Thu Sep 17, 2026 | Updated 09:46 PM IST

बालकनी को दें कैफे जैसा लुक, कम बजट में अपनाएं ये 6 DIY आइडियाज

बालकनी की सजावट को लेकर अगर आप भी कंफ्यूज हैं कि इसे कैफे जैसा खूबसूरत लुक कैसे दें? ऐसे में आप नीचे लेख में बताए गए 6 तरीकों से इसे सजा सकती हैं।   
Updated:- 2026-09-17, 20:13 IST
How To Decorate Balcony Look Like Cafe

भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच सुकून का पल मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जब भी हमें समय मिलता है, तो हम शांति वाली जगह चुनते हैं। वहीं कुछ लोग अपने घर की छत या बालकनी को शांति और सुकून वाला माहौल क्रिएट करते हैं। अगर आप भी अपनी बालकनी के खूबसूरत कैफे जैसा लुक देना चाहती हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें? ऐसे में यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यहां हम आपके लिए 6 DIY आइडियाज के बारे में बताने जा रहे हैं।

बालकनी को सजाने के 6 तरीके

अगर आप बालकनी को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप घर में मौजूद चीजों की मदद से बालकनी को सजा सकती हैं। नीचे पढ़ें-

1. पुराने टायरों से बनाएं बैठने की स्टाइलिश सीट

अगर आपके पास घर में पुराने या बेकार पड़े टायर हैं, तो उन्हें फेंके नहीं। इनकी मदद से टायरों को अच्छे से साफ करके अपनी पसंद के चमकीले रंगों से पेंट कर लें। इसके ऊपर कुशन या फोम रखकर और उस पर कोई सुंदर सा कपड़ा सिलकर या चिपकाकर आपआकर्षक और आरामदायक सीट या स्टूल तैयार कर सकती हैं। यह दिखने में बेहद मॉडर्न लगता है और कैफे वाइब देता है।

old trye reuse

इसे भी पढ़ें- पुरानी Glass Bottle को न समझें बेकार, इन 7 कामों में दिखाती है कमाल

2. प्लास्टिक की बोतलों के वर्टिकल प्लांटर्स

बालकनी में हरियाली के बिना कैफे वाला लुक अधूरा है। अगर जगह कम है, तो कोल्ड ड्रिंक या पानी की पुरानी प्लास्टिक की बोतलों को बीच से काटकर उनमें खूबसूरत पौधे लगा लें। अब इन बोतलों को रस्सी या तार की मदद से दीवार पर वर्टिकल तरीके से लटका दें। आप चाहें तो बोतलों पर रंग-बिरंगे पेंट या डिजाइन भी कर सकती हैं। यह कम जगह में बहुत सुंदर और क्रिएटिव लगता है।

bottle diy for balcony decore

Image Credit- AI

3. फेयरी लाइट्स और जार लैंप से करें लाइटिंग

कैफे की जान उसकी लाइटिंग होती है। अपनी बालकनी के लिए महंगी फंसी लाइटों पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। घर में रखी पुरानी फेयरी लाइट्स या दिवाली वाली लड़ियों को रेलिंग पर किनारे से लपेट दें। इसके अलावा, कांच के पुरानी जैम या कॉफी की बोतलों या जार के अंदर छोटी लाइटें डालकर उन्हें हैंग कर सकते हैं या टेबल पर रख सकती हैं। 

Balcony Decor ideas

Image Credit- AI

4. लकड़ी के पुराने क्रेट या बॉक्स से डीआईवाई टेबल

घर में सामान डिलीवरी के साथ आने वाले लकड़ी के क्रेट या फलों के पुराने कैरेट का इस्तेमाल करके आप कॉफी टेबल बना सकती हैं। इसके लिए लकड़ी को घिसकर उस पर वार्निश या अपनी पसंद का पेंट कर लें। इसके नीचे छोटे पहिए लगा देने से इसे इधर-उधर खिसकाना भी आसान हो जाएगा। यह रस्टिक लुक कैफे थीम के साथ बहुत जमता है।

5. रंग-बिरंगे कुशन और पुरानी बेडशीट का इस्तेमाल

बालकनी को आरामदायक और कोजी बनाने के लिए बैठने की जगह पर ध्यान दें। अगर कोई पुराना गद्दा या बैठने का फ्लोर मैट रखा है, तो उस पर पुरानी रंग-बिरंगी सूती चादर या कुर्ती का कपड़ा सिलकर नया कवर बना लें। इसके साथ ही, अलग-अलग रंगों और पैटर्न के कुशन कवर घर पर ही पुराने कपड़ों से या सस्ते दामों में लाकर रखें। यह छोटी सी कोशिश बालकनी को तुरंत एक कोजी और वेलकमिंग लुक देती है।

Cusion Design For Balcony

Image Credit- AI

6. हैंगिंग प्लांट्स और मैक्रॉम हैंगर्स

दीवारों या छत के कोनों को खाली न छोड़ें। रस्सी की मदद से बनने वाले मैक्रॉम प्लांट हैंगर्स से आप घर पर ही बहुत आसानी से बना सकती हैं। इनमें स्पाइडर प्लांट या मनी प्लांट जैसे ट्रेलिंग प्लांट्स लगाकर लटकाएं।

इसे भी पढ़ें- Simple Room के कोने को देना चाहती हैं सुकून भरा लुक? यहां से लें बजट-फ्रेंडली डेकोरेशन आइडियाज

बालकनी को सजाते समय इस बात का ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा सामान न भरें, ताकि बैठने के लिए खुला स्पेस बना रहे। इन तरीकों को आजमाकर आप अपनी बालकनी को कैफे जैसा सजा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- ai

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।