herzindagi
historical cities irctc tour packages for republic day 2025

गणतंत्र दिवस पर इन टूर पैकेज से घूमने का प्लान बना रहे हैं लोग, जानें कितना आएगा 3 दिनों के ट्रिप का खर्च

गणतंत्र दिवस महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. बी.आर. अंबेडकर और देश में के उन नेताओं और शहीदों को याद करने का दिन जिनकी वजह से हम आज आजाद बिनी किसी परेशानी के घर से बाहर निकलते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-01-18, 16:37 IST

गणतंत्र दिवस को केवल एक छुट्टी की तरह नहीं समझना चाहिए। अगर माता-पिता इसे एक वीकेंड की तरह समझकर घर में आराम करने के बारे में सोचते हैं, तो बच्चों को भी देश के लिए कुर्बान होने वाले उन शहीद जवानों की अहमियत कभी नहीं समझ आएगी। यह दिन यह भारत के लोकतंत्र और संविधान की सफलता का जश्न है। इसलिए इस दिन बच्चों को उन संघर्षों और उपलब्धियों के बारे में समझाने के लिए ऐतिहासिक जगहों पर घुमाने लेकर जाना चाहिए।

इससे उन्हें गणतंत्र दिवस का महत्व समझ आएगा। उन्हें यह समझ आएगा कि यह दिन क्यों भारत के लिए खास है और क्यों इसे हर साल उत्साह के साथ मनाया जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके लिए कुछ टूर पैकेज के बारे में जानकारी देंगे। आप बच्चों के साथ टूर पैकेज से घूमने का प्लान बना लें।

जयपुर/पुष्कर/जोधपुर/जैसलमेर/बीकानेर

historical cities irctc tour packages for republic

  • बच्चों को राजस्थान के इतिहास के बारे में समझाने के लिए यह टूर पैकेज अच्छा है। यहां महलों, किलो और ऐतिहासिक जगहों पर जाकर उन्हें राजाओं की लड़ाई और योगदान के बारे में पता चलेगा।
  • इस पैकेज की शुरुआत 25 जनवरी को होगी, तो आप 26 जनवरी के दिन राजस्थान में होंगे।
  • पैकेज की शुरुआत लखनऊ से हो रही है और इस पैकेज से आपको 7 रात और 8 दिनों तक घूमने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज फीस- 3ac में सफर करना चाहते हैं, तो पैकेज फीस 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर 33500 रुपये है।
  • आपके साथ बच्चे भी यात्रा करेंगे, इसलिए आपको अलग से 21170 रुपये देने होंगे।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

अहमदाबाद/वडोदरा

historical cities irctc tour packages

  • गुजरात का महात्मा गांधी से गहरा कनेक्शन है, यहां बच्चों को बहुत कुछ जानने का मौका मिलेगा।
  • इस पैकेज की शुरुआत अंधेरी/बोरीवली/मुंबई सेंट्रल मेन/सूरत/वापी से 24 जनवरी को हो जाएगी।
  • पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है। 26 जनवरी का दिन आप गुजरात में ही बिताएंगे।
  • पैकेज फीस- इस पैकेज में आपको ट्रेन के चेयर कार ऑप्शन में यात्रा करने का मौका मिलेगा।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 20560 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 15920 रुपये है।
  • आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- Bengaluru से ऐतिहासिक मंदिरों के दर्शन का प्लान बना रहे लोगों को एक बार इन टूर पैकेज का बजट देखना चाहिए, ट्रिप हो जाएगा आसान

हैदराबाद/मुंबई

historical cities irctc tour packages for republic day

  • बच्चों को आप हैदराबाद और मुंबई भी घुमाने का प्लान बना सकते हैं। गणतंत्र दिवस पर यहां का माहौल भी अच्छा होता है।
  • इस पैकेज की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस/मुंबई/पुणे/सोलापुर से 23 जनवरी को हो जाएगी।
  • पैकेज 4 रात और 5 दिनों का है।
  • पैकेज फीस- इस पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 19200 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 14700 रुपये है।

इसे भी पढ़ें-भारतीय रेल के इन पैकेज के जरिए गर्लफ्रेंड के साथ जाएं घूमने, कम बजट में हो जाएगा ट्रिप पूरा

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, irctc

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।