढ़ें- 3000 साल पुराना है केरल का नीरपथूर महादेव मंदिर, क्यों अद्भुत होते हैं यहां के दर्शन?

अप्पम को चावल के आटे और नारियल के दूध से बनाया जाता है, जिसे गरम-गरम वेज या नॉन-वेज स्टू के साथ सर्व क‍िया जाता है। चूंकि केरल समुद्र के किनारे बसा है, इसलिए यहां का सी-फूड और स्पाइसी फिश करी तो हर नॉन-वेज लवर की पहली पसंद होती है।

kerala gods own country (2)

कथकली में दिखती है केरल की संस्कृति

केरल की पहचान सिर्फ घूमने और खाने तक ही नहीं है। यहां की कला और संस्कृति भी बहुत खास है। कथकली इसका एक जीता-जागता उदाहरण है। कथकली में कलाकारों के चेहरे का मेकअप बहुत ही यून‍िक होता है। कलरफुल चेहरे, अलग तरह की ड्रेस, आंखों और चेहरे के हाव-भाव और हाथों की मुद्राओं के जरिए कई कहानियां दिखाई जाती हैं। इसमें पौराणिक कथाओं को नृत्य और अभिनय के जरिए पेश किया जाता है।

यह भी पढ़ें- भारत के शानदार Floating Markets, जहां नावों पर सजती हैं दुकानें

कलरीपट्टू भी है केरल की खास पहचान

केरल की एक और खास पहचान है, ज‍िसे कलरीपट्टू कहा जाता है। दरअसल, यह दुनिया का सबसे पुराना मार्शल आर्ट है और इसकी शुरुआत केरल में ही हुई थी। इसमें बॉडी को बैलेंस करना, फुर्ती और शरीर का फ्लेक्‍स‍िबल होना सबसे जरूरी होता है। साथ ही, इसमें तरह-तरह के हथियार चलाने का हुनर भी देखने को मिलता है।

ओनम में दिखता है केरल का रंग

ओनम केरल का सबसे बड़ा त्योहार है, जिसके आते ही पूरे राज्य में अलग ही रौनक देखने को म‍िलती है। इस मौके पर होने वाली बोट रेस (नावों की दौड़) देखने लायक होती है, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटती है।

यह भी पढ़ें- मेंटल पीस के लिए आज ही प्लान करें इन जगहों की ट्रिप, बजट में घूम आएंगी आप

यही वजह है कि केरल को भगवान का अपना देश (God's Own Country) कहा जाता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI

FAQ
केरल घूमने का सही समय क्या है?
अक्टूबर से मार्च का मौसम केरल में घूमने और बैकवॉटर की सैर के लिए सबसे बेहतर माना जाता है।
केरल में खरीदारी के ल‍िए सबसे फेमस क्या है?
यहां से आप ताजे खड़े मसाले, काजू, हाथ से बनी चाय की पत्ती और केले के चिप्स खरीद सकते हैं।
क्या केरल में भाषा की समस्या होती है?
बिल्कुल नहीं, यहां मलयालम के अलावा ज्यादातर लोग हिंदी और अंग्रेजी आसानी से समझ और बोल लेते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।