Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:03 PM IST

दिल्ली वालों की हो गई मौज, IRCTC घुमा रहा है 7 दिनों के लिए लद्दाख; जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?

रेलवे का यह टूर पैकेज भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर नॉर्थ इंडिया पैकेज ऑप्शन में मिलेगा। इसे आप ऑनलाइन भी बुक कर सकती हैं। पैकेज में क्या-क्या सुविधा मिल रही है, इसके बारे में जानकारी लाइव हो गई है।
Updated:- 2026-05-30, 14:27 IST
delhi to ladakh irctc 7 days tour packages know budget and facility

रेलवे ने हाल ही में दिल्ली से लद्दाख टूर पैकेज लाइव किया है। इस पैकज की शुरुआत 6 जून से हो रही है। ऐसे में यात्री पैकेज के बारे में सर्च कर रहे हैं। लद्दाख ट्रिप प्लान में आपको 7 दिनों तक घूमने का मौका मिलने वाला है, ऐसे में टिकट बुकिंग कहां से होगी और क्या यह फायदेमंद होगा, इसके बारे में लोग जानन चाह रहे हैं। अगर आप भी भारतीय रेलवे के टूर पैकेज से यात्रा का प्लान करने का सोच रही हैं, तो इसके बारे में जरूरी जानकारी यहां से पढ़ लें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

पैकेज फीस में क्या सुविधाएं मिल रही हैं?

  • आने-जाने की फ्लाइट टिकट का खर्च पैकेज फीस में शामिल है।
  • लेह में होटल में 3 रातें, नुब्रा में टेंट में 2 रातें और पैंगोंग में टेंट में 1 रात गुजारने का मौका मिलेगा।
  • दिल्ली से लेह और लेह से दिल्ली दोनों रूटों में फ्लाइट के दौरान भोजन भी मिलेगा।
  • शेयरिंग आधार पर आपको बस की सुविधा मिलेगी।
  • किसी भी जगह पर प्रवेश शुल्क लग रहा है, तो वह भी पैकेज फीस में शामिल होगा।
  • 6 दिन नाश्ता, 6 दिन दोपहर का भोजन और 6 दिन रात का भोजन भी मिलेगा।
  • यत्रा बीमा, टूर गाइड, इनर लाइन परमिट और हर दिन 1 बोतल पानी का भी मिलेगा।
  • नुब्रा और पैंगोंग की यात्रा के दौरान वाहन में केवल आपातकालीन स्थिति के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की भी सुविधा होगी।
  • जीएसटी और अन्य सभी लागू कर पैकेज फीस में शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें- IRCTC के चार धाम टूर पैकेज से दर्शन करना फायदेमंद होगा या नहीं? सुविधाओं को पढ़कर जानें खर्च में कितना आएगा अंतर

Ladakh package inclusions and price

लद्दाख पैकेज बुक करना चाहिए या नहीं?

  • पैकेज की शुरुआत दिल्ली से 6 जून को फ्लाइट से होने वाली है। इसका अर्थ है कि आने-जाने की फ्लाइट का टिकट का खर्च पैकेज फीस में शामिल रहेगा।
  • लद्दाख पहुंचने के बाद आस-पास पहाड़ी जगह पर घूमने के लिए बस की सुविधा मिलेगी। यह शेयरिंग आधार पर होगी, जिन लोगों ने पैकेज बुक किया होगा, वह इससे यात्रा कर पाएंगे।
  • पैकेज का नाम DISCOVER LADAKH WITH IRCTC- LTC APPROVED है।
  • इसके बारे में जानने के लिए आप गूगल पर पैकेज का नाम लिखें और साथ में IRCTC लगाएं, जिससे आप सीधा पैकेज की जानकारी पर पहुंच जाएंगे।
  • पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है। यानी 7वें दिन आप वापस दिल्ली के लिए निकल जाएंगी।
  • सुविधाएं अगर आपको फायदेमंद लग रही हैं, तो टिकट बुक कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- IRCTC ने मई के आखिरी में घूमने वालों के लिए लाइव कर दिए हैं 3 सस्ते टूर पैकेज, बजट देखकर आप भी बुक कर लेंगी टिकट

IRCTC Leh Ladakh travel packageे

पैकेज फीस कम है या ज्यादा?

  • अकेले यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 48,500 रुपये ली जा रही है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 45,500 रुपये है। यानी लगभग 1 लाख रुपये तक फीस देनी होगी।
  • 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 40,500 रुपये है। यानी लगभग 80000 रुपये तक फीस देनी होगी।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस अलग से तय की गई है, 2 लोगों के साथ अगर बच्चा भी साथ है, तो लगभग 1 लाख रुपये के साथ 29,500 रुपये बच्चे के अलग से देने होंगे।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

पैकेज फायदेमंद है या नहीं?

पैकेज में जिस तरह की सुविधाएं मिल रही है, उस हिसाब से यह पैकेज आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि लद्दाख का सफर इतना आसान नहीं होता। आप अगर अलग से कैब बुक करती हैं, तो भी यह महंगा ही पड़ेगा, इसके अलावा टैंट में रात गुजारने का खर्च भी ज्यादा है। पैकेज में आपको ऑक्सीजन सिलेंडर की भी सुविधा मिल रही है। पैकेज फीस वैसे तो बजट में यात्रा करने वालों के लिए ज्यादा हो सकती हैं, लेकिन सेफ्टी और आरामदायक यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह बेस्ट है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-magnifc, irctc official website

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।