पंजाब से पूरे परिवार के साथ कहीं घूमने जाना चाहते हैं, तो इस इस तरह प्लान करें 15 हजार में ट्रिप

गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने से पहले अगर आप बच्चों को कहीं घुमाने लेकर नहीं गए, तो आपको दोबारा मौका नहीं मिलने वाला। भले ही बच्चे आपसे शिकायत न करें, लेकिन उन्हें भी परिवार के साथ छुट्टियों पर जाना पसंद होता है। अगर आप पंजाब से पूरे परिवार के साथ ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, लेकिन बजट की वजह से अभी तक कहीं नहीं जा पाए हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे 4 लोग मात्र 15 हजार में अपना ट्रिप पूरा कर सकते हैं।
पंजाब से इस तरह प्लान करें सस्ते में ट्रिप

- कम बजट में ट्रिप प्लान करने वाले लोगों के लिए जरूरी है कि वह किसी ऐसी जगह पर घूमने जाएं, जो उनके शहर से पास हो। आप अपने शहर से 200 से 300 किमी की दूरी पर स्थित जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।
- ट्रिप की शुरुआत आप अपनी गाड़ी से करने का प्लान बना सकते हैं, क्योंकि इससे आपको लोकेशन पर पहुंचने पर कैब या ऑटो नहीं करना पड़ेगा। साथ ही आपका ट्रेन या बस से आने जाने का खर्च भी बचेगा।
- अगर आपके पास अपनी गाड़ी नहीं है, तो आप 2 दिन के लिए रेंट पर ले सकते हैं।
- इससे 2 दिनों तक अपनी गाड़ी से घूमने का कुल खर्च 6000 से 7000 रुपये तक आएगा।
इसे भी पढ़ें- Ludhiana में परिवार के साथ बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, अच्छी हैं ये 3 जगह
होटल इस तरह चुनें

इसके बाद आपको रहने के लिए होटल का चुनाव करना है। अगर आप होटल की जगह हॉस्टल में रुकते हैं, तो आपका खर्चा कम आएगा। 4 लोगों के लिए 2 दिन के होटल का खर्च 3,000 रुपये तक आएगा। लेकिन, अगर आप हॉस्टल में रहते हैं, तो आपको एक रात के 2 हजार रुपये तक ही देने होंगे। हॉस्टल या होटल आप ऑनलाइन बुक कर सकते हैं, क्योंकि यहां आपको अच्छे ऑफर मिल जाएंगे। भारत में परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह कई सारी हैं।
इसे भी पढ़ें- Ludhiana में बच्चों को पसंद आएगी ये 3 जगह, सस्ती टिकट में कर पाएंगे खूब मस्ती
खाने का खर्च

होटल और घूमने के खर्च के बाद खाने के खर्च को तय करें। अगर आप 7,000 रुपये कार और 4,000 रुपये हॉस्टल में लगाते हैं, तो आपका कुल खर्च 11,000 रुपये तक होगा। इसके बाद, बचे हुए 4 हजार रुपये आप खाने पर खर्च कर सकते हैं। 2 दिन की ट्रिप में 4 लोगों का खर्च 4,000 रुपये से ज्यादा नहीं आने वाला है। अगर आप 4,000 रुपये से कम में बजट बनाना चाहते हैं तो खाने-पीने की कुछ चीजें साथ ले जा सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।