आजकल ज्यादातर लोग सोलो ट्रिप करना पसंद करते हैं। इस व्यस्त जीवन में किसी के पास भी किसी के लिए समय नहीं होता है। ऐसे में एक- दूसरे के लिए समय ना होने के कारण लोग अकेले ही यात्रा पर निकल जाते हैं। खैर यह क्रेज ज्यादातर आजकल की युवा लड़कियों में देखा गया है। अगर आप भी सोलो ट्रिप करना पसंद करती हैं तो हम आपको बताएंगे कि होटल में स्टे करने से पहले किन बातों का आपको खास ध्यान रखना है।
रात में सोने से पहले 2 बार चेक कर लें कि आपका कमरा बंद है या नहीं। रात में कोई भी आपके कमरे का दरवाजा ठक- ठकाता है तो आपको अपना कमरा नहीं खोलना है। इस स्थिति में आपको पहले रिसेप्शन पर कॉल करना है इसके बाद तुरंत पुलिस को कॉल लगाना है।
आपको कमरा ग्राउंड फ्लोर पर लेना चाहिए। अगर आप अकेले रहती हैं तो कोशिश करें की आप ग्राउंड फ्लोर पर रुके और किसी भी स्थिति में आप आसानी से रिसेप्शन तक जा सकें। रिसेप्शन पर अब दिन के साथ रात में भी महिला कर्मचारी मौजूद होती हैं।
अगर आपने किसी नए शहर में होटल बुक किया है तो आपको होटल में जाकर पहले होटल का माहौल चेक करना चाहिए। अगर आप होटल में कोई भी महिला स्टाफ नहीं दिखती हैं तो आपको उस होटल में अपनी बुकिंग कैंसिल करवा लेनी चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें : दिल्ली-NCR में यहां मिलते हैं सस्ते होटल, जानिए कितना है किराया?
आप जिस भी जगह पर है यात्रा कर रही हैं वहां का इमरजेंसी नंबर आपके पास होना चाहिए। खुद को सोलो ट्रिप करने से पहले इतना मजबूत बनाएं कि आपात स्थिति में आप खुद का ख्याल रख सकें। आपको अपने परिवार वालों का नंबर याद होना चाहिए।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें : दुनिया के टॉप-50 लिस्ट में शामिल हुआ भारत का ये होटल, यहां एक दिन का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश
आजकल कई सारे स्प्रे आते हैं जिसका इस्तेमाल आप चाहे तो आपात स्थिति में कर सकती हैं। ऐसे में सोलो ट्रिप प्लान करने से पहले आपके पास इन चीजों का होना जरूरी हैं। आपको अपने साथ कम से कम एक पेपर स्प्रे, एक स्विस नाइफ और एक सीटी साथ रखें। ताकि जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल कर सकें।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।