Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:42 AM IST

जुलाई की रिमझिम बारिश में महाराष्ट्र की इन हसीन और शानदार जगहों को डेस्टिनेशन पॉइंट बनाएं

Maharashtra Monsoon Tourist Places: बारिश के मौसम में महाराष्ट्र की खूबसूरती सातवें आसमान पर होती है। इस राज्य में ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जहां मानसून में देश के लगभग हर राज्य से पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। आइए कुछ टॉप जगहों के बारे में बताने जानते हैं।
Updated:- 2025-06-16, 11:53 IST
image

Places to Visit in July in Maharashtra: जून की तपती गर्मी के बाद जब जुलाई में देश के अधिकतर राज्यों में रिमझिम बारिश होने लगती है, तो चारों तरफ मौसम एकदम सुहावना हो जाता है। इसलिए कई लोग रिमझिम बारिश में घूमने का प्लान बनाते रहते हैं।

देश में पश्चिम में स्थित महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है, जिसकी असल खूबसूरती मानसून में ही देखने लायक होती है। इसलिए मानसून में महाराष्ट्र में देश के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। मानसून में महाराष्ट्र के वेस्टर्न घाट्स से लेकर कुछ हिल स्टेशन्स की खूबसूरती सातवें आसमान पर होती है।

इस आर्टिकल में हम आपको महाराष्ट्र की कुछ शानदार और हसीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप जुलाई की रिमझिम बारिश में अपनों के साथ मौज-मस्ती करने पहुंच सकती हैं।

माथेरान (Matheran)

Matheran

जुलाई की बारिश में महाराष्ट्र के महाबलेश्वर और लोनावाला जैसी जगह को घूमकर बोर हो गए हैं, तो फिर आपको इस बार माथेरान की खूबसूरती के बीच पहुंच जाना चाहिए। महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में स्थित माथेरान एक मनमोहक हिल स्टेशन है।

माथेरान, महाराष्ट्र का एक ऐसा हिल स्टेशन है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। इसे राज्य का एकमात्र ईको-फ्रेंडली हिल स्टेशन भी माना जाता है। मानसून में मरेथान की खूबसूरती चरम पर होती है। इसलिए मानसून में यहां राज्य के हर कोने से पर्यटक घूमने पहुंचते हैं।

मुख्य आकर्षण-

  • चार्लोट झील
  • हिल व्यू पॉइंट्स
  • पैनोरमा पॉइंट
  • लुईसा पॉइंट

इसे भी पढ़ें: मनाली से करीब 13 किमी दूर स्थित स्वर्ग है यह अद्भुत गांव, खूबसूरती देख झूम उठेंगी

अंबोली (Amboli)

Amboli

मुंबई, पुणे और नासिक जैसे शहरों की भीड़-भाड़ से दूर अंबोली का एक शांत हिल स्टेशन है, जो रिमझिम बारिश में अपनी खूबसूरती से हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है। अंबोली को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है।

मानसून में अंबोली में स्थित अंबोली घाट, अंबोली वॉटरफॉल और शिरगांवकर पॉइंट सैलानियों को खूब आकर्षित करते हैं। मानसून में यहां कर पर्यटक ट्रेकिंग और कैम्पिंग के लिए भी पहुंचते हैं। अंबोली को मानसून फोटोग्राफी से लिए जन्नत माना जाता है।

इगतपुरी (Igatpuri)

Igatpuri

महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में स्थित इगतपुरी उन पर्यटकों के लिए स्वर्ग माना जाता है, जो खुले आसमान में रिमझिम बारिश का आनंद लेना चाहते हैं। इगतपुरी को प्रकृति प्रेमियों के लिए भी जन्नत माना जाता है।

मानसून में जब इगतपुरी ऊंचे-ऊंचे पहाड़ बादलों से ढक जाते हैं या पहाड़ों से जमीन पर पानी गिरता है, तो नजारा सिर्फ और सिर्फ देखने का मन करता है। इगतपुरी में स्थित भवाली डैम, भटसा नदी घाटी, कैमल वैली और वैतरणा डैम मानसून में पर्यटकों को सबसे अधिक आकर्षित करते हैं। मानसून में यहां कई लोग एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठाने पहुंचते हैं।

इसे भी पढ़ें: रिमझिम बारिश में महाराष्ट्र के अहमदनगर घूम आएं, पुणे से लेकर नागपुर को भूल जाएंगी

पंचगनी (Panchgani)

Panchgani

समुद्र तल से करीब 1 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर स्थित पंचगनी सबसे खूबसूरत और ठंडे हिल स्टेशन्स में से एक माना जाता है। मानसून में पंचगनी की खूबसूरती चरम पर होती है, इसलिए यहां बारिश में सबसे अधिक संख्या में पर्यटक घूमने पहुंचते हैं।

पंचगनी एक तरफ प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, तो दूसरी तरफ शानदार और मजेदार एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी प्रसिद्ध है। पंचगनी की हसीन वादियों में स्थित टेबल लैंड, सिडनी पॉइंट, पारसी पॉइंट और मैप्रो गार्डन सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करते हैं।    
   
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।