Jaipur Hidden Gem: महलों और किलों से बिल्कुल अलग है आमेर का पन्ना मीणा का कुंड, जानिए इसकी जादुई सीढ़ियों का अनोखा रहस्य
-1793280716280.webp)
जयपुर को Pink City कहा जाता है, और यहां हर गली में कोई न कोई कहानी है। आमेर की तरफ जाते हुए एक ऐसी जगह पड़ती है जहां पहुंचकर लगता है जैसे टाइम रुक गया हो, नाम है पन्ना मीना का कुंड। जयपुर आने वाले ज्यादातर टूरिस्ट आमेर किले तक जाकर वापस लौट जाते हैं, और इस खजाने को मिस कर देते हैं। चारों तरफ से नीचे उतरती हुईं सैकड़ों सीढ़ियां, एक-दूसरे को काटती हुई लाइनें और बीच में ठंडा-ठंडा पानी। गर्मी में भी यहां सुकून मिलता है। ये सिर्फ एक बावड़ी नहीं है, ये जयपुर की पुरानी इंजीनियरिंग का सबसे बड़ा नमूना है।
अद्भुत है पन्ना मीणा का कुंड
अगर आपने जयपुर देखा है और पन्ना मीना का कुंड नहीं देखा, तो आपका जयपुर ट्रिप अधूरा रह जाएगा। जयपुर शहर की भीड़-भाड़ से दूर, आमेर में बसा ये 16वीं शताब्दी का कुंड आज के वक्त में बहुत कुछ बयां करता है। कहते हैं कि जयपुर के राजाओं ने इसे सिर्फ पानी के लिए नहीं बनाया था। यहां की हर सीढ़ी, हर कोना कुछ कहता है। जो लोग जयपुर को सिर्फ किलों से जानते हैं, उन्हें एक बार इस कुंड की सीढ़ियों पर बैठकर जयपुर को नए नजरिए से देखना चाहिए। आइए जयपुर के अंबकेश्वर महादेव मंदिर के महंत संतोष कुमार व्यास से जानते हैं पन्ना मीणा कुंड की खासियत।
आमेर में जो सबसे पुराना मंदिर है, वो है अंबकेश्वर महादेव मंदिर। ये मंदिर आम जमीन से करीब 22 फीट नीचे स्थित है। मान्यता है कि आमेर नाम भी इसी अंबकेश्वर महादेव से ही निकला है। पहले इसे अंबकेश्वर और फिर आमेर कहा जाने लगा। इस मंदिर और पन्ना मीना कुंड का एक बहुत गहरा कनेक्शन है।
पन्ना मीणा नाम कैसे पड़ा?
लोग इसे आम बोलचाल में पन्ना मियां कहते हैं, लेकिन इसका असली नाम पन्ना मीना है। इसके नाम के पीछे दो कहानियां प्रचलित हैं। पहली कहानी ये है कि इस कुंड को बनाने वाला जो मुख्य आर्किटेक्ट या ठेकेदार था, उसकी निर्माण के दौरान ही मृत्यु हो गई थी।
दूसरी और सबसे मजबूत कहानी मीणा समाज से जुड़ी है। आज से करीब 1100 साल पहले आमेर में मीणाओं का राज था। इस कुंड के पीछे जो पहाड़ी है, उसे आज भी कुंत गढ़ कहा जाता है, जो मीणाओं का गढ़ था। इसलिए, मीणा समाज के सम्मान में इसका नाम पन्ना मीना रख दिया गया। सोचिए, एक राजा इतना पैसा खर्च करके सिर्फ पानी के लिए बावड़ी क्यों बनाएगा? ये सिर्फ बावड़ी नहीं, एक आस्था थी।
यह भी पढ़ें- जयपुर को क्यों रंगा गया गुलाबी? इसके पीछे छिपी है ऐसी वजह, जानकर चौंक जाएंगे
कछवाहा वंश ने जिसे कुलदेवता माना, वहीं से शुरू हुआ जयपुर
इस पूरी जगह की जड़ें कछवाहा वंश से जुड़ी हैं। जब कछवाहा राजवंश आमेर आया, तो उन्होंने सबसे पहले अंबकेश्वर महादेव को ही अपना कुलदेवता माना। कहते हैं कि इसी मंदिर को साक्षी मानकर धीरे-धीरे आमेर का विस्तार हुआ। हवेलियां बनीं, महल बने, किले बने और फिर तो जयपुर जैसा पूरा शहर ही बसा दिया गया। यानी जयपुर की नींव में भी इसी मंदिर का आशीर्वाद है।
यह भी पढ़ें- जयपुर के इस किले में आज भी मौजूद है दुनिया की सबसे बड़ी तोप, देखकर रह जाएंगी दंग
कैसे पहुंचे पन्ना मीणा कुंड?
पन्ना मीणा का कुंड आमेर में है, जयपुर शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर है।
लोकल बस: जयपुर के हवा महल से आमेर के लिए सीधी लो-फ्लोर बसें चलती हैं। किराया 20-30 रुपये है।
ऑटो व कैब: सिंधी कैंप या रेलवे स्टेशन से ऑटो 250-300 रुपये में और Ola और Uber 350-400 रुपये में पहुंचा देगा।
पन्ना मीणा कुंड अपनी ज्योमेट्रिकल सीढ़ियों के लिए दुनिया भर में फेमस है, लेकिन अगर आप अगली बार आमेर जाएं तो सिर्फ फोटो मत खींचिएगा। पहले उस कुंड की सीढ़ियों को महसूस कीजिए, फिर 22 फीट नीचे उतरकर अंबकेश्वर महादेव के दर्शन कीजिए। तब आपको समझ आएगा कि आमेर सिर्फ एक पर्यटक स्थल नहीं, एक पूरी सभ्यता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- क्या पन्ना मीना कुंड में नहा सकते हैं?
- नहीं, अब इसमें नहाने और तैरने पर पूरी तरह से रोक है। ASI ने इसे हेरिटेज साइट घोषित किया है। आप सिर्फ सीढ़ियों पर बैठ सकते हैं और फोटो ले सकते हैं। पानी में उतरना मना है।
- फोटोशूट और Pre-wedding Allowed है क्या?
- नॉर्मल फोटो और मोबाइल से रील बनाना फ्री है, लेकिन DSLR से प्रोफेशनल Pre-wedding शूट के लिए आपको आमेर विकास प्राधिकरण से परमिशन लेनी पड़ती है। बिना परमिशन गार्ड रोक देते हैं।
- यहां घूमने में कितना टाइम लगता है?
- पूरा कुंड घूमने और फोटो लेने में सिर्फ 20-30 मिनट ही लगते हैं। इसलिए लोग इसे आमेर किला और अनोखी माता मंदिर के साथ कवर करते हैं। अकेले इसके लिए जयपुर से आना-जाना मिलाकर 2 घंटे बहुत हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।