Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:26 AM IST

पार्टनर को बर्थडे पर करवाना चाहते हैं स्पेशल फील, तो अलीबाग की इन 3 जगहों पर सेलिब्रेशन का बनाएं प्लान

समुद्र तट पर छुट्टियां बिताने वाले लोगों के लिए अलीबार एक स्वर्ग की तरह है। लेकिन मानसून में ये जगह और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है।   
Updated:- 2024-07-11, 18:23 IST
birthday celebration place alibaug for couples

मुंबई और पुणे में रहने वाले लोगों के लिए अलीबाग सबसे खास जगह है। क्योंकि उनके लिए यहां पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगता। मुंबई से सड़क मार्ग से यहां पहुंचने में आपको 2.5 से 3 घंटे और पुणे से 3.5 से 4 घंटे लगते हैं। आपको यहां कैब और बसें भी आसानी से मिल जाएंगी।

अगर आप इस बार अपने पार्टनर का बर्थडे खास बनाना चाहते हैं, तो आपको अलीबाग जाने का प्लान बनाना चाहिए। मानसून के मौसम में यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं लगती। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अलीबाग में स्थित कुछ स्पेशल जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने पार्टनर का बर्थडे सेलिब्रेट कर सकते हैं। 

मुरुद जंजीरा किला

murud kila

आप सोच रहे होंगे कि बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए किला क्यों जाना। लेकिन मानसून में यहां की खूबसूरती देखने के साथ-साथ पार्टनर का बर्थडे मनाना वाकई यादगार होगा। आप अपने पार्टनर के साथ यहां सुकून के पल बिता सकते हैं। जरूरी नहीं है कि बर्थडे पार्टी अच्छी लाइट और गुब्बारों के साथ ही की जाए।

आप यहां अपने साथ कप केक लेकर आएं और बर्थडे को गिफ्ट और केक के साथ सरप्राइज करें। सुंदर नजारे के साथ रोमांटिक बर्थडे, वाकई आपके लिए यादगार होगा। 

इसे भी पढ़ें- वीकेंड पर पार्टनर के साथ इन जगहों पर घूमने जाएं, नहीं होगा ज्यादा खर्चा

अलीबाग बीच

places in alibaug for couples

मानसून में अगर आपको खाली और सुकून वाली जगह चाहिए। जहां लोग कम हो और नजारा सुंदर हो, तो इस बीच पर जा सकते हैं। मानसून में शाम के समय यहां लोगों की भीड़ कम रहती है। इसलिए पार्टनर का बर्थडे एक सुंदर सनसेट के सामने मनाना वाकई आप दोनों के लिए यादगार होगा। यह पार्टनर के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें- रात में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह, पार्टनर के साथ जरूर जाएं

 

कनकेश्वर वन

water falls

अगर आपके पार्टनर को झरना और ट्रेकिंग का शौक है, तो आप यहां जा सकते हैं। बहते झरने के पास कप केक काटकर आप अपने पार्टनर का बर्थडे खास बना सकते हैं। यहां कुछ समय बिताने के बाद आप वापस अपने शहर की तरफ निकल सकते हैं। अगर आप बर्थडे का पूरा दिन यहीं बिताना चाहते हैं, तो होटल भी बुक कर सकते हैं। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।