herzindagi
places to visit within ludhiana PUNJAB

Ludhiana में परिवार के साथ बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, अच्छी हैं ये 3 जगह

परिवार के साथ आपको हर हफ्ते न सही, लेकिन महीने में एक बार तो घूमने का प्लान बनाना ही चाहिए। इससे रिश्तों में मजबूती आती है। बाहर घूमने से आप आस-पास के लोगों को देखकर आप अपने परिवार को और ज्यादा समझने लगते हैं और उनके प्रति प्रेम और ज्यादा गहरा होता है।   
Editorial
Updated:- 2024-05-14, 14:12 IST

हर दिन की बिजी लाइफस्टाइल की वजह से अक्सर लोगों का मन जिंदगी से उबने लग जाता है। इस वजह से लोगों का काम में मन भी नहीं लगता। ऐसे लोगों के लिए हमारा सुझाव है कि वह अपने परिवार के साथ एक दिन के ट्रिप पर जाए। इससे केवल ऑफिस जाने वाले लोग ही नहीं घर में काम करने वाली महिलाओं का मन भी काम में लगा रहेगा।

पूरे दिन बच्चों को संभालना और घर की साफ-सफाई के साथ हर काम का ध्यान रखना, एक बड़ा काम होता है। रोज-रोज अगर किसी को एक ही काम करना पड़े, तो लोग परेशान होने लगते हैं। यही कारण है कि घर में झगड़े भी होने लगते हैं। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको एक दिन का ट्रिप प्लान बनाना चाहिए। भले ही आप घूमने के लिए अधिक खर्चा न कर सकें, लेकिन एक दिन का ट्रिप प्लान तो करना ही चाहिए। 

लुधियाना चिड़ियाघर 

 famous places in ludhiana

ये जगह केवल बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे परिवार के लिए एक दिन का ट्रिप प्लान करने के लिए बेस्ट है।  1993 में बना यह चिड़ियाघर प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है। जालंधर बाईपास के पास स्थित लुधियाना के चिड़ियाघर में हर दिन लोगों की भीड़ लगी रहती है। 

  • समय-  सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। 
  • ध्यान रखें- 15 अगस्त, 2 अक्टूबर और 26 जनवरी के दिन चिड़ियाघर बंद रहता है। 
  • लुधियाना से दूरी- 6 किमी की दूरी पर यह जगह स्थित है।

इसे भी पढ़ें- Ludhiana में बच्चों को पसंद आएगी ये 3 जगह, सस्ती टिकट में कर पाएंगे खूब मस्ती

 

 

गोविंद गोधाम

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ludhiana Live (@ludhianalive)

चिड़ियाघर घूमने के बाद आप  गोविंद गोधाम मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं। यह मंदिर लुधियाना के सुंदर मंदिरों की लिस्ट में आता है। यह मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है। 2000 में स्थापित यह मंदिर  5 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। यह एक शांत और निर्मल जगह है। घूमने का सबसे अच्छा समय सूर्यास्त के बाद का है, क्योंकि यह शाम के समय रोशनी में और भी सुंदर दिखता है। इसमें एक गौशाला भी है। जहां आप अपने बच्चों को ले जा सकते हैं। यह पंजाब में घूमने के लिए अच्छी जगह है।

यह विडियो भी देखें

  • समय- मंदिर दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहता है। आप 7 बजे और शाम 4 बजे के बाद कभी भी आ सकते हैं। 

 इसे भी पढ़ें- Phagwara Punjab Travel: पंजाब के फगवाड़ा के आसपास में मौजूद शानदार हिल स्टेशन्स, घूमे बिना नहीं रह पाएंगे आप

लेजर वैली

famous places in ludhiana for family

यह लुधियाना में घूमने लायक खूबसूरत जगहों में से एक है। लेजर वैली के हरे-भरे बगीचे हैं, जो हर किसी को भाते है। एक दिन के पिकनिक के लिए यह जगह बेस्ट है। आप परिवार के साथ घर से पूरी व्यवस्था करके यहां आ सकते हैं। आसपास के सुंदर बगीचे और रंग-बिरंगे फूलों का आनंद लेते हुए आप यहां अपना पूरा दिन बिता सकते हैं। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।