Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:38 AM IST

हिमाचल प्रदेश में घूमना है किसी नई जगह पर, तो इस गांव में पार्टनर के साथ गुजारें 3 दिन

चाहे गर्मी का मौसम हो या सर्दियों का, हर कोई पहाड़ों की तरफ घूमने जा रहा है। इसकी वजह से ट्रैफिक जाम और लोगों की बहुत ज्यादा भीड़ देखी जा रही है।  
Updated:- 2024-08-12, 18:45 IST
tosh village how to day trip with partner

पहाड़ प्रेमी लोगों के लिए हिमाचल प्रदेश स्वर्ग की तरह है। यहां का नजारा केवल आंखों को नहीं दिल को भी सुकून देता है। यह आपके दिमाग को शांत और परेशानियों को कुछ समय के लिए भूलने में मदद करता है। इसलिए, लोग ऐसी जगहों पर घूमने जाना पसंद करते हैं। लेकिन, पिछले कुछ समय से पहाड़ों का हाल बेहाल है।

टूरिस्ट प्लेसेस का हाल तो सबसे ज्यादा खराब है।, यहां लोगों को चलने के लिए भी लाइन में लगना पड़ रहा है। ऐसे में लोग पहाड़ों पर घूमने के लिए किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं, जहां उन्हें भीड़ देखने को न मिले। ऐसे लोगों के लिए हम हिमाचल प्रदेश की एक खास लोकेशन के बारे में जानकारी देंगे। यहां का नजारा सुंदर होने के साथ-साथ शांत भी है, इसलिए आपको यहां अपने पार्टनर के साथ घूमना पसंद आएगा। 

हिमाचल प्रदेश में कहां मिलेगी कम भीड़?

Himachal Pradesh Tosh Village

हिमाचल प्रदेश में अपने पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान करना चाह रहे हैं, तो आपको तोष गांव में घूमने जाना चाहिए। यह गांव  हिमाचल प्रदेश में पार्वती घाटी पर स्थित है। समुद्र तट से करीब 7900 की ऊंचाई पर स्थित होने के कारण आपको इस गांव में कम भीड़ देखने को मिलेगी।

अगर आप शहरों के शोर-शराबे से दूर किसी शांत जगह पर जाना चाहते है, तो इससे अच्छी जगह आपको हिमाचल प्रदेश में और कहीं नहीं मिल सकती। इस जगह के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं, इसलिए भी आपको यहां पर्यटक ज्यादा नजर नहीं आएंगे।

इसे भी पढ़ें- Shoghi Hills: दिल्ली से कुछ ही दूरी पर है शानदार शोघी हिल स्टेशन, वीकेंड में आप भी घूमने पहुंचें

 

हिमाचल प्रदेश के तोष गांव में क्या कर सकते हैं आप 

Himachal Pradesh Tosh VillageS

इस गांव में आप कई तरह की एक्टिविटी कर सकते हैं। यहां आप ट्रेकिंग कर सकते हैं और कैंपिंग का मजा भी उठा सकते हैं। हालांकि, आपको बारिश के मौसम में ट्रेकिंग करने से बचना चाहिए, क्योंकि इस दौरान पहाड़ पर फिसलन बढ़ जाती है। यह गांव अपनी तोष पार्टी के लिए भी जाना जाता है। यह पार्टनर के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें- पार्टनर को बर्थडे पर करवाना चाहते हैं स्पेशल फील, तो अलीबाग की इन 3 जगहों पर सेलिब्रेशन का बनाएं प्लान

तोष गांव में होटल की सुविधा क्या है

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Vishal Rana | Travel | Storyteller (@vishal__rana)

अगर आप यहां अपने पार्टनर के साथ आ रहे हैं, तो ध्यान रखें कि ऊंचाई पर होने की वजह से यहां होटल नहीं मिलेंगे। हो सकता है कि आपको मुश्किल से एक या 2 होटल मिल जाए, लेकिन उसमें आपको जगह नहीं मिलने वाली। लेकिन, तोष गांव रिजॉर्ट और कुछ गांव वाले अपने घर को रेंट पर देते हैं। आप चाहें, तो यहां रात गुजार सकते हैं।

तोष गांव कैसे पहुंचे

यहां तक पहुंचने के लिए आप सड़क मार्ग चुन सकते हैं। आप बाइक या स्कूटी रेंट पर लेकर आ सकते हैं। लेकिन अगर आप बस या कैब से आ रहे हैं, तो आपको पहले भुंतर शहर पहुंचना होगा। यहां से तोष गांव 3 घंटे की दूरी पर है। आप गांव वालों से रास्ता पूछ सकते हैं। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।