Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:15 AM IST

विदेशों में भी करनी है इंडिया जैसी ऐश तो इन 5 देशों में चलता है इंडियन मनी का जलवा

अगर आपको भी विदेश घूमने का शौक हैं लेकिन ज्‍यादा खर्च के कारण ऐसा नहीं कर पा रही हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं!
Updated:- 2018-06-20, 19:18 IST
countries with highest value of indian  rupee ()

हर कोई अपनी लाइफ में कम से कम एक बार तो विदेश की सैर करने का सपना अपनी आंखों में रखती ही हैं। लेकिन कई महिलाएं विदेश की सैर का खर्च सुनकर ही अपनी इच्‍छा को मार देती हैं। अगर आपको भी विदेश घूमने का शौक हैं लेकिन ज्‍यादा खर्च के कारण ऐसा नहीं कर पा रही हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं क्‍योंकि आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे खूबसूरत देशों के बारे में बताने जा करे हें जहां इंडियन मनी का जलवा है। यानी इन देशों में इंडियन मनी की वैल्यू भारत से ज्यादा है। घूमने के लिए भी इन देशों में बहुत अच्छी-अच्छी जगह हैं। ऐसे में आप चाहें तो इनमें से किसी देश में घूमने का प्लान बना सकती हैं। आइए जानें कौन से है ये देश।

नेचुरल ब्‍यूटी नेपाल

countries with highest value of indian  rupee ()

पड़ोसी मुल्क यानी नेपाल को देवताओं का घर कहा जाता है और ये नेचुरल ब्‍यूटी के लिए भी जाना जाता है जो हिमालय को बेहद करीब से महसूस करने का अवसर देता है। यहां एक रुपया 1.6 नेपाली रुपए के बराबर है। इस देश में आप 600 रुपये में तीन वक्त के लजीज खाने का आनंद उठाया जा सकता हैं और 270 रूपये में होटल का कमरा भी बुक कर सकती हैं। फ्लाइट, घूमने-फिरने, ठहरने और खाने के कुल खर्च को मिलाकर आप 40 से 45 हजार में नेपाल की सैर का मजा ले सकती हैं। अगर आप कम बजट के चलते विदेश की सैर का प्लान नहीं बना पा रही हैं तो इस बार आप अपने बजट के मुताबिक इन खूबसूरत देशों की सैर करके आप अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकती हैं।

Read more: अगर नहीं मिल रही है ऑफिस से छुट्टी तो केवल वीकेंड में घूम कर आ सकती हैं ये हिल स्टेशन

खूबसूरत देश वियतनाम

वियतनाम में एक रुपए की कीमत 353.80 वियतनामी डोंग है। वियतनाम एक खूबसूरत देश है। नेचर के बीच अगर आपको रियल एडवेंचर का मजा उठाने हैं तो भी आपके लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं। ढेरों बीच, आइलैंड, सस्ती होटल्स के साथ ही कई हिस्टोरिकल साइट की विजिट की जा सकती है। वियतनाम अपने स्ट्रीट फूड के लिए जाना जाता है। डिश का मजा सिर्फ 66 रुपये में, होटल में 200 रुपये तक कमरा बुक करा सकती हैं। और यहां की सैर का सपना आप महज 45 से 50 हजार में पूरा कर सकती हैं। वियतनाम साउथ ईस्ट एशिया का एक छोटा और खूबसूरत देश है। शांति और सुकून के साथ सस्ता खाना और बढ़िया शापिंग के लिए इससे बेहतर कोई और विकल्प नहीं है।

 

रियल एडवेंचर कम्‍बोडिया

countries with highest value of indian  rupee ()

कम्‍बोडिया में एक रुपया के बदले आपको 63.63 रियाल मिलेगा। कंबोडिया अपनी हरियाली के लिए जाना जाता है। यहां पुरानी सभ्यताओं की महक महसूस कर सकती हैं। यहां रहना, खाना-पीना काफी सस्ता है। पुराने के साथ ही मॉर्डन कल्चर यहां रियल एडवेंचर का मजा देता है। साथउथर्न आइलैंड, नेशनल म्यूजियम, अंगकोर टेम्पल के साथ ही कई रॉयल प्लेस यहां देखने लायक हैं।

Read more: लंदन के नजदीक इस गांव में आज भी नजर आता है विक्‍टोरियन कलचर

पहाड़ी मैदानों वाला मंगोलिया

मंगोलिया में भी भारतीय करंसी रुपया काफी अच्‍छा चलता है। यहां आपको एक रुपए के बदले लगभग 37.60 मंगोलियाई तुगरिक मिलेगा। खानाबदोशी क्या होती है इसे तो आप मंगोलिया में ही महसूस कर सकती हैं। पहाड़, नदी की घाटियों के साथ ही पहाड़ी मैदान यहां बहुत हैं। 

आइसलैंड में करें जमकर मजा
countries with highest value of indian  rupee ()

आइसलैंड क्रोना में 1 भारतीय रुपया 1 रुपए 66 पैसे के बराबर है। आइसलैंड एक वॉल्कैनिक आइलैंड है। यहां लैंडस्केप यूनिक हैं। इम्प्रेसिव वाटरफॉल के साथ विशाल ग्लेशियर भी यहां आपको देखने को मिलेंगे। जी हां यह देश तड़पाने वाली सर्दियों के लिए जाना जाता है, लेकिन गर्मी में तो आप यहां जमकर इंजॉय कर सकती हैं। गर्मियों में यहां का टेम्प्रेचर 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है। 
तो इन देशो की सैर करने आप कब जा रही हैं।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।