15 अगस्त की सुबह 11 बजे से शुरू हो रहा है यह बजट टूर पैकेज, मात्र 20 हजार में 3 दिनों के लिए होटल-खाना और टिकट भी मिलेगी

15 अगस्त के दिन लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लानिंग पहले से ही कर रहे हैं। 15 अगस्त इस साल शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। ऐसे में कई लोगों की एक साथ 3 छुट्टियां आ रही हैं। ऐसे में लोग पहले से ही घूमने-फिरने, पिकनिक प्लान करने या अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की योजना बना रहे हैं। घूमने के शौकीनों के लिए यह लंबा वीकेंड एक अच्छा मौका है। ट्रेन और बस टिकटों की बुकिंग तेजी से हो रही है। इतना ही नहीं होटल और रिसॉर्ट्स में भी पहले से ही भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में जिन लोगों ने अभी तक कोई प्लान नहीं बनाया है, उनके लिए ट्रेन या बस में सीट मिलना मुश्किल हो सकता है। यही कारण है कि वह टूर पैकेज से यात्रा का प्लान बना रहे हैं। अगर आपने अभी तक कोई ट्रिप प्लान नहीं किया है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको 15 अगस्त की सुबह 8 बजे शुरू हो रहे टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
पैकेज में कहां घुमाया जाएगा?
- इस पैकेज की शुरुआत पठानकोट से होगी।
- इसमें आपको अमृतसर, डलहौजी और धर्मशाला घुमाया जाएगा।
- पैकेज का नाम DISCOVER DHARAMSHALA & DALHOUSIE WITH AMRITSAR EX. PATHANKOT है।
- इसका नाम आप गूगल पर सर्च करके, इसके बारे में विस्तार से पूरी जानकारी भी पढ़ सकती हैं।
- पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
- पैकेज में आपको कैब से यात्रा करवाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें- 15 अगस्त से 1 दिन पहले शुरू हो रहा है साईं बाबा का यह टूर पैकेज, 10 हजार में होटल-खाना और टिकट की सुविधा भी मिलेगी
पैकेज फीस
- अकेले यात्रा करने पर फीस ज्यादा है, इसलिए आप ग्रुप में ही यात्रा का प्लान बनाएं।
- अकेले यात्रा करने पैकेज फीस 42645 रुपये है।
- लेकिन आप 2 लोगों के साथ यात्रा करती हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 22160 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 17540 रुपये है।
- बच्चों के साथ साथ पैकेज फीस 11640 रुपये है।
- भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग का तरीकाआसान है।
इसे भी पढ़ें-14 अगस्त को सुबह 8 बजे शुरू हो रहा है अयोध्या का यह टूर पैकेज, होटल-टिकट और खाना भी है इसमें शामिल
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
- आने-जाने के लिए वाहन की सुविधा मिलेगी।
- घूमने के लिए भी वाहन की सुविधा मिलेगी।
- होटल की सुविधा दी जाएगी।
- नाश्ता और रात का खाना मिलेगा। लेकिन लंच के लिए अलग से पैसे देने होंगे।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।