Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:07 AM IST

दिल्ली-NCR में यहां मिलते हैं सस्ते होटल, जानिए कितना है किराया?

अगर आप भी पार्टनर के साथ समय गुजारने के लिए सस्ता और अच्छा होटल ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। 
Updated:- 2023-10-06, 17:09 IST
delhi ncr hotels in

दिल्ली-NCR में रहने वाले कपल्स के लिए सबसे बड़ी समस्या होटल ढूंढने की होती है। उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर वह अपने पार्टनर के साथ ऐसे किस होटल में समय बिताएं, जो बजट में होने के साथ-साथ सेफ भी हो।

कपल्स खासकर ऐसे होटल में जाना पसंद करते हैं, जहां उन्हें कोई अजीब नजरों से न देखें। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे होटल्स के बारे में बताने वाले हैं, जहां आपकी पार्टनर को आपके साथ जाने में बिल्कुल भी असहज फील न हो। 

महिपालपुर (Mahipalpur Hotels Price)

Mahipalpur Hotels Price

दिल्ली के महिपालपुर में कपल्स के लिए काफी सस्ते होटल मिलते हैं। यहां होटल की शुरूआत 1 हजार से हो जाती है। अगर आप OYO होटल में नहीं ठहरना चाहते हैं, तो आप यहां आ सकते हैं। वैसे तो यहां OYO होटल भी मिल जाएंगे।

लेकिन अगर आप कम बजट में अच्छा होटल चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। यहां आपको होटल के पास में ही खाने की बेहतरीन चीजें भी मिल जाएंगी। (कपल्स के घूमने के लिए ये जगह हैं सुरक्षित)

महिपालपुर में स्थित होटल की सबसे खास बात यह है कि यहां एक लाइन से आपको बहुत सारे होटल मिलेंगे। इसलिए आपकी पार्टनर को यहां असहज फील नहीं होगा। 

इसे भी पढ़ें- दुनिया के टॉप-50 लिस्ट में शामिल हुआ भारत का ये होटल, यहां एक दिन का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश

 

पहाड़गंज (Paharganj Hotel)

दिल्ली-NCR में रहने वाले कपल्स के लिए पहाड़गंज भी ठहरने की सबसे अच्छी जगह है। यहां स्थित सैकड़ों होटल और गेस्ट हाउस कपल्स के लिए काफी बेस्ट माने जाते हैं।

इसिलए अगर आप अपने पार्टनर के साथ पहली बार होटल में जाने का प्लान बना रहे हैं और आपको होटल में जाने से डर लग रहा है, तो आप यहां आ सकते हैं। (मसूरी जाने का सबसे सही तरीका)

इसे भी पढ़ें- Viral News: न टिकट, न होटल, ये कपल पिछले 5 साल से घूम रहा है दुनिया

 

अक्सर कपल्स को होटल में जाने से कई प्रकार का डर सताता है। लेकिन अगर आप यहां आएंगे, तो आपको यहां ढेर सारे कपल्स घूमते हुए नजर आएंगे। लेकिन पहाड़गंज के कई होटल्स में गलत काम भी होते हैं। कई बार पुलिस की रेड भी पड़ती है। इसलिए होटल बुक करते हुए उसकी रेटिंग का ध्यान रखें।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। 

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।