अकेले बजट में ट्रिप प्लान करने जा रही हैं, तो होटल में सेफ्टी के लिए इन हैक्स को करें फॉलो

पहली बार सोलो ट्रिप प्लान करने वाली महिलाएं, रात में अकेले होटल में समय बिताने से घबराती है। लेकिन अगर आप होटल में एंट्री के बाद कुछ बातों का ध्यान रखेंगी, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं होगी।
hotel safety hacks for solo female travelers

अब महिलाएं अकेले सफर करने में घबराती नहीं है। अकेले सफर करना अब कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। चाहे ऑफिस ट्रिप हो या सोलो वेकेशन, महिलाएं अकेले घूमने के लिए हमेशा तैयार रहती है। लेकिन सोलो ट्रिप पर जाने वाली महिलाओं के लिए होटल में अपनी सेफ्टी का ध्यान रखना चाहिए। उन्हें अकेले ही अपने पूरे ट्रिप की प्लानिंग करनी होती है, इसलिए उनके लिए होटल में खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। होटल बुकिंग से लेकर होटल में रहने तक की सभी तैयारियां करते हुए अब आप अपनी सेफ्टी का खास ध्यान रखें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको होटल बुकिंग से लेकर होटल के पहुंचने तक की सभी जानकारी विस्तार से देंगे।

होटल बुकिंग से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

hotel safety hacks for solo female travelers2

  • महिलाएं होटल बुक करने से पहले लोकेशन का ध्यान रखें, अक्सर सस्ते बजट के चक्कर में वह ऐसी लोकेशन पर होटल बुक कर लेती हैं, जो सुनसान रहता है। इसलिए होटल बुक करते समय लोकेशन का खास ध्यान रखें।
  • होटल बुकिंग के समय लोकेशन के साथ-साथ आपको होटल की रेटिंग भी चेक करनी चाहिए, अक्सर लोग होटल में खराब सुविधाओं के चलते रेटिंग खराब देते हैं।
  • अगर होटल को रेटिंग अच्छी मिली है, तो आप गूगल पर कमेंट पढ़ सकते हैं। इसमें आपको होटल के बारे में जरूरी बातें पता चल जाएंगी।
  • होटल बुकिंग से पहले पहले आप होटल कर्मचारियों से बात कर सकती हैं। अगर आप कोई सुविधा चाहती हैं या लोकेशन के बारे में जानकारी लेना चाहती हैं।
  • इसके अलावा होटल आप ऐसी जगह बुक करें, जहां आस-पास बहुत सारे होटल हों। इससे अगर कोई परेशानी होती है, तो आपको दूसरे होटल में शिफ्ट करने में परेशानी नहीं होगा।

होटल पहुंचने के बाद सेफ्टी का कैसे रखें ध्यान

hotel safety hacks for solo female travelers4

  • होटल में पहुंचने के बाद सबसे पहले आपको कमरे, बेड, अलमारी और बाथरूम को अच्छे से चेक कर लेना है।
  • अगर आप बाथरूम यूज करने जा रही हैं, तो हर तरफ अच्छे से चेकिंग कर लें कि कोई कैमरा तो नहीं लगा है। अगर होटल सस्ता है और आपको भरोसा नहीं हो रहा है, तो आप बाथरूम में नहाने से बचें।
  • अगर रात में कोई आपका दरवाजा नॉक करता है, तो आप रिसेप्शन में फोन करके पता करें। अगर किसी ने रूम सर्विस के लिए भेजा है, तो ही दरवाजा खोलें।
  • अगर आप अकेली हैं, तो कोशिश करें कि रूम सर्विस के लिए सुबह ही बुलाएं।
  • अगर आपने खाना या कोई सामान ऑर्डर किया है, तो दरवाजे से ही सामान ले लें। उन्हें कमरे में आने की परमिशन न दें।
  • रात में सोने से पहले दरवाजों और खिड़कियों को अच्छे से चेक कर लें। ये होटल सेफ्टी टिप्स आपकी यात्रा को आसान बना देगी।
  • हर होटल में 2 तरह के लॉक होते हैं। की लॉक लगाने के बाद आप दरवाजे को ऊपर और नीचे से भी लॉक कर दें। इसके बाद भी अगर आपको डर लग रहा है, तो आप दरवाजे के पास चेयर लगा दें। इससे अगर किसी ने आपके सोने के दौरान दरवाजा खोलने की कोशिश की है, तो आपको पहले ही पता चल जाएगा।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP