क्यों जाना कहीं बाहर जब दिल्ली में ही कर सकते हैं नाव की सवारी, जानें टिकट प्राइस से लेकर सब कुछ

दिल्ली-NCR में रहने वाले यात्रियों को देखा जाता है कि वह अक्सर ट्रैवल के लिए दूसरे राज्यों में जाना पसंद करते हैं। अगर किसी को बंजि जंपिंग करनी है या फिर बलून राइड का मजा लेना हो, वह दिल्ली से बाहर जाकर इनका मजा उठाना पसंद करते हैं।
वैसे तो अब दिल्ली-NCR में भी आप इसका मजा उठा सकते हैं। अगर बोट राइड की बात करें, तो लोगों को लगता है कि इसके लिए दिल्ली से बाहर ही जाना होगा। लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है, बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि दिल्ली में भी आप बोट राइड का मजा उठा सकते हैं।
सिग्नेचर ब्रिज

दरअसल, इसी साल जून के महीने में नौसेना मोटर बोट की सुविधा के लिए यमुना में रास्ता बना रही है। दिल्ली में कुछ समय पहले ही वजीराबाद के पास सिग्नेचर ब्रिज तैयार किया गया है, तब सरकार की तरफ से कहा गया था कि जल्द यमुना के आसपास के एरिया को डेवलप किया जाएगा, इसे एक खूबसूरत पर्यटक स्थल बनाया जाएगा।
लेकिन इसे पर्यटकों के लिए और भी ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए सिग्नेचर ब्रिज के नीचे बह रही यमुना में टैक्सी मोटर बोट भी चलाई जाएगी। (मेट्रो में रोजाना ट्रैवल करते हैं तो ये बातें जरूर जानें)
इसे भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में उठाए बंजी जंपिग का मजा, पढ़ें लोकेशन से लेकर टिकट प्राइस तक सभी जरूरी बातें
कहां तक चलेगी मोटर बोट

यह ट्रैक सिग्नेचर ब्रिज से ITO तक बनाया जा रहा है। अगर यहां मोटर बोट चलने की व्यवस्था पूरी हो जाती है, तो हिमाचल उत्तराखंड की तरह दिल्ली में भी आप मोटर बोट का मजा उठा पाएंगे।
सिग्नेचर ब्रिज से ITO तक यमुना में रास्ता बनाने का काम शुरू हो चुका है। जल्द ही आप इन बोट्स की सवारी कर पाएंगे। (नोएडा के पास खूबसूरत वादियां)
इस भी पढ़ें- Metro Facts: क्या आपको पता है दिल्ली मेट्रो के सीक्रेट? जानने के लिए पढ़ें
मोटर बोट की सवारी
इस बोट में एक साथ 35 लोग यात्रा कर पाएंगे। इस वर्क बोट की लंबाई 11 मीटर है। अगर इसकी चौड़ाई की बात करें, तो यह 1.7 मीटर है। इसका वजन 12 टन बताया गया है। हाल ही, में इस मोटर बोट का ट्रायल करवाया गया था। जिसे देखने के लिए काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई थी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।