Vaishno Devi Tour Package: 15 हजार रुपये के अंदर करें माता वैष्णो देवी के दर्शन, जानें IRCTC के इन टूर पैकेज में क्या मिलेंगी सुविधाएं

भारतीय रेलवे समय-समय पर ऐसे टूर पैकेज लेकर आता है, जिसमें आपको बजट में घूमने का मौका मिले। यात्रियों की सुविधा के अब बजट में टूर पैकेज की सुविधा लाई जा रही है। खासतौर पर धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए आपको अच्छे ऑप्शन मिल जाते हैं। भारतीय रेलवे इन टूर पैकेज में आवास, भोजन और यात्रा की सभी व्यवस्था खुद करता है। इसलिए आपको अगर अपने परिवार में से बुजुर्ग माता-पिता को भी अकेले यात्रा पर भेजना है, तो परेशानी नहीं होगी। आज के इस आर्टिकल में हम वैष्णो देवी टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
दिल्ली से शुरू हो रहा टूर पैकेज (Vaishno Devi Tour Package)
- इस टूर पैकेज की शुरुआत 30 जनवरी से दिल्ली से हो रही है। पैकेज शुरू होने के बाद आप हर वीकडे पर टिकट बुक कर पाएंगे।
- पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
- पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है।
- पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI है। पैकेज का नाम गूगल पर डालकर भी आप इसके बारे में पढ़ सकते हैं।
- अगर आप अकेले घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस पैकेज के लिए आपको 10770 रुपये देने होंगे।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 8100 रुपये है।
- 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 6990 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 6320 रुपये है।
इसे भी पढ़ें- फरवरी में खोज रहे हैं 30 हजार के बजट में टूर पैकेज, तो IRCTC के ये ट्रिप प्लान आयेंगे आपके काम
वाराणसी से शुरु हो रहा टूर पैकेज
- इस टूर पैकेज की शुरुआत 30 जनवरी से जौनपुर जंक्शन/लखनऊ/निहालगढ़/शाहजहांपुर/सुल्तानपुर/वाराणसी से मिलेगी। पैकेज शुरू होने के बाद आप हर गुरुवार टिकट बुक कर पाएंगे।
- पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
- पैकेज 4 रात और 5 दिनों का है।
- पैकेज का नाम MATA VAISHNO DEVI EX VARANASI है।
- अगर आप अकेले घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस पैकेज के लिए आपको 15320 रुपये देने होंगे।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 9810 रुपये है।
- 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 8650 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 7650 रुपये है।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं आप आधिकारिक वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- फरवरी में इन धार्मिक टूर पैकेज से भेजें माता-पिता को दर्शन करने, आपको नहीं जाना पड़ेगा साथ
इस टूर पैकेज से कर आए माता वैष्णो देवी के दर्शन
- इस टूर पैकेज की शुरुआत 31 जनवरी से दिल्ली से होगी। इसके बाद आप हर शुक्रवार और शनिवार टिकट बुक कर सकते हैं।
- पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
- पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है।
- अगर आप अकेले घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस पैकेज के लिए आपको 13815 रुपये देने होंगे।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 10005 रुपये है।
- 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 8420 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 7465 रुपये है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग करने से पहले आप सुविधाओं को पढ़ लें।
यह सभी टूर पैकेज 15 हजार के अंदर है। इसलिए बजट में घूमने का प्लान बना रहे लोगों के पैकेज से घूमना फायदेमंद हो सकता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik,irctc
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।