IRCTC के नए फीचर्स से सुपरफास्ट होगी टिकट बुकिंग, जानें क्यों है खास?

IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन पिछले महीने 15 जुलाई 2026 को लॉन्च किया गया था। इसे लाने का सबसे बड़ा उद्देश्य टिकट बुकिंग अनुभव को आसान और तेज बनाना है।
Updated:- 2026-08-02, 17:14 IST
irctc beta website new features know how beneficial it is for travelers

IRCTC की बीटा वेबसाइट यात्रियों के लिए फायदेमंद है या नहीं? इस लगभग हर यात्री यही जानना चाहता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि टिकट बुक करते समय रेलवे की वेबसाइट कई बार इतनी ज्यादा स्लो हो जाती है कि सभी डिटेल्स भरने के बाद भी एरर दिखाई देने लगता है। कई बार पेमेंट भी सफल हो जाती है, लेकिन टिकट बुक नहीं हो पाती, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में IRCTC की नई बीटा वेबसाइट पुरानी वेबसाइट के मुकाबले कितनी फायदेमंद है? इसके बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी देंगे। इन सुविधाओं को पढ़ने के बाद आप भी नई बीटा वेबसाइट को कैसे यूज करना है? इसके बारे में जान पाएंगे।

IRCTC Beta Website पुरानी वेबसाइट के मुकाबले कितनी अलग है?

IRCTC का नया Beta Website फीचर कई मायनों में फायदेमंद हो सकता है। तत्काल टिकट बुक करने वाले यात्रियों को लिए यह सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि अब उन्हें वेबसाइट पर बार-बार एरर आने की चिंता नहीं होगी। पुरानी वेबसाइट पर कई बार अलग-अलग पेज खुलने में समय लगता था, लेकिन नई बीटा वर्जन में ऐसा नहीं होगा।

फीचर पुरानी IRCTC वेबसाइट नई IRCTC Beta Website

डिजाइन

पुराना इंटरफेस को समझना मुश्किल लगता था।  इसमें नया और साफ डिजाइन दिया गया है, जिससे वेबसाइट इस्तेमाल करना आसान हो गया है।

टिकट बुकिंग

टिकट बुक करने के लिए कई स्टेप पूरे करने पड़ते थे और कई स्टेप से गुजरना पड़ता था। टिकट बुकिंग प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। अब यात्रियों को कम स्टेप से गुजरना पड़ेगा और प्रक्रिया को पहले से सरल किया गया है।

सीट उपलब्धता चेक करना

यात्रियों को क्लास और सीट उपलब्धता देखने के लिए अलग-अलग स्टेप पर क्लिक करना पड़ता था। अब स्लीपर, 3AC या किसी भी AC क्लास में सीट उपलब्धता की जानकारी ज्यादा आसानी से देखी जा सकेगी।

स्पीड

ज्यादा ट्रैफिक होने पर वेबसाइट स्लो होने और एरर आने की समस्या होती थी। इसमें ऐसा नहीं होगा, जिससे बुकिंग प्रक्रिया आसान हो गई है।

ट्रेन सर्च

ट्रेन और सीट की जानकारी खोजने में ज्यादा समय लगता था। ट्रेन सर्च और जानकारी देखने की प्रक्रिया को ज्यादा आसान बनाया गया है।

यात्रियों की जानकारी सेव होना

हर बार टिकट बुक करते समय यात्रियों की डिटेल भरनी पड़ती थी। यात्रियों के नाम और जरूरी जानकारी सेव रहने की सुविधा दी गई है, जिससे बार-बार डिटेल भरने की परेशानी कम होगी।

मोबाइल अनुभव

मोबाइल पर वेबसाइट इस्तेमाल करते समय इंटरफेस थोड़ा मुश्किल लगता था। मोबाइल फ्रेंडली डिजाइन दिया गया है, जिससे फोन में वेबसाइट के जरिए टिकट बुक करना आसान होगा।

यूजर अनुभव

नए यात्रियों को विकल्प समझने में समय लगता था। आसान लेआउट और बेहतर नेविगेशन के कारण इस्तेमाल करना सरल बनाया गया है।

अपडेट

पुराने सिस्टम में नए बदलाव करना सीमित था। नए फीचर्स जोड़ने और यात्रियों की जरूरत के अनुसार सुधार करने के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है।

 IRCTC Beta Website features

IRCTC Beta Website का यूज कैसे कर सकते हैं?

कई यात्री इसे यूज करने का सही तरीका नहीं जान पा रहे हैं। बता दें कि इसे यूज करने के लिए आपको फोन नें नई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। यह IRCTC की वेबसाइट का ही नया वर्जन है, जो पुराने ब्राउजर में ही दिखता है।

इसे भी पढ़ें- ट्रेन में चढ़ने से पहले कौन-सी 4 चीजें जरूर चेक करें? जानें

  • इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल पर IRCTC की ऑफिशियर वेबसाइट www.irctc.co.in सर्च करना है।
  • अब इस वेबसाइट को ओपन करेंगे, तो ऊपर ही आपको नया बीटा वर्जन भी लिखा हुआ नजर आ जाएगा।
  • अब आपको नई बीटा वर्जन के इंटरफेस पर क्लिक करना है और आपके सामने नई वेबसाइट खुल जाएगी।
  • इसके बाद आप लोकेशन का चयन करके आसानी से टिकट बुक कर पाएंगी।
  • इन चीजों के अलावा आप सीधा गूगल पर IRCTC Beta Website सर्च करके भी सीधा नया वर्जन ओपन कर सकते हैं।

ircrc beta

नई बीटा वेबसाइट उन यात्रियों के लिए बनाई गई है, जो वेबसाइट के जरिए टिकट बुक करते हैं और स्लो प्रोसेस की वजह से परेशान रहते हैं। अब अगर फोन में ऐप नहीं है, तो आप सीधा वेबसाइट पर जाकर भी आसानी से टिकट बुक कर सकती हैं। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit: irctc official website 

FAQ
क्या नई IRCTC Beta Website पर सीट उपलब्धता जल्दी दिखाई देगी?
यात्री स्लीपर, 3AC या अन्य AC क्लास में सीट की जानकारी पहले से ज्यादा आसानी से देख सकेंगे।
क्या पुरानी IRCTC वेबसाइट बंद हो जाएगी?
IRCTC Beta Website अभी नई सुविधा के लिए उपलब्ध है। इसमें आगे चलकर बदलाव हो सकते हैं। यह रेलवे की पुरानी वेबसाइ में ही उपलब्ध है, इसलिए बंद करने की बात पर कुछ कहा नहीं जा सकता। 
अगर IRCTC Beta Website में परेशानी आए तो क्या करें?
यात्री कुछ समय बाद दोबारा कोशिश कर सकते हैं। इसके अलावा IRCTC के आधिकारिक सपोर्ट माध्यमों से मदद ले सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।