इंडियंस की यूएसए ट्रिप अब होगी बजट में, 4 घंटे की ट्रेन राइड में घूम सकेंगी 3 अमेरिकी राज्य

अमेरिका घूमने का सपना तो हम इंडियंस का होता ही है, लेकिन लंबी दूरी और एक जगह से दूसरी जगह जाने के हैवी खर्च की वजह से ट्रिप का बजट बजट बिगड़ जाता है। अगर आप भी USA जाने का प्लान बना रही हैं और वहां पहुंचकर कार रेंट पर लेकर लंबी ड्राइविंग नहीं करना चाहती, तो ट्रेन का यह सफर आपके बड़े काम आ सकता है। दरअसल, यूएसए में Amtrak की Mardi Gras Service एक ऐसी ट्रेन राइड है, जिसमें आप सिर्फ 4 घंटे में अमेरिका के तीन राज्यों के कई खूबसूरत शहरों की सैर कर सकती हैं।
यह ट्रेन लुइसियाना से शुरू होकर मिसिसिपी के रास्ते अलाबामा तक जाती है। इस दोरान आपको रास्ते में समंदर के किनारे के शानदार नजारे, छोटे और खूबसूरत शहर, वहां का इतिहास और अनोखा कल्चर देखने को मिलेगा। तो अगर आपका बजट कम है और बिना किसी झंझट के अमेरिका ट्रिप पर कुछ नया और यादगार एक्सपीरियंस लेना चाहती हैं तो यह ट्रेन राइड सबसे आसान तरीका है। आइए इस पूरे राइड के बारे में जानते है-
4 घंटे में तीन अमेरिकी राज्यों का सफर कराएगी यह ट्रेन
आपको बता दें कि Mardi Gras Service का यह सफर न्यू ऑरलियन्स (New Orleans) से शुरू होकर मोबाइल (Mobile) तक जाता है। इस एक ही रूट में अमेरिका के 3 राज्य आते हैं। पहला तो लुइसियाना, दूसरा मिसिसिपी और तीसरा अलाबामा। रास्ते में यह ट्रेन न्यू ऑरलियन्स, बे सेंट लुईस, गल्फपोर्ट, पास्कागोउला, बिलॉक्सी और मोबाइल जैसे कई शानदार शहरों से होकर गुजरती है।
-1788072068677.webp)
इंडियन ट्रैवलर्स के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि बिना बार-बार गाड़ियां बदलने के झंझट के आप एक ही ट्रेन राइड में साउथ अमेरिका के अलग-अलग इलाकों को करीब से देख सकती हैं। अगर आप पहली बार अमेरिका के इस जगह जा रही हैं, तो यह ट्रेन यात्रा आपकी ट्रिप को बहुत ही आसान और बजट-फ्रेंडली बना देगी। इस ट्रेन राइड की खास बातें ये हैं-
- ट्रेन में कोच और बिजनेस क्लास, दोनों तरह की सीटों के ऑप्शन मिलते हैं।
- सफर के दौरान अगर आपको भूख लगे, तो कैफे कार से स्नैक्स और रिफ्रेशमेंट्स भी ले सकती हैं।
- पूरी ट्रिप में खिड़की से गल्फ कोस्ट यानी समंदर के किनारे के बेहद खूबसूरत नजारे दिखाई देते हैं।
न्यू ऑरलियन्स से करें सफर की शुरुआत
यह ट्रेन राइड लुइसियाना के मशहूर शहर न्यू ऑरलियन्स से शुरू होती है। यहां का ट्रेन स्टेशन बस और स्ट्रीटकार से अच्छी तरह कनेक्टेड है। इंडियन ट्रैवलर यहां आकर फ्रेंच क्वार्टर घूम सकते हैं, लाइव म्यूजिक सुन सकते हैं और यहां के स्वादिष्ट खान-पान का मजा भी ले सकते हैं।
मिसिसिपी में देखें शानदार नजारें
न्यू ऑरलियन्स के बाद यह ट्रेन मिसिसिपी पहुंचती है। सबसे पहले बे सेंट लुईस शहर आता है, जो अपनी आर्ट गैलरी, पुरानी चीजों की दुकानों और म्यूजियम के लिए फेमस है। इसके आगे गल्फपोर्ट शहर पड़ता है। यहां आपको शानदार मिसिसिपी एक्वेरियम, समंदर का खूबसूरत किनारा और बेहतरीन सी-फूड रेस्टोरेंट मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल ट्रैवलर्स की बल्ले-बल्ले, अब 20% की जगह देना होगा सिर्फ इतना टैक्स, आखिर क्या है ये नया नियम?
