एस्थेटिक वाइब्स और वायरल फोटोज, जानिए टूरिज्म का नया ट्रेंड क्यों बन रहे कैफे
-1793518937267.webp)
आजकल लोग किसी शहर को सिर्फ वहां के ऐतिहासिक स्मारकों और पारंपरिक पर्यटन स्थलों के लिए ही नहीं एक्सप्लोर करते, बल्कि वे ऐसी जगहों को ढूंढते हैं जो उन्हें एक अनोखा अहसास और अपनापन दे सकें। हालांकि सोशल मीडिया किसी को पहली बार किसी रेस्टोरेंट या कैफे के बारे में बताता है, लेकिन असल में वहां का माहौल और अनुभव ही उस यात्रा को यादगार बनाता है। आइए जानते हैं, कैफे टूरिज्म का ट्रेंड कैसे बनते जा रहा है।
1. घर जैसा अहसास
आजकल ट्रेवलर्स सिर्फ स्मारकों के जरिए शहर नहीं घूमते, बल्कि वे ऐसी जगहों की तलाश करते हैं, जहां उन्हें एक खास जुड़ाव महसूस हो। सोशल मीडिया भले ही आपको किसी रेस्टोरेंट तक ले आए, लेकिन उसे यादगार वहां का अनुभव ही बनाता है। श्री रोनक माहेश्वरी, सह-संस्थापक (Co-Founder), ने बताया कि उन्होंने जयपुर की पुरानी हवेली को इटैलियन डाइनिंग स्पेस का रूप दिया है। उन्होंने आर्किटेक्चर की खूबसूरती को बनाए रखते हुए अच्छे खाने, डिजाइन और आदर-सत्कार का एक साथ संगम किया है।
उनका मानना है कि रेस्टोरेंट अब खुद में एक टूरिस्ट स्पॉट (डेस्टिनेशन) बनते जा रहे हैं, जो पर्यटकों को शहर की बदलती लाइफस्टाइल का अनुभव कराने का मौका देते हैं। इंस्टाग्राम से मिली जानकारी भले ही किसी को उनके यहां तक आए, लेकिन बातचीत, वहां का माहौल और घर जैसा अहसास ही ऐसी चीजें हैं जो मेहमानों के दिलों में लंबे समय तक बनी रहती हैं।
2. खान-पान और संस्कृति से जुड़ने का
जयपुर की सांस्कृतिक पहचान इस बात में है कि यह इतिहास, वास्तुकला, कला और आवभगत को बड़े ही अनोखे अंदाज में एक साथ लाता है। जैसे-जैसे यात्री आम Sightseeing से अलग हटकर शहर के असली चरित्र को समझना चाहते हैं, वैसे-वैसे ऐसी जगहें उनके ट्रैवल प्लान का एक अहम हिस्सा बनती जा रही हैं। श्री आयुष खंडेलवाल, सह-संस्थापक (Co-Founder), पारो ने बताया कि 'पारो' में उन्होंने जयपुर की इस सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक डाइनिंग के साथ जोड़ने की कोशिश की है।
उनका मकसद मेहमानों को सिर्फ खाना परोसना नहीं है, बल्कि उन्हें एक ऐसी जगह देना है, जहां शहर का बीता हुआ कल और आज सहजता से एक साथ मिल सकें। सोशल मीडिया के इस दौर में ऐसे अनुभव यात्रियों को जयपुर के स्मारकों से आगे जाकर यहां के बदलते खान-पान और संस्कृति से जुड़ने का मौका देते हैं।
डेस्टिनेशन बनते जा रहे हैं कैफे
गोकर्ण जैसी जगह पर, जहां लोग कुदरत की खूबसूरती, संस्कृति और सुकून भरे पलों की तलाश में आते हैं, वहां कैफे एक ऐसी जगह देते हैं, जहां रुककर आराम किया जा सके और मुख्य पर्यटन स्थलों से हटकर भी बहुत कुछ महसूस किया जा सके। श्री सचिन शर्मा, संस्थापक (Founder), द कोको लीफ ने बताया कि आजकल पर्यटक इंस्टाग्राम और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए इन कैफे को ढूंढते हैं और इन्हें अपने ट्रैवल प्लान में बीचेस और स्थानीय बाजारों के साथ शामिल करते हैं।
