हिमाचल मानसून ट्रैवल एडवाइजरी..शिमला-मनाली से लेकर इन चर्चित जगहों पर घूमने जाने से पहले ये खबर पढ़ लें

Himachal Monsoon Travel Advisory: अगर आप भी मानसून में हिमाचल प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ट्रिप पर निकलने से पहले स्थानीय प्रशासन और भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी ट्रैवल एडवाइजरी के बारे में ये खबर पढ़ लीजिए।
image

Himachal Monsoon Travel Guide: हिमाचल प्रदेश, देश का एक खूबसूरत और प्रमुख पहाड़ी राज्य है। हिमाचल अपनी प्राकृतिक सुंदरता से लेकर शांत और अद्भुत दृश्यों के लिए जाना जाता है। इसलिए हिमाचल की हसीन वादियों में हर महीने लाखों पर्यटक पहुंचते हैं। सर्दी और गर्मी के मौसम में हिमाचल प्रदेश को बेस्ट डेस्टिनेशन तो माना जाता है, लेकिन मानसून में यहां घूमना खतरे से खाली नहीं रहता है। मानसून में हिमाचल की कई जगहों से लैंडस्लाइड की खबरें आती रहती हैं। मानसून में कई नदियों का जल स्तर भी में बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप भी मानसून में हिमाचल प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो स्थानीय प्रशासन और भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी ट्रैवल एडवाइजरी के बारे में आपको जरूर मालूम होना चाहिए, ताकि आप सुरक्षित यात्रा का मजा ले सकें। आइए हिमाचल प्रदेश मानसून ट्रैवल एडवाइजरी जानते हैं।

कुल्लू-मनाली घूमने जाने से बचें

हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते कई सड़कों को पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए हैं। हाल में ही कुल्लू में बादल फटने की वजह से कई जगहों पर नुकसान देखा गया है। कुल्लू की तरह मनाली में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। स्थानीय प्रशासन से लेकर भारतीय मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

इसे भी पढ़ें:ये हैं जुलाई महीने में घूमने की कुछ टॉप जगहें, अपनों के साथ मौज-मस्ती करने पहुंच जाएं

भारतीय मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया

himachal pradesh monsoon travel advisory

शिमला घूमना भला किसे पसंद नहीं होता है, लेकिन मौजूदा समय में शिमला से लेकर सिरमौर जाना किसी भी पर्यटक के लिए खतरे से खाली नहीं। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कांगड़ा से मंडी तक में घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए भी चेतावनी दी गई है कि अगले कुछ दिनों तक घूमने जाने से बचें। भारतीय मौसम विभाग ने भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा, चंबा घूमने जाने वाले पर्यटकों को भी सतर्क किया गया है।

हिमाचल के मंडी में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा

himachal pradesh monsoon travel guide

हिमाचल प्रदेश का मंडी शहर सेंट्रल पॉइंट माना जाता है, जहां कुल्लू से लेकर मनाली और धर्मशाला से लेकर शिमला तक पहुंचा जा सकता है, लेकिन भारी बारिश के चलते मंडी से जाने वाली इन शहरों की सडकों पर लैंडस्लाइड का खतरा अधिक रहता है। मंडी शहर में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। दो दिन पहले ही मंडी के आसपास में बादल भी फटा था। हिमाचल प्रदेश प्रशासन द्वारा कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश की कई जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है।

इसे भी पढ़ें:जुलाई की रिमझिम बारिश में महाराष्ट्र की इन हसीन और शानदार जगहों को डेस्टिनेशन पॉइंट बनाएं

इन जगहों पर भी मानसून में जाने से बचें

himachal monsoon travel advisory

शिमला, कुल्लू, कांगड़ा सिरमौर के अलावा, हिमाचल की अन्य कई जगहों पर प्रशासन द्वारा भारी बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। जैसे-हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और ऊना में भी बारिश बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में इस समय इन जगहों पर घूमने जाना किसी भी तरीके से सुरक्षित नहीं लग रहा है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@hz,freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP