Dev Deepawali 2026: लाखों दीयों से रोशन होंगे काशी के घाट, बनारस घूमने का बना रहे हैं प्लान तो यहां जरूर जाएं

देव दिवाली का नाम आते ही सबसे पहले वाराणसी के भव्‍य काशी घाटों का नजारा आंखों के सामने आ जाता है। यहां के गंगा घाटों पर जगमगाते दीप खास रौनक बढ़ाते हैं।आप भी यहां जाने का प्‍लान कर रहे हैं तो कुछ बातों का आपको ध्‍यान रखना होगा।
Updated:- 2026-11-16, 11:37 IST
image

देव दिवाली मनाने की तैयारियां काशी में जोर-शोर से चल रही हैं। इस पर्व का देश ही नहीं दुनिया भर के लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। लाखों दीपों की रोशनी से जगमगाते गंगा घाटों की छटा कुछ अलग ही दिखती है। दीपों का यह त्योहार वाराणसी के घाटों को एक खूबसूरत नजारे में बदल देता है। देव दिवाली 24 नवंबर को मनाई जाएगी।

दिवाली के 15 दिन बाद, कार्तिक पूर्णिमा को मनाए जाने वाले इस त्योहार में पूरा नदी तट लाखों मिट्टी के दीयों से रोशन हो जाता है, जिससे ऐसा भव्‍य नजारा बनता है जो कभी न भूलने वाला पल होता है। हालांकि इसका मौजूदा रूप 1985 का है, लेकिन यह त्योहार खुद पौराणिक कहानियों और सदियों पुरानी परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। अगर आपका प्‍लान भी इस साल यहां घूमने का है तो यहां के कौन से घाट हैं खास और किन बातों का रखना होगा ध्यान? इस आर्टिकल में हम आपको बताने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें- DIY Diya Decoration: दिवाली पर मिट्टी के दीयों पर चार-चांद लगाएंगे पिस्ता के छिलके, ऐसे करें इस्तेमाल

दुनिया भर में क्‍यों प्रसिद्ध है देव दिवाली?

बनारस की देव दिवाली दुनिया भर में प्रसिद्ध है। लाखों दीये यहां के घाटों, मंदिरों और छतों की शोभा बढ़ाते हैं। सबसे शानदार नजारा इन दीयों का गंगा नदी पर दिखता है। उनका अर्धचंद्र घुमाव रोशनी की एक जगमगाती आकाशगंगा में बदल जाता है। जानकारी के ताबिक, इंदौर की मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर ने 18वीं सदी में इस रिवाज की शुरुआत की थी। उन्होंने पंचगंगा घाट पर एक हजार दीयों का एक बड़ा खंभा बनवाया था, जो आज भी हर साल सबसे पहले दीपों से जगमगाने वाला स्थान है।

inside img

Image Credit:magnific.com

हर घाट पर शानदार पैटर्न से जलते हैं दीये

काशी का हर घाट अपनी अलग ही पहचान बयां करता है। यहां कई कमेटियां अपने-अपने तरीकों से दीयों के शानदार पैटर्न बनाती हैं। इनमें भारत के नक्शे, बड़े ओम या स्वास्तिक के निशान के अलावा स्थानीय लोग और वॉलंटियर दीये, तेल और बाती का प्रबंध करते हैं। इन सभी चीजों को और भी मनमोहक बनाता है घाटों पर बजता क्‍लासिकल म्‍यूजिक और डांस परर्फोमेंस।

दशाश्वमेध और शीतला घाटों से देखें गंगा आरती

काशी के प्रसिद्ध दशाश्वमेध और शीतला घाटों पर बड़े दीयों, कपूर की लौ और फूलों के साथ शानदार गंगा आरती और दुग्धाभिषेक किया जाता है। पूरी रस्म शाम 6:30 से 9:00 बजे के बीच होती है, जबकि यहां संचालित नावों के जरिए पर्यटकों को नदी से सुंदर नजारा दिखाया जाता है। पिछले दो सालों से यहां पर विशेषतौर से लेजर शो ने देव दिवाली को खास मॉडर्न टच दिया है।

देव दिवाली के मौके पर आपको यहां सेना के जवानों की ओर से की जाने वाली खास पेशकश भी जरूर देखनी चाहिए। यहां आर्मी, एयरफोर्स, नेवी , सीआरपीएफ और एनसीसी यूनिट्स के सैनिक एक सेरेमोनियल सैल्यूट, लास्ट पोस्ट में हिस्सा लेते हैं, और हेलीकॉप्टर से गुलाब की पंखुड़ियां बरसाते हैं। यहां शहीदों के सम्मान में जलाए गए स्काई लैंप पूरे माहौल को शानदार बना देते हैं।

काशी देव दीपावली ट्रैवल गाइड

dev diwali boat

Image Credit:kashi.gov.in

इस देव दिवाली बनारस निकलने से पहले आपको कई जरूरी बातों का ध्‍यान देना होगा। https://kashi.gov.in के अनुसार, आप यहां कौन सी जगहों पर जाएं? इसके लिए सबसे पहले स्‍मार्ट फोन से काशी मोबाइल ऐप उनलोड करना होगा।

  • सबसे पहले स्‍मार्ट फोन के गूगल प्‍लेस्‍टोर से आपको काशी मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा।इसमें मांगी गई जानकारियां सही तरीके से भरें।
  • काशी मोबाइल ऐप डाउनलोड कर आप यहां के मुख्‍य आकर्षण वाराणसी के प्रसिद्ध घाटों, मंदिरों और ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी सटीक और आसानी से ले पाएंगे।
  • इस ऐप के जरिए काशी की विरासत को करीब से जानने का मौका मिलेगा।
  • वाराणसी में घूमने की बेहतरीन जगहें काशी विश्वनाथ मंदिर, दशाश्वमेध घाट और अस्सी घाट समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में अपडेट जानकारी मिलेगी।
  • देव दीपावली समेत वाराणसी में होने वाले प्रमुख धार्मिक उत्सवों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी ले सकेंगे।
  • काशी में क्या देखें, कहां जाएं और किन अनुभवों को अपनी यात्रा में शामिल करें? इससे अपडेट रहेंगे।

यह भी पढ़ें- दिवाली के बाद बची हुई कैंडल्स और मिट्टी के दीयों का क्या करें? जानें कैसे यूज कर सकती हैं आप

काशी की मशहूर देव दिवाली आखिर क्‍यों देखें? यहां बने घाटों से जुड़ी खास बातें, धार्मिक उत्‍सव में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में हमने आपको जानकारी देने की कोशिश की। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: kashi.gov.in

FAQ
देव दिवाली हर वर्ष कब मनाई जाती है?
देव दिवाली हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। साल 2026 में देव दिवाली 24 नवंबर 2026 (मंगलवार) को मनाई जाएगी।
बनारस की देव दिवाली आखिर क्‍यों बेहद खास है? 
देव दिवाली के नजारे बेहद शानदार होते हैं, लेकिन इसकी असली खूबसूरती इसके आध्यात्मिक महत्व में है। यह त्योहार भगवान शिव की राक्षस त्रिपुरासुर पर जीत की याद में मनाया जाता है।
सबसे मनमोहक पलों में क्यों गिनी जाती है गंगा आरती?
देव दिवाली के सबसे मनमोहक पलों में से एक है भव्य गंगा आरती। पारंपरिक कपड़े पहने पुजारी जलते दीयों, धूप और पवित्र मंत्रों के साथ एक साथ पूजा करते हैं, जिससे एक शक्तिशाली आध्यात्मिक अनुभव होता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।