Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:28 AM IST

अंडमान घूमने गए कपल्स जरूर करें इन मंदिरों के दर्शन, होंगी सभी मुरादें पूरी

अंडमान कई ऐतिहासिक और भव्य मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। ये मंदिर अपनी अनूठी वास्तुकला, समुद्र तटों के पास स्थित होने और विशेष धार्मिक महत्व के साथ-साथ खूबसूरत लोकेशन के लिए भा जाने जाते हैं।
Updated:- 2025-02-03, 19:00 IST
historical temples in andaman and nicobar islands for couples

अंडमान द्वीप समूह की बात होती है, तो सबसे पहले कपल्स के दिमाग में सुंदर बीच का नजारा आता है। इसमें कोई शक नहीं है कि और निकोबार अपने सुंदर समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। नीले पानी से लेकर सफेद रेत तक समुद्र तटों तक फैली शांती कपल्स को सुकून का अहसास करवाती है। लेकिन केवल बीच ही नहीं, यहां कुछ ऐसे मंदिर भी है, जो आपको सुकून का अहसास दिलवाएंगे। जो कपल्स इतनी दूर से अंडमान और निकोबार जा रहे हैं, उन्हें इन मंदिरों में दर्शन करके जरूर आना चाहिए। यहां की समुद्री जगहों के साथ-साथ मंदिर भी आपको खूबसूरत लगेगे।

मुरुगन मंदिर

historical temples in andaman and nicobar islands for couple

पोर्ट ब्लेयर के केंद्र में स्थित यह मंदिर आपकी पहली अंडमान और निकोबार यात्रा के लिए बेस्ट है। यह मंदिर न केवल अपने भक्तों की आध्यात्मिक आस्था के लिए आकर्षित करता है, बल्कि यह सुंदर वास्तुकला के लिए भी जाना जाता है। लेकिन ध्यान रखें कि इस मंदिर में भीड़ बहुत ज्यादा होती है। वीकेंड पर लोग यहां ज्यादा जाते हैं, इसलिए यात्रा के दौरान आप समय का ध्यान रखें, वरना आपका काफी समय खराब हो जाएगा। यह भारत के फेमस मंदिर में से एक है।

इसे भी पढ़ें- West bengal Travel: पश्चिम बंगाल की अद्भुत जगह 'मिनी नेपाल ऑफ इंडिया' के नाम से प्रसिद्ध, क्या आप एक्सप्लोर करना चाहेंगे

शंकराचार्य मंदिर

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का यह मंदिर आपको जरूर घूमकर आना चाहिए। यह मंदिर एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित होने की वजह से यहां का नजारा शानदार है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ छोटे ट्रिप पर भी जा रहे हैं, तो भी आप यहां जाएं। यह मंदिर पूरी तरह से पत्थर से बना हुआ है। अंडमान और निकोबार में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें- Uttarakhand Hidden Places: उत्तराखंड का यह अनोखा गांव सैलानियों की बन रही है पहली पसंद, आप भी पहुंच जाएं

श्री गणेश मंदिर

historical temples in andaman and nicobar islands

यह मंदिर पोर्ट ब्लेयर में स्थित है। यह मंदिर सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक और शाम 5 बजे से 7 बजे तक हर दिन खुला रहता है। भगवान गणेश को समर्पित यह मंदिर भक्तों के लिए विश्वास का सबसे खास प्रतीक माना जाता है। यहां पहुंचना आसान है, क्योंकि यह पोर्ट ब्लेयर के एबरडीन बाजार के पास स्थित है। यहां सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।