उनका मानना है कि कैफे किसी यात्री की यात्रा का एक अर्थपूर्ण हिस्सा बन सकते हैं, जो किसी अनजान जगह में भी आराम और जुड़ाव का अहसास कराते हैं। जैसे-जैसे लोग अनुभवों को प्राथमिकता दे रहे हैं, कैफे अब सिर्फ एक ब्रेक लेने की जगह नहीं, बल्कि खुद में एक डेस्टिनेशन बनते जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- बालकनी को दें कैफे जैसा लुक, कम बजट में अपनाएं ये 6 DIY आइडियाज
पर्सनल और यादगार जुड़ाव
कैफे अब वहां की मशहूर इमारतों तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के लोकल कैफे, वहां का स्थानीय खाना और रोजमर्रा की जिंदगी का अनुभव करना भी शामिल है। श्री राजेश मेनेजिस, संस्थापक (Founder), कैफे डेमिस ने बताया कि सोशल मीडिया ने इस बदलाव को और तेज कर दिया है, अनोखे डाइनिंग स्पेस देखकर लोग उन्हें अपनी यात्रा की लिस्ट में कैफे को भी जोड़ लेते हैं।
उनका मानना है कि ताजा और पौष्टिक खाना, बढ़िया कॉफी और 24 घंटे उपलब्धता पर हमारा ध्यान आज के ग्राहकों की बदलती जरूरतों को दर्शाता है। आखिरकार, कैफे अब केवल खाने या पीने की जगह नहीं रहे, वे एक ऐसी जगह बनते जा रहे हैं जो यात्रियों को किसी शहर के साथ एक पर्सनल और यादगार जुड़ाव महसूस कराती है।
रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़ने का मौका
कैफे अब केवल जल्दी में कॉफी पीने की जगह से बदलकर शहर को करीब से जानने का माध्यम बन चुके हैं। आज के यात्री लोकल कॉफी कल्चर, ड्रिंक्स और ऐसे स्पेस को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं जो उस इलाके की पहचान को दर्शाते हैं। श्री उज्ज्वल गुप्ता, सह-संस्थापक (Co-Founder), कार्बन ने बताया कि कैसे सोशल मीडिया एक साधारण से कॉफी ब्रेक को कुछ ऐसा बना देता है जिसे लोग खास तौर पर अपनी ट्रिप का हिस्सा बनाते हैं।
उनका मानना है कि असली अनुभव केवल इंस्टाग्राम पर सुंदर दिखने तक सीमित नहीं है। यह अच्छी कॉफी, जाने-पहचाने चेहरों, आपसी बातचीत और उस सुकून से जुड़ा है, जहां आप खुद-ब-खुद अपना समय बिताना चाहते हैं। जैसे-जैसे कैफे कल्चर बढ़ रहा है, हम देख रहे हैं कि कॉफी अब यात्रियों के लिए किसी शहर की आधुनिक पहचान, वहां के लोगों और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़ने का एक और बढ़िया जरिया बन गई है।
यह भी पढ़ें- घर पर कैफे जैसा माहौल बनाने के लिए कौन-सी चीजों पर खर्च करना जरूरी नहीं है? इन आसान तरीकों से बदलें लुक
निष्कर्ष:आज के समय में पर्यटन का तरीका तेजी से बदल रहा है। सोशल मीडिया के प्रभाव और यात्रियों की बदलती पसंद ने कैफे और रेस्टोरेंट्स को सिर्फ खाने-पीने की जगह से बढ़ाकर एक मुख्य ट्रैवल डेस्टिनेशन बना दिया है। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
image credit: freepik/pinterest/ai
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।