फेस्टिव सीजन में टिकट की नो-टेंशन! IRCTC अकाउंट से लिंक करें Aadhaar, खुल जाएंगे बुकिंग के ज्यादा रास्ते
-1791181783901.webp)
फेस्टिव सीजन शुरू होते ही ट्रेन टिकट की डिमांड अचानक बढ़ जाती है। नवरात्रि, दीपावली, छठ या दूसरे बड़े त्योहारों पर लोग अपने घर जाने के लिए महीनों पहले टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं। इसके बाद भी कई बार कंफर्म टिकट नहीं मिल पाती है। ऐसे में अगर आप भी ट्रेन से ज्यादा ट्रैवल करती हैं, तो अपने IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करना आपके काम आ सकता है।
IRCTC अकाउंट से आधार लिंक करने पर टिकट बुकिंग से जुड़ी कुछ सुविधाएं मिलती हैं और महीने में टिकट बुक करने की लिमिट भी बढ़ जाती है। आइए इसके बारे में जानते हैं विस्तार से-

image credit- magnific
IRCTC अकाउंट से आधार लिंक करने पर बुक होंगे 24 टिकट
अगर आपका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक और वेरिफाई है, तो आप एक महीने में 24 टिकट तक बुक कर सकती हैं। वहीं आधार से लिंक न किए गए अकाउंट के लिए यह लिमिट 12 टिकट तक ही रहती है। अगर आप जॉब, बिजनेस या फैमिली के साथ अक्सर ट्रेन से ट्रैवल करती हैं, तो बढ़ी हुई लिमिट आपके लिए काफी काम की हो सकती है। दरअसल, फेस्टिवल्स के समय जब एक से ज्यादा ट्रिप के लिए टिकट बुक करने की जरूरत पड़ती है, तब इसका फायदा मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- 1 अक्टूबर से ट्रेनों में सख्त चेकिंग, बिना इन दस्तावेज के यात्रा करने पर लगेगा भारी जुर्माना
तत्काल टिकट बुकिंग में भी आएगा काम
कई बार अचानक कहीं जाना पड़ जाता है और ऐसे में तत्काल टिकट ही एकमात्र ऑप्शन बचता है। ऐसे में अगर आधार से आपका IRCTC अकाउंट वेरिफाई है, तो तत्काल टिकट की बुकिंग की सुविधा भी मिलेगी।
-1791181980053.webp)
image credit- magnific
घर बैठे IRCTC अकाउंट से ऐसे लिंक करें आधार
आपको बता दें कि IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करने के लिए आपको किसी ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। यह काम ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके लिए-
- IRCTC की वेबसाइट पर जाकर अपने अकाउंट में लॉग-इन करें।
- My Account/My Profile सेक्शन में जाएं।
- वहां Aadhaar या Aadhaar KYC से जुड़ा ऑप्शन सर्च करें।
- मांगी गई आधार की जानकारी फिल करें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
- OTP डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें।
- वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपका अकाउंट आधार से लिंक हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- तत्काल टिकट बुक करते समय लोग करते हैं ये 3 गलतियां, आप न करें
टिकट बुक करते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप फेस्टिव सीजन में टिकट बुक कर रही हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें। जैसे-
- त्योहारों में टिकट बुक करने से पहले IRCTC अकाउंट की KYC पूरी कर लें।
- यात्रियों की जानकारी पहले से मास्टर लिस्ट में सेव कर सकती हैं।
- बुकिंग खुलते ही जल्दी टिकट बुक करने की कोशिश करें।
- टिकट बुक करते समय नाम और दूसरी जानकारी सही भरें।
- OTP किसी दूसरे के साथ शेयर न करें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।