General Ticket Booking App: इन टिप्स की मदद से घर बैठे बुक करें जनरल टिकट, आसान हो जाएगा सफर

अचानक से कहीं जाने का प्लान बन गया, लेकिन अब ट्रेन टिकट मिलनी मुश्किल है। त्योहारों के समय, तो टिकट बुक करना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। क्योंकि 2 से 3 महीने पहले ही सीटें वेटिंग में आने लगती है। ऐसे में लोगों के पास एक ही ऑप्शन होता है, जनरल टिकट में सफर करना। इसे लोग चालू डिब्बा के नाम से भी जानते हैं।
ट्रेन में एक ऐसा डिब्बा होता है, जिसमें सीट कंफर्म नहीं होती, लेकिन आप ट्रैवल कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास जनरल टिकट होनी चाहिए। अगर जनरल डिब्बे में सीट खाली हैं, तो आप बैठ सकते हैं, लेकिन भारतीय रेल की तरफ से आपकी टिकट में सीट नंबर नहीं दिया जाता है। हालांकि जनरल डिब्बे में सीट मिलना मुश्किल होता है, इसलिए अधिकतर लोग इसमें खड़े होकर ही ट्रैवल करते हैं।
जनरल टिकट क्या है?
इस टिकट से आप बिना कंफर्म सीट के ट्रेन में ट्रैवल कर सकते हैं। इसमें आपको भारतीय रेल की तरफ से टिकट तो मिलेगा, लेकिन इसमें सीट नंबर नहीं दिया जाता है।
ध्यान रखें कि इस टिकट के साथ आप स्लीपर या AC कोच में सफर नहीं कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- पंचकूला के आसपास स्थित इन बेहतरीन हिल स्टेशन को वीकेंड में बनाएं ट्रेवल डेस्टिनेशन
कहां होता है ट्रेन में जनरल डिब्बा
सभी ट्रेनों में जनरल डिब्बे सबसे आगे और सबसे पीछे लगाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस डिब्बे में स्लीपर और AC कोच के मुकाबले ज्यादा लोग ट्रैवल करते हैं। ये वो लोग होते हैं, जिन्हें ट्रेन में सीट नहीं मिल पाती या जिनका बजट कम होता है। इसलिए ट्रेन में इस डिब्बे को आखिरी में लगाया जाता है, ताकि भीड़ दो हिस्सों में बट जाए। (दिल्ली से हो रही है IRCTC के इन पैकेज की शुरुआत)
ऑनलाइन कैसे कर सकते हैं जनरल टिकट बुक?
पहले ट्रेन की जनरल टिकट आपको केवल काउंटर से ही मिलती थी। लेकिन अब आप इसे ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको काउंटर पर लंबी लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।
भारतीय रेल ने कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक अलग ऐप निकाली है। आप UTS App ( Unreserved Ticketing System App)की मदद से घर बैठे जनरल टिकट बुक कर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आप UTS App प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें।
- एप इंस्टॉल करने के बाद इसमें आपको अकाउंट बनाना होगा। (IRCTC से Tour Package कैसे बुक करें)
- आप अपना नंबर और कोई भी पासवर्ड डालकर अकाउंट बना लें।
- नंबर कंफर्म करने के लिए आपके फोन पर एक OTP आएगा, जिसे आपको भरना होगा।
- अब आप UTS App के वॉलेट में आपको कुछ पैसे ऐड कर लें। आप चाहें तो UPI की मदद से भी पेमेंट कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको स्टेशन सिलेक्ट करना है। जहां से आप ट्रैवल कर रहे हैं और जहां तक आपको जाना है, दोनों रेलवे स्टेशन के नाम का चयन कर लें।
- आप देखेंगे कि स्टेशन सिलेक्ट करने के बाद आपको कुछ घंटो में आने वाली ट्रेन का नाम और नंबर शो होगा।
- अब आप ट्रेन का चयन करें और Get Fare के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इस तरह पेमेंट करने के बाद आपकी जनरल टिकट तैयार है। आप इसे डाउनलोड करके या स्क्रीनशॉट लेकर अपने पास रख लें।
इसे भी पढ़ें- मात्र 5000 में पूरा हो जाएगा कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर, नए साल पर इस तरह करें प्लानिंग
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।