Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:03 AM IST

Shangarh Travel Guide: स्‍वर्ग से कम नहीं है ह‍िमाचल का शानगढ़, खूबसूरती देख भूल जाएंगी कुल्‍लू-मनाली; जानें कैसे पहुंचें और कहां रुकें?

हम सभी को पहाड़ाें पर जाना खूब पसंद होता है। गर्मियों में तो पहाड़ों पर भीड़ भी बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप कोई शांत जगह देख रही हैं तो आप ह‍िमाचल प्रदेश में बसे शानगढ़ जा सकती हैं। ये ए‍क छोटा सा गांव है, लेकि‍न इसकी खूबसूरती देखने लायक है। हम आपको इस जगह के बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं।
Updated:- 2026-05-14, 13:10 IST
image

Summer Travel Tips: हम सभी को घूमने फ‍िरने का शौक होता है। हमारे यहां भारत में हैं भी ऐसी कई सारी जगहें जि‍सकी खूबसूरती देख हर कोई कायल हो जाता है। आमतौर पर लोग गर्मियों में श‍िमला-मनाली, मसूरी या नैनीताल ही जाना पसंद करते ह‍ैं, लेक‍िन आपको बता दें क‍ि उत्तराखंड और ह‍िमाचल प्रदेश में ऐसे कई ह‍िडेन डेस्‍ट‍िनेशन भी हैं ज‍िसकी सुंदरता देखने लायक होती है। खास बात तो ये है क‍ि इन जगहों पर श‍िमला-मनाली जैसी भीड़ नहीं है।

ह‍िमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां एक ऐसा छोटा सा ह‍िल स्‍टेशन (गांव) है, जो काफी शांत है। यहां पर आपकाे इतनी हर‍ियाली और खूबसूरत नजारे देखने को म‍िलेंगे क‍ि आप कुल्‍लू-मनाली भूल जाएंगी। हम ज‍िस जगह की बात कर रहे हैं उसका नाम शानगढ़ है। श‍िमला से शानगढ़ की दूरी करीब 190 क‍िलोमीटर है, जबक‍ि जिब्बी से 60 क‍िलोमीटर है। आइए इस जगह के बारे में जानते हैं-

shangarh travel guide (2)

ह‍िमाचल में कहां है शानगढ़?

शानगढ़ हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज वैली में बसा हुआ है। ये एक बहुत ही खूबसूरत गांव है। यहां आपको हरे भरे मैदान, देवदार के पेड़, पहाड़ों के सुंदर नजारे देखने को म‍िल जाएंगे। अगर आप घूमने के ल‍िए कोई शांत जगह देख रही हैं तो शानगढ़ एक बढ़ि‍या ऑप्‍शन हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Vietnam में आप ट्राई कर सकती हैं ये Adventure Sports, ट्र‍िप का मजा हो जाएगा दोगुना

शानगढ़ मैदान

ये जगह यहां की सबसे बड़ी अट्रैक्‍शन है। यहां पर चारों ओर पहाड़ और बीच में हरा भरा मैदान देखने में काफी खूबसूरत लगता है। यहां आप फोटोग्राफी कर सकती हैं। साथ ही सुकून भरे पल भी ब‍िता सकती हैं।

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क

अगर आप नेचर लवर हैं और ट्रेकिंग पसंद करती हैं तो ये जगह सबसे बेस्‍ट रहेगी। यहां के जंगल, खूबसूरत पहाड़ी रास्ते, कई तरह के पक्षी और पेड़-पौधे देखकर मन को बहुत सुकून म‍िलता है।

यह भी पढ़ें- Summer Travel Tips: 3 दिनों की ट्रिप के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें, कम बजट में मिलेगा विदेश जैसा मजा

बरशानगढ़ वॉटरफाल

यहां पर आपको दूधिया सफेद झरना देखने को म‍िलेगा। ये वाॅटरफाल देखने में काफी सुंदर लगता है। यहां आपको पाइन के खूबसूरत पेड़ भी देखने को म‍िलेंगे। झरने के आसपास पक्षियों की चहचहाहट से मन खुश हो जाता है।

shangarh travel guide (1)

शानगढ़ कैसे पहुंचें?

आप बाई रोड शानगढ़ पहुंच सकती हैं। अगर आप द‍िल्‍ली से शानगढ़ जाने की प्‍लान‍िंग कर रही हैं तो आपको करीब 8 से 9 घंटे का समय लग सकता है। इन रास्‍तों से होकर पहुंचेंगी शानगढ़-

  • मंडी
  • औट
  • सैंज

इन जगहों से होते हुए शानगढ़ पहुंचा जा सकता है। इस दौरान आपको बहुत ही खूबसूरत नजारे देखने को म‍िलेंगे।

यह भी पढ़ें- Beautiful Dams In India: क्या आपने देखे हैं भारत के ये सबसे खूबसूरत डैम्स? बोटिंग और नेचर फोटोग्राफी के लिए हैं जन्नत

शानगढ़ में कहां रुकें?

शानगढ़ में रुकने के लि‍ए होमस्टे सबसे अच्छा ऑप्शन है। यहां बड़े होटल कम और होमस्टे ज्यादा देखने को मिलते हैं। यहां आप लोकल फूड ट्राई कर सकती हैं। खर्च भी कम आएगा। साथ ही आप कैंपिंग का भी मजा ले सकती हैं। हालांकि मौसम देखकर ही कैंपिंग प्लान करनी चाहिए।

घूमने का सबसे अच्छा समय

  • मार्च से जून- इस दौरान यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है और हरियाली भी काफी सुंदर दिखती है।
  • सितंबर से नवंबर- बारिश के बाद यहां की नेचुरल ब्‍यूटी और भी ज्‍यादा बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें- ऊटी या कूर्ग: गर्मी की छुट्टियों के लिए कौन-सा हिल स्टेशन है बेस्ट? बजट के हिसाब से प्‍लान करें ट्र‍िप

तो अगर आप भी भीड़भाड़ से हटकर कोई जगह देख रही हैं तो शानगढ़ से बेहतर कोई जगह नहीं है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram/shutter.stopper

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।