बिलॉक्सी और पास्कागोउला में मिलेगा कसिनो और इतिहास
जैसे ही यह ट्रेन आगे की तरफ बढ़ेगी तो बिलॉक्सी शहर आएगा, जो समंदर किनारे बने अपने आलीशान कैसीनो रिसॉर्ट्स के लिए जाना जाता है। यहां आर्ट म्यूजियम और बेसबॉल मैच देखने का मौका भी मिलता है। वहीं पास्कागोउला में स्टेशन के पास ही सुंदर पार्क, ऐतिहासिक इमारतें और साइकलिंग ट्रेल हैं।
आखिरी डेस्टिनेशन है अलाबामा का मोबाइल शहर
इस ट्रेन राइड का आखिरी स्टॉप अलाबामा राज्य का मोबाइल शहर है। यह शहर अमेरिका के सबसे पुराने मार्ड ग्रा फेस्टिवल के लिए जाना जाता है। यहां आप मार्ड ग्रा म्यूजियम देख सकती हैं, ऐतिहासिक जगहों की सैर कर सकती हैं और शाम के समय डॉफिन स्ट्रीट पर लाइव म्यूजिक और नाइटलाइफ का मजा भी ले सकती हैं।
-1788072090158.webp)
इंडियंस कैसे पहुंचें अमेरिका?
इंडिया से अमेरिका जाने के लिए आपको न्यू ऑरलियन्स लुई आर्मस्ट्रांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट (MSY) पर उतरना होगा। दिल्ली, मुंबई या बेंगलुरु जैसे कई बड़े शहरों से आपको एक स्टॉप (कनेक्टिंग) फ्लाइट मिल जाएगी। एयरपोर्ट से उतरकर आप सीधे यूनियन पैसेंजर टर्मिनल पहुंच सकते हैं, जहां से यह ट्रेन राइड शुरू होती है।
यह भी पढ़ें- लाखों खर्च किए बिना भी घूम सकते हैं ये Countries, अगले महीने बना सकते हैं प्लान
अमेरिका घूमने का सबसे सही समय क्या है?
इस ट्रेन राइड का मजा लेने के लिए नवंबर का महीना सबसे बेस्ट रहेगा। इंडिया की ही तरह नवंबर के महीने में यहां का मौसम भी बहुत सुहावना रहता है। ना तो बहुत ज्यादा गर्मी होती है और ना ही उमस। इससे आप यहां आराम से घूम सकेंगी।
इंडियंस के लिए क्यों खास है यह राइड?
दरअसल, हम इंडियंस को ट्रेन से ट्रैवल करना हमेशा से बहुत पसंद आता है। ऐसे में अमेरिका जाकर कार किराए पर लेने और खुद ड्राइव करने के झंझट से बेहतर है यह ट्रेन राइड। यह ट्रिप बजट-फ्रेंडली भी है और आप बिना थकान के खिड़की से खूबसूरत नजारे देखते हुए 4 घंटे में अमेरिका के 3 राज्यों की खूबसूरती देख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Louisiana Trip: इस गर्मी विदेश घूमने का है प्लान, 'फेस्टिवल कैपिटल' की कर आएं सैर; नहीं भूल पाएंगी ये मस्ती
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- USA
